Summary :45 की उम्र के बाद भी दिखें स्टाइलिश—करिश्मा कपूर के ब्लाउज डिज़ाइनों से लें फैशन इंस्पिरेशन
करिश्मा कपूर के ब्लाउज डिज़ाइन हर उम्र की महिलाओं को ग्रेसफुल और ट्रेंडी लुक देने में मदद करते हैं। शॉर्ट स्लीव्स से लेकर सिक्विन और हाई कॉलर तक, ये स्टाइल हर साड़ी के साथ खूबसूरती से मैच होते हैं।
Trendy Blouse Designs: कोई भी उम्र हो हर महिला यही चाहती है कि वह फैशन अनुसार अप टू डेट रहे। इसके लिए हर महिला अलग-अलग फैशन को फॉलो करते हैं। इसी के साथ अलग-अलग बॉलीवुड सिलेब्स को भी फॉलो करते हैं। बॉलीवुड सिलेब्स से इंस्पिरेशन लेने के लिए अधिकतर हर महिला उत्साहित रहती है क्योंकि उनका फैशन सेंस बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। जिसके जरिए हर महिला अपने आप को खूबसूरत दिखा सकती है। ऐसे में अगर आपकी उम्र 45 के ऊपर है और आप खुद को खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो करिश्मा कपूर से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। करिश्मा कपूर के यह ब्लाउज के डिजाइन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है।
ट्राई करें शॉर्ट स्लीव्स ब्लाउज
करिश्मा कपूर की तरह आप भी शॉर्ट स्लीव वाला ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। यह ब्लाउज बॉडी और स्लीव के डिफरेंट फैब्रिक में होने की वजह से काफी ज्यादा स्टाइलिश भी लगता है।
शॉर्ट नेक हॉफ स्लीव ब्लाउज
छोटे गले और हाफ स्लीव वाला यह ब्लाउज बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है और डिफरेंट लुक देता है। अगर आप ग्रेसफुल लुक चाहते हैं तो इस तरह का ब्लाउज फ्री कर सकते हैं। इस तरह का ब्लाउज किसी भी साड़ी के साथ पहना जा सकता है।
ब्रोकेड ब्लाउज
ब्रोकेड वाला ब्लाउज बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लगता है। आप इसे किसी भी कलर मे पहन सकते हैं और किसी भी कलर की साड़ी के साथ मैच कर सकते हैं। यह आपको डिफरेंट लुक देता है।
सिल्क ब्लाउज
सिल्क फैब्रिक का ब्लाउज बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक देता है और सोबर भी दिखाई देता है। अगर आप ग्रेसफुल लुक चाहते हैं तो इस तरह का सिर्फ ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं।
हाई कॉलर का ब्लाउज
इस तरह का हाई कॉलर का ब्लाउज कॉटन की साड़ियों के साथ बहुत ही आकर्षित लुक देता है। अगर आप चाहे तो किसी भी प्लेन साड़ी के साथ इस तरह का ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं।
फुल स्लीव ब्लाउज
सर्दी का मौसम और फैशन भी दिखाना हो तो इसके लिए फुल स्लीव ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है और यूनीक स्टाइल भी देता है।
बैक डोरी वाला ब्लाउज
बैक डोरी वाला ब्लाउज ग्लैमर लुक देता है। अगर आप भी ग्लैमर लुक चाहते हैं तो इस तरह का ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं। यह दिखने में काफी डिफरेंट भी लगता है।
सिक्विन ब्लाउज
आज के समय में सीक्वेंस काफी ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आप भी इस तरह का सीक्वेंस ब्लाउज साड़ियों के साथ पहनते हैं तो आपका लुक काफी ज्यादा ग्लैमर और सुंदर दिखाई देता है।
इस तरह की आप डिफरेंट ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं या पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। चाहे कोई भी उम्र हो आप किसी भी साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं। यह दिखने में काफी ज्यादा फैशनेबल लगते हैं। इसी तरह आप करिश्मा कपूर के लुक से काफी सारे इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
