Summary: अदरक के चमत्कारी फायदे: एक टुकड़ा रोज खाएं और कई बीमारियों से पाएं राहत
अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण सर्दी-खांसी, पाचन, एसिडिटी, पीरियड दर्द और इम्यूनिटी जैसी समस्याओं में राहत देते हैं।
रोजाना अदरक का सेवन करने से शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स किया जा सकता है और बीमारियों से बचाव होता है।
Ginger Benefits: भारत देश में अदरक का इस्तेमाल सब्जी से लेकर चाय बनाने तक में भी किया जाता है लेकिन यह एक जड़ वाली सब्जी होती है और हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। अदरक औषधि गुण से भरपूर होती है। अदरक की सहायता से सर्दी खांसी के साथ-साथ कई बीमारियों का भी इलाज किया जा सकता है।
अदरक में आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लोरीन और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को बीमारियों से दूर रखने का काम करते हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं अदरक के लाभ और बताते हैं कि आप अपने शरीर को बीमारियों से किस प्रकार दूर रख सकते हैं।
उल्टी को करें कम

अगर आप उल्टी के प्रभाव को कम करना चाहते हैं या फिर आपको मॉर्निंग सिकनेस हो रही है या आप कहीं सफर में जा रहे हैं और आपको उल्टी जैसा लग रहा है तो आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक का इस्तेमाल करने से आप उल्टी की समस्या से निजात पा सकते हैं।
जोड़ों के दर्द में मिलती है राहत
अदरक में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। इसी के साथ अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है जिसकी वजह से जोड़ों के दर्द को कम किया जा सकता है। अगर आप अदरक का सेवन करने के साथ-साथ जोड़ो पर लगाने का काम भी करते हैं तो इससे सूजन और दर्द भी काम हो जाता है।
पाचन शक्ति में सुधार करता है
अदरक हमारी पाचन शक्ति को सुधारने में बहुत ही अहम भूमिका निभा सकता है। अदरक में जिंजरोल नामक बायो एक्टिव योगिक पाया जाता है जो हमारी पाचन एंजाइम को उत्तेजित करने का काम करता है। जिसकी वजह से पाचन शक्ति में सुधार होता है। इसी के साथ-साथ यह गैस एसिडिटी और सूजन जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।
एसिडिटी से पाए छुटकारा

कई बार ऐसा होता है कि खाना खाने के बाद कई लोगों को एसिडिटी या फिर सीने में जलन होने लगती है। ऐसे में आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। यह हमारे शरीर में एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने का काम करता है। खाने के 10 मिनट बाद अगर आप एक कप अदरक का जूस पी लेते हैं तो आप एसिडिटी की समस्या से निजात पा सकते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम
अदरक का सेवन करने से हमारे शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है क्योंकि अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने का काम करता है। इसी के साथ-साथ यह संक्रमण बचाने में भी हमारी मदद कर सकता है इसीलिए आपको अदरक का सेवन करना चाहिए।
पीरियड में मिले राहत
अधिक लड़कियों को पीरियड्स के समय काफी ज्यादा दर्द होता है। अगर आप ऐसे में अदरक का सेवन करते हैं तो इससे आपका दर्द कम हो सकता है क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है।
किस प्रकार करे अदरक का सेवन

अधिकतर लोग अदरक का सेवन चाय में करते हैं लेकिन अगर आप इसका अधिक फायदा चाहते हैं तो इसके लिए आप पानी में अदरक का सेवन करें। अदरक का पानी बनाने के लिए अदरक को कद्दूकस करें। आप कद्दूकस की अदरक को एक गिलास पानी में डालें और अच्छी तरह से उबाल ले। इसके बाद इसे छान ले और चाय की तरह चुस्कियां के साथ पिए। इसी के साथ अगर आप इसमें सवाद लाना चाहते हैं तो शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
