इन्फिनिटी ब्लाउज़ है इन अभिनेत्रियों का फेवरेट ट्रेंड, आप भी करें ट्राई: Infinity Blouse Designs
Infinity Blouse Designs

इन्फिनिटी ब्लाउज़ आप भी ट्राई करके देखिए

बॉलीवुड की कुछ हसीनाओं ने ही इस ब्लाउज़ का ट्रेंड शुरू किया था, जिसके बाद अब आम महिलाएं भी अभिनेत्रियों की तरह इन्फिनिटी ब्लाउज़ पहनना पसंद करती हैं।


Infinity Blouse Designs: महिलाओं के बीच ट्रेडिशनल लुक काफी पॉपुलर है। हर फंक्शन को अटेंड करने के लिए महिलाएं साड़ियों को अलग-अलग तरह से स्टाइल करना पसंद करती हैं। खासकर वह अपने ब्लाउज़ डिज़ाइन पर जरूर ध्यान देती हैं और आजकल तो इन्फिनिटी ब्लाउज़ डिज़ाइन का खूब चलन है। बॉलीवुड की कुछ हसीनाओं ने ही इस ब्लाउज़ का ट्रेंड शुरू किया था, जिसके बाद अब आम महिलाएं भी अभिनेत्रियों की तरह इन्फिनिटी ब्लाउज़ पहनना पसंद करती हैं। यह आपको ट्रेडिशनल आउटफिट में ग्लैमरस लुक देता है। आप हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने इन्फिनिटी ब्लाउज़ कैरी किया है और आप भी चाहे तो उनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Infinity Blouse Designs: आलिया भट्ट का इन्फिनिटी ब्लाउज़ विद लहंगा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट कोई भी कपड़े पहन ले, वह हमेशा क्लास ही लगती हैं। आलिया ने अपने लेटेस्ट तस्वीर में लाइम एंड पीच कलर का चिकनकारी लहंगा पहना है, जिसमें उन्होंने इसके साथ इन्फिनिटी ब्लाउज़ पेयर किया है, जिसमें आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी किसी फंक्शन के लिए आलिया का यह लुक ट्राई कर सकती हैं।

कियारा आडवाणी का इन्फिनिटी ब्लाउज़ विद साड़ी

Infinity Blouse Design
Infinity Blouse Design with Saree

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी को इन्फिनिटी ब्लाउज़ डिज़ाइन काफी पसंद है। उन्होंने सफेद साड़ी के साथ यह ब्लाउज़ पेयर किया था। कियारा के साड़ी और ब्लाउज़ पर मोती का काम किया गया था। साड़ी पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट थी, जिसमें उनके कर्व्स फ्लॉन्ट हो रहे थे। अगर आप किसी पार्टी में जाने के लिए एलिगेंट और आकर्षक लुक चाहती हैं, तो आप कियारा का यह लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

अनन्या पांडे ब्लाउज़ स्टाइल विद स्कर्ट

Infinity Blouse Designs
Infinity Blouse Design with Skirt

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी इन्फिनिटी ब्लाउज़ ट्रेंड को फॉलो कर चुकी हैं। अनन्या ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक इन्फिनिटी ब्लाउज़ वाली ड्रेस पहन कर फोटोशूट कराया था। अनन्या के स्कर्ट और ब्लाउज़ दोनों पर ही मैटेलिक वर्क किया गया है। उनके इस लुक को आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ‌

दीपिका पादुकोण का इन्फिनिटी विद साड़ी

Infinity Blouse Designs

दीपिका पादुकोण साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक फंक्शन में साड़ी पहनी थी, जिसमें वो काफी एलिगेंट दिखाई दे रही थीं। दीपिका ने इवेंट में मैचिंग इन्फिनिटी ब्लाउज़ के साथ अपनी शीयर, सीक्विन साड़ी पहनी थी। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने अपने बालों का बन बना लिया था। इस लुक के लिए दीपिका की तारीफ भी हुई थी।

भूमि पेडनेकर का इन्फिनिटी ब्लाउज़ विद साड़ी

भूमि पेडनेकर भी इन्फिनिटी ब्लाउज़ ट्रेंड को बखूबी से फॉलो कर चुकी हैं। पिछले दिनों भूमि एक फंक्शन में पहुंची थी। जहां उन्होंने ऑफ व्हाइट लहंगे के साथ फुल स्लीव इन्फिनिटी ब्लाउज़ पेयर किया था। भूमि का यह लुक काफी क्लासी लग रहा था।

कियारा आडवाणी का इन्फिनिटी ब्लाउज़ विद लहंगा

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में हर किसी की निगाहें बॉलीवुड के गुड लुकिंग कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर टिकी थी, क्योंकि क्रीम कलर के फिशकट लहंगे में कियारा ग्लैमरस लग रही थी। कियारा ने लहंगे के साथ इन्फिनिटी ब्लाउज़ पेयर किया था। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

मृणाल ठाकुर थ्री पीस सेट

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का इंडो-वेस्टर्न स्टाइल काफी लोकप्रिय हो चुका हैं। उनकी हालिया तस्वीरों में उन्होंने हाउस ऑफ कोटवारा द्वारा 3 पीस सेट पहनी थी, जिसमें वो खूबसूरत लग रही थी। मृणाल के थ्री पीस सेट में एक इन्फिनिटी नेक चोली, एक शरारा और एक फ्रंट ओपन जैकेट शामिल है। मृणाल के कपड़ों में सफेद चिकनकारी का काम किया गया था, जो उसकी खूबसूरती बढ़ा रहा था। आप भी चाहे तो किसी इवनिंग फंक्शन के लिए मृणाल के इस आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।