Smart Tips for a Fitness Manual Before Marriage
Smart Tips for a Fitness Manual Before Marriage

Fitness before Wedding: प्री-वेडिंग फिटनेस केवल वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्टैमिना और नेचुरल ग्लो के लिए भी जरूरी है। संतुलित वर्कआउट, सही डाइट और स्वस्थ जीवनशैली से आप अपने खास दिन पर तरोताजा दिखेंगी।

शादी एक बेहद खास और यादगार अवसर होता है, जिसमें हर कोई अपने सबसे अच्छे रूप में दिखना चाहता है। सही समय पर फिटनेस पर ध्यान देना केवल लुक्स के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने की भी चाबी है। सबसे पहले अपने लक्ष्य तय करें चाहे वह वजन
कम करना हो, बॉडी टोन करना हो या स्किन ग्लो बढ़ाना। फिर इसके आधार पर एक संपूर्ण योजना बनाएं। चाहे आप छह महीने पहले शुरू करें या सिर्फ दो-तीन महीने बचे हों, स्मार्ट, नियंत्रित और वेल- इंफॉर्म्ड एक्सरसाइज और डाइट से बेहतरीन नतीजे पाए जा सकते हैं।

फिटनेस 365 जिम एंड फिटनेस सेंटर के अंशुल शर्मा के मुताबिक फिटनेस जर्नी की
शुरुआत एक टाइम-बाउंड प्लान से करें।

पहले महीने बॉडी फैट घटाने पर फोकस करें, फिर दूसरे महीने मसल्स को टोन करें और अंतिम महीने स्टैमिना और शेप पर काम करें। कार्डिओ और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का संतुलित मिश्रण रखें हफ्ते में तीन दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और दो दिन कार्डिओ जैसे ॥ढ्ढढ्ढञ्ज या लंबी रनिंग से शानदार नतीजे मिलते हैं।
वेट ट्रेनिंग को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें, क्योंकि यह न सिर्फ बॉडी को टोन करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी तेज करता है। साथ ही, फंक्शनल मूवमेंट्स जैसे- स्क्वैट्स, लंजेज और पुश-अप्स से फिटनेस को अधिक व्यावहारिक और असरदार बनाया जा सकता है।

Balanced diet and nutrition
Balanced diet and nutrition

वर्कआउट के साथ-साथ डाइट भी उतनी ही जरूरी है। अपनी प्लेट को प्रोटीन से भरपूर बनाएं चिकन, मछली, टोफू, दालें और अंडे इसके बेहतरीन सोर्स हैं। हाइड्रेशन को नजरअंदाज न करें और रोजाना 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं, साथ ही नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें ताकि थकान दूर रहे। स्मार्ट कार्ब्स जैसे- ब्राउन राइस, ओट्स, फल और सब्जियां ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं, जबकि एवोकाडो, नट्स और ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी फैट्स हार्मोनल बैलेंस और स्किन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। यदि आपकी डाइट से पर्याप्त विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल रहे, तो
डॉक्टर की सलाह से मल्टीविटामिन या सप्लीमेंट लेना भी एक अच्छा विकल्प है।
आजकल फ्लेक्सिटेरियन या प्लांट -फर्स्ट डाइट भी काफी ट्रेंड में है, जो न केवल हेल्दी है बल्कि त्वचा और गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

नींद को प्राथमिकता दें। रोजाना 7 से 8 घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद बॉडी रिकवरी और मेटाबॉलिज्म
को बेहतर बनाती है। तनाव को नियंत्रित करने के लिए योग, मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
अपने फिटनेस प्रगति को ट्रैक करना भी जरूरी है। हर हफ्ते अपनी बॉडी का माप लें और फोटो लें। सिर्फ वजन मशीन पर निर्भर न रहें क्योंकि मसल्स और पानी के कारण वजन में उतार-चढ़ाव होता है। एक फिटनेस ऐप या डायरी में वर्कआउट, डाइट और मूड को रिकॉर्ड करना लंबे समय तक
प्रेरणा बनाए रखने में मदद करता है।

प्री-वेडिंग फिटनेस जर्नी में सेल्फलव की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अपनी बॉडी को प्यार करना और उसकी प्रगति को सराहना आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देती है, जो आपकी तस्वीरों और शादी के दिन की मुस्कान में साफ झलकती है। सोशल मीडिया से प्रेरणा लेना ठीक है, लेकिन दूसरों से तुलना करना छोड़कर अपनी फिटनेस जर्नी पर ध्यान देना जरूरी है। अगर इस सफर में चिंता या थकान महसूस हो, तो प्रोफेशनल मदद लेने से हिचकिचाएं नहीं। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।

