Abhishek Scared of his Wife
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan

Abhishek Scared of his Wife: ऐश्वर्या राय बच्चन कांस में जलवे बिखेर रही हैं, वहीं उनके पति अभिषेक बच्चन की एक पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह क्लिप “कॉफी विद करण” की है, जिसमें अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन हैं। इस क्लिप वीडियो में अभिषेक से रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर एक मजेदार सवाल पूछते हैं, जिसके जवाब में उनकी बहन श्वेता बच्चन कहती हैं कि वह अपनी बीवी ऐश्वर्या राय बच्चन से डरते हैं। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला। 

YouTube video

यह पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो रही है कि लगभग हर चैनल पर नजर आ रही है। करण जौहर अभिषेक बच्चन से पूछते हैं, “आप किससे ज्यादा डरते हैं, अपनी पत्नी से या अपनी मां से?” अभिषेक इसका जवाब देते हैं, “अपनी मां से”। इस पर उनकी बहन श्वेता बीच में टोकते हुए बोलती हैं, “पत्नी से।” फिर अभिषेक जवाब में कहते हैं, “यह मेरा रैपिड फायर राउंड है, तुम चुप रहो।” इस वीडियो को ऑनलाइन खूब शेयर किया गया और फैंस ने इसे देखते हुए इसका खूब मजा लिया।

इस बीच अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय इस सप्ताह कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आईं। बुधवार को उन्होंने गोल्डन वर्क वाली व्हाइट साड़ी पहनी थी। इस लुक के लिए उन्होंने अपनी मांग में भरकर सिंदूर लगाया और अपने और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों पर विराम चिह्न लगा दिया। अपने दूसरे लुक के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का गाउन चुना। इसके साथ उन्होंने एक केप कैरी किया  था, जिस पर संस्कृत में भगवत गीता के श्लोक लिखे हुए थे। ऐश्वर्या लॉरियल पेरिस की एम्बेसडर हैं और इसलिए लंबे समय से वह रेगुलर कान्स का हिस्सा बन रही हैं।

इस बीच इंटरनेट ने कांस में से इन दोनों का एक गोल्डन पल खोज निकाला, जिसमें अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की कांस लुक की तारीफ की थी। अभिषेक द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किया गया एक पुराना पोस्ट फिर से सामने आया है, जो इस साल उनकी पत्नी की मौजूदगी में पूरी तरह से पुरानी यादें और रोमांस जोड़ता है। अभिषेक ने पोस्ट में लिखा था, “लगभग 52 घंटे बिना सोए। आंखें बंद करके…और मिसेज इस तरह से दिखाई देती हैं!! ठीक है…अब आंखें पूरी तरह से खुल चुकी हैं।”

काम की बात करें तो अभिषेक बच्चन अगले साल रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म “राजा शिवाजी” में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज करके इसकी घोषणा की गई। इस फिल्म में संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। मुंबई फिल्म कंपनी के तहत इस प्रोजेक्ट को ज्योति  सह-निर्माण कर रही ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र दिवस यानी 1 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...