woman sitting on a table eating from a bowl and watching mobile
Bad habits that leads to gain weight

Summary : मोटापा बढ़ाने वाली 10 बुरी आदतें: क्या आप भी कर रहे हैं ये गलतियां?

भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ आम आदतें जैसे देर रात तक जागना, जंक फूड खाना और एक्सरसाइज ना करना धीरे-धीरे वजन बढ़ाने लगती हैं। इन आदतों को समय रहते सुधारना जरूरी है वरना मोटापा कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।

Weight Gain Bad Habits: आजकल की तेज रफ्तार की जिंदगी के चलते मोटापा होना एक आम समस्या हो गई है। यह समस्या अधिकतर हर किसी में पाई जाती है। गलत खाना, तनाव, डिप्रेशन, असंतुलित दिनचर्या की वजह से हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। धीरे-धीरे यह आदतें आगे बढ़ जाती है जिसकी वजह से मोटापा होना शुरू हो जाता है। मोटापे की वजह से कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है। जैसे कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, क्या आप भी यह 10 बुरी आदतें अपनाते हैं जिसकी वजह से आपका धीरे-धीरे वजन बढ़ रहा है।

ज्यादा समय तक एक ही जगह बैठे रहना

A woman sitting on the floor next to her bed, using a laptop, with sunlight coming through large windows in the background.
Bad habits that leads to gain weight

आजकल काम करने की वजह से ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठना पड़ता है। आप अधिकतर लैपटॉप और मोबाइल के सामने बैठकर काम करते हैं जिसकी वजह से ज्यादा कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है और चर्बी जमा होने लगती है।

देर रात तक उठना

नींद पूरी होना शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। अगर नींद पूरी नहीं होती है तो शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है जिसकी वजह से मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है और थकान भी रहती है।

समय बेसमय खाना

अधिकतर लोग बिना समय या बिना टाइम टेबल के खाना खाते हैं जिसकी वजह से मोटापा तेजी से बढ़ता है। जब मन किया खाना, अनहेल्दी स्नैक्स इन सभी की वजह से भोजन संतुलित नहीं होता है।

अधिक जंक फूड खाना

Assorted unhealthy fast food including fries, burgers, fried chicken wings, garlic bread, donuts, chocolates, candies, and soda placed on tables.
Bad habits that leads to gain weight

आज के समय में अधिकतर लोग जंक फूड का ज्यादा सेवन करते हैं। जैसे कि पिज़्ज़ा, बर्गर, चाऊमीन जैसी स्वादिष्ट चीज जिसकी वजह से कैलोरी और फैट बहुत ही ज्यादा बढ़ता है और मोटापा में भी बढ़ोतरी होती है।

कम पानी पीना

पानी की वजह से शरीर से टॉक्सिन निकल जाता है और मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है। अगर आप समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी पिए तो आप मोटापा घटा सकते हैं लेकिन कम पानी पीने से फैट बर्न होता है जिसकी वजह से मोटापा भी बढ़ता है।

ज्यादा मीठे का सेवन

अगर आप अधिक मात्रा में मिठाई, चॉकलेट, आइसक्रीम, सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो उसकी वजह से शुगर और कैलोरी दोनों में बढ़ोतरी होती है। इनका सेवन सीधा हमारे वजन पर इफेक्ट करता है।

नाश्ता ना करना

Woman sitting at a table with an empty plate, holding a fork in one hand and a knife in the other, waiting for food
Bad habits that leads to gain weight

कई लोग भाग दौड़ की जिंदगी के चलते सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं। अगर आप नाश्ता छोड़ते हैं तो आपके शरीर को ज्यादा भूख महसूस होती है जिसकी वजह से अधिकतर लोग अनहेल्दी चीज पूरा दिन में खाते रहते हैं। इसकी वजह से शरीर का मोटापा भी तेजी से बढ़ता है।

तनाव में रहना

तनाव आज के समय में बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है जिसकी वजह से अधिकतर लोग मोटापे से भी ग्रस्त रहते हैं। इसी के साथ अगर आप ओवर ईटिंग करते हैं तो आपका पेट भी बाहर निकल जाता है और शरीर में चर्बी जमने लगती है।

एक्सरसाइज ना करना

समय-समय पर एक्सरसाइज करना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं तो मोटापा बढ़ेगा आपको लगभग रोजाना 30 मिनट तक वॉकिंग या फिर योगा करना चाहिए।

मोबाइल और टीवी देखते हुए भोजन करना

स्क्रीन देखते देखते कई बार लोग यह भूल जाते हैं कि वह कितना खाना खा रहे हैं या फिर पेट कब का भर गया है। जिसकी वजह से जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते है। यह मोटापा तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...