Latest Fitness Trends in 2025
Latest Fitness Trends in 2025

आजकल होलिस्टिक वेलनेस यानी ‘वाफिनेस’ का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें मेडिटेशन, न्यूट्रिशन, नींद और मूड सभी को एक साथ संतुलित किया जाता है। एआई-बेस्ड फिटनेस कोचिंग भी बेहद लोकप्रिय हो रही है, जहां स्मार्टवॉच और ऐप्स आपकी नींद, स्ट्रेस और वर्कआउट फॉर्म तक को ट्रैक करते हैं। वर्चुअल ग्रुप चैलेंज भी कपल्स के बीच पसंद किए जा रहे हैं ’30 दिन का बॉडीफिट चैलेंज’ या ‘कपल्स HIIT सेशन’ जैसे इवेंट्स न सिर्फ फिटनेस को मजेदार बनाते हैं, बल्कि
मोटिवेशन भी बनाए रखते हैं। इसके अलावा, नेचुरल ब्यूटी सप्लीमेंट्स जैसेबायोटिन, कोलाजेन और एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड्स जैसे बेरीज और सीड्स स्किन को रेडिएंट बनाने में मदद कर रहे हैं।

कई बार जल्दबाजी में लोग एक्सट्रीम डाइट या अत्यधिक वर्कआउट कर लेते हैं, जिससे शरीर थकान और चोट का शिकार हो सकता है। याद रखें कि फिटनेस एक मैराथन है, स्प्रिंट नहीं। छोटे-छोटे बदलाव लंबे समय तक टिकते हैं जैसे- चीनी की मात्रा धीरे-धीरे कम करना, रोजाना कम से
कम 8,000-10,000 स्टेप्स चलना और हर 45 मिनट पर स्ट्रेचिंग करना। अगर काम या शादी की तैयारियों की वजह से जिम जाना मुश्किल हो, तो घर पर बॉडीवेट वर्कआउट, योग या डांस-आधारित
एक्सरसाइज भी बेहतरीन विकल्प हैं।

फिटनेस के साथ-साथ स्किन और हेयर के लिए भी हेल्दी रूटीन जरूरी है।

स्किन: हर वर्कआउट के बाद चेहरे की सफाई जरूरी है ताकि पसीने से पोर्स ब्लॉक
न हों।

हेयर: हफ्ते में दो बार नारियल या आर्गन ऑयल से हेयर मसाज और सल्फेट-फ्री
शैम्पू का इस्तेमाल करें।

इनर न्यूट्रिशन: विटामिन-सी, ओमेगा-3 और कोलाजेन से भरपूर सह्रश्वलीमेंट या डाइट
शामिल करें ताकि स्किन अंदर से ग्लो करे और हेयर मजबूत बने।

शादी की तैयारियों में अक्सर अनियमितता आ सकती है। मीटिंग्स, शॉपिंग और इवेंट्स के बीच वर्कआउट या मील प्लान फॉलो करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में फ्लेक्सिबल ह्रश्वलान बनाएं, अगर सुबह जिम नहीं जा पाए तो शाम को 20 मिनट की ब्रिस्क वॉक या डांस सेशन कर लें और
बाहर खाने के दौरान फ्राइड या शुगरलोडेड चीजों की जगह ग्रिल्ड या बेक्ड विकल्प चुनें।

अगर दोनों पार्टनर्स साथ में फिटनेस प्लान फॉलो करें तो यह और मजेदार और मोटिवेटिंग बन सकता है। कपल योगा, वीकेंड ट्रेकिंग या डांस क्लास जैसी एक्टिविटीज न केवल फिटनेस को बेहतर बनाती हैं बल्कि रिश्ते में भी कनेक्शन और एनर्जी लाती हैं

प्री-वेडिंग फिटनेस सिर्फ वजन घटाने का साधन नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, स्किन ग्लो और मानसिक संतुलन का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

wedding day preparations
wedding day preparations

प्री-वेडिंग फिटनेस प्लान का एक अहम हिस्सा शादी वाले दिन की तैयारी भी है। अपने पोश्चर पर ध्यान दें, रोजाना 5 से 10 मिनट की पोस्ट्युरल एक्सरसाइज जैसे शोल्डर ओपनर्स और कोर स्ट्रेंथनिंग से आप तस्वीरों में आत्मविश्वास से भरे दिखेंगे। शादी वाले दिन सुबह हल्का लेकिन प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें और हाइड्रेटेड रहें, ताकि एनर्जी बनी रहे और थकान चेहरे पर
न दिखे।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...