Designer Bridal Lehenga: आजकल दुलहनों में लहंगे का क्रेज बहुत ज्यादा है और हो भी क्यों न? इसका डिजाइन इतना खूबसूरत होता है कि यह शादियों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प बन गया है। यह पारंपरिक साड़ी का एक आधुनिक और ट्रेंडी रूप है, जो हर किसी को आकर्षित करता है।
हर दुलहन अपने खास दिन पर एक खूबसूरत और सबसे बेहतरीन लहंगा पहनना चाहती है, ताकि वह सबसे अलग दिख सके। यूनिक और सबसे अलग दिखने के लिए जरूरी है खुद का ट्रेंड सेट करना। हर साल वेडिंग सीजन में ना जाने कितने ही लहंगों के डिजाइन ट्रेंड में रहते हैं। शादियों में आपका आउटफिट आपकी पहचान का प्रतीक होता है और दुलहन के लिए सही लहंगा चुनना शादी की तैयारियों का सबसे अहम हिस्सा होता है।
आप अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन पर सबसे बेहतरीन दिखना चाहती हैं, इसलिए सही ब्राइडल लहंगे का चुनना एक बड़ा बदलाव ला सकता है। अगर आप भी अपने लिए सबसे अच्छा लहंगा खोज रही हैं, तो ये ट्रेंड्स आपको सबसे अलग दिखने में मदद करेंगे, ताकि आप अपने खास दिन पर
सबसे स्टाइलिश और शानदार लगें।
रॉयल रेड फ्लोरल लहंगों का है ट्रेंड
आजकल की शादियां महलों और शानदार इनडोर प्लेसेस पर हो रही हैं, जहां शाही अंदाज का क्रेज बहुत ज्यादा है। ऐसी शादियों के लिए, जहां दुलहनें ट्रेडिशनल और रॉयल लुक चाहती हैं, उनके लिए
लाल रंग का लहंगा हमेशा से ही एक बेहतरीन विकल्प रहा है। लाल रंग प्रेम और भारतीय परंपरा का प्रतीक है, जो दुलहन के लिए सबसे खास रंग माना जाता है। रेड कलर हमेशा से ही इंडियन ब्राइड्स की पहली पसंद रहा है। भरे हुए फ्लोरल डिजाइन लहंगे ट्रेंड में हैं।
मृत्सा गोटा पट्टी सिल्क लहंगा सेट
अनीता डोगरे का डिजाइन किया हुआ यह खास लाल लहंगा, उन दुलहनों के लिए बनाया गया है जिन्हें भारतीय शादी का यह खास रंग बहुत पसंद है। यह लहंगा सुंदर सिल्क से बना है। इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए, इस पर गोटा पट्टी, जरदोजी, धागे के काम और सीक्वेंस से खूबसूरत
डिजाइन बनाए गए हैं। राजस्थानी स्टाइल रॉयल और सिंपल डिजाइन वाला यह लहंगा इस वक्त हर दुलहन की पहली पसंद बना हुआ है।
बोटेहरा ब्राइडल लहंगा
हर कोई आज के टाइम पर अपनी शादी में रॉयल और क्लासी दिखना चाहता है। ऐसे में आपको इस तरह की शाही दिखने वाले लहंगे के बारे में सोचना चाहिए। यह कोरल रेड रॉ सिल्क से बना दुलहन का लहंगा, किसी कलाकृति से कम नहीं है। इस पर बारीक जरदोजी और सॉफ्ट पैस्ले डिजाइन की शानदार कढ़ाई की गई है। इस लहंगे की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए इसे बसरा मोतियों से सजाया गया है। इसके साथ हाथ से कढ़ाई किया हुआ ट्यूल दुपट्टा और मैचिंग घूंघट है, जो इसे एक शाही और शानदार लुक देता है।
ओरया गोल्ड टिशू ब्राइडल लहंगा

इंडियन ब्राइड्स अब अपने वेडिंग लहंगे के साथ काफी एक्सपेरिमेंट्स करने लगी हैं। अगर आप कुछ यूनिक कलर ऑप्शन देखना चाहती हैं, तो आपको यह गोल्डन टिशू ब्राइडल लहंगा देखना चाहिए। यह लहंगा अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लेगा। इस पर कढ़ाई और जरदोजी का काम
इतनी खूबसूरती से किया गया है कि हर डिजाइन में गहराई और बारीक कारीगरी दिखती है।
ट्रेल या लंबे घूंघट वाले लहंगे
बॉलीवुड के बड़े सितारों ने अपनी शादी से कई तरह के नये ट्रेंड्स सेट किए हैं, जो आम लोग भी अपनी शादी में फॉलो कर रहे हैं। इसी तरह के लंबे घूंघट और ट्रेल वाले लहंगे भी काफी लाइमलाइट में रहे हैं। क्या आप भी अपनी शादी के दिन एक शानदार और रॉयल ब्राइड के रूप में दिखना चाहती हैं? तो लंबे ट्रेल वाले लहंगे आपके लिए एकदम सही हैं। इन लहंगों से आपकी एंट्री बिलकुल यादगार बन जाएगी, जैसे किसी शाही समारोह या रेड कार्पेट पर हो। यह ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार- चांद लगा देगी। लहंगे का लंबा ट्रेल एक शानदार और आकर्षक लुक देता है, जो हर किसी का
ध्यान खींच लेता है।
न्यूड एंड पेस्टल लहंगा

आज की दुलहनों के लिए पेस्टल रंग एक बहुत ही लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं, क्योंकि ये रंग सादगी के साथ-साथ एक शानदार लुक भी देते हैं। पीच, लाइलैक और ब्लश पिंक जैसे शेड्स
डेस्टिनेशन वेडिंग और दिन के फंक्शन के लिए बिल्कुल सही हैं। पेस्टल कलर्स पारंपरिक चमकीले रंगों से एकदम अलग हैं और एक नयापन लाते हैं। ये रंग मिनिमल और एलिगेंट वेडिंग थीम के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। इन रंगों के लहंगों को आप स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं ताकि आपका लुक और ज्यादा निखरकर आए।
चिकनकारी लहंगों का शुरू हुआ ट्रेंड

अब तक आपने चिकनकारी सूट बहुत पहने होंगे, लेकिन 2025 की ट्रेंडी और मॉर्डन ब्राइड्स चिकनकारी लहंगों को अपने खास दिन का हिस्सा बना रही हैं। अगर 2025 में चिकनकारी लहंगे पहले से भी ज्यादा मशहूर हो जाएं, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी! यह कला इतनी खूबसूरत है कि
आज भी इसकी पहचान बरकरार है। इसकी विरासत और धागों का बारीक काम इसे 2025 में होने वाली शादियों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प बनाता है। नई दुलहनें सफेद चिकनकारी ब्राइडल लहंगा को चुन रही हैं, जिस पर जालीदार धागों का काम काफी पसंद किया जा रहा है।
“बॉलीवुड के बड़े सितारों ने अपनी शादी से कई तरह के नये ट्रेंड्स सेट किए हैं, जिसमें लंबा घूंघट, कस्टमाइज्ड दुप्पटा और ट्रेल वाले लहंगे भी काफी लाइमलाइट में रहे हैं।”
