आजकल की दुल्हन को है इन 7 वजह से पेस्टल रंगों से प्यार

पेस्टल लहंगे सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं लगते, बल्कि गर्मी के मौसम में यह पहनने में भी काफी आरामदायक महसूस होते हैं।

Pastel Bridal Lehenga: हर दुल्हन अपने खास दिन पर कुछ अलग दिखना चाहती है, और इसी चाहत ने ब्राइडल फैशन पेस्टल शेड्स नाम का एक नया ट्रेंड ला दिया है। अभी कुछ ही समय पहले तक जहां दुल्हनों की पहली पसंद सुर्ख लाल, मैरून या गहरे रंग होते थे, वहीं अब हल्के और सॉफ्ट पेस्टल रंग जैसे बेबी पिंक, स्काय ब्लू ,लैवेंडर ,मिंट ग्रीन,और पीच जैसे शेड्स ने अपनी पकड़ जमा ली है। इन रंगों में सुकून,नजाकत और एक अलग तरह की एलिगेंस नज़र आती है। ये रंग दुल्हन को एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक देतें हैं। पेस्टल लहंगे सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं लगते, बल्कि गर्मी के मौसम में यह पहनने में भी काफी आरामदायक महसूस होते हैं।

इसके अलावा, पेस्टल शेड्स सभी स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं और फोटोज़ में इनका ड्रीमी और फेयरीटेल लुक काफी खूबसूरत दिखाई देता है।

Pastel Bridal Lehenga
Pretty bride

पेस्टल शेड्स दुल्हन को एक शाही और ग्रेसफुल लुक देते हैं। इन रंगों में सादगी और रॉयल्टी झलकती होती है, जो भारी ज्वेलरी और ट्रेडिशनल मेकअप के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं।

गर्मियों में शादी होना आम बात है। पेस्टल शेड्स हल्के और आंखों को सुकून देने वाले रंग होते हैं, जो गर्म मौसम में ठंडक का पूरा अहसास कराते हैं। ये रंग न केवल पहनने में आरामदायक लगते हैं बल्कि फोटोज़ में भी काफी सुंदर दिखते हैं।

आजकल की दुल्हनें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होती हैं। जब वे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज या फैशन ब्लॉगर ब्राइड्स को पेस्टल शेड्स में देखते हैं, तो उन्हें भी कुछ अलग और यूनिक ट्राय करने की प्रेरणा मिलती है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स का सीधा असर ब्राइडल चॉइस पर पड़ता है।

Unique Look
Unique Look

लाल रंग का लहंगा पारंपरिक हैं, लेकिन पेस्टल शेड्स हर किसी को सूट करते हैं और इनमें काफी चॉइस भी ज्यादा मिलती है। यह रंग हर स्किन टोन पर खिलते हैं और खासतौर पर डेस्टिनेशन वेडिंग्स में पेस्टल लहंगे एक अलग ही चार्म लेकर आते हैं।

भारी लहंगे पहनकर दिन चलना-फिरना और रस्मों को निभाना मुश्किल हो जाता है। पेस्टल शेड्स में तैयार किए गए लहंगे अक्सर हल्के फैब्रिक में होते हैं जैसे नेट, ऑर्गेंजा, सिल्क आदि, ये पहनने में भी आसान होते हैं।

Fairytale Look
Fairytale Look

फोटोग्राफी शादी का का अहम हिस्सा है। पेस्टल रंगों में अलग तरह का ड्रीमी और रोमांटिक लुक नज़र आता है और यही लुक फोटोज़ में काफी खूबसूरत नज़र आता है। पेस्टल लहंगा खूबसूरत नजर आने के साथ आपके लुक को भी निखारता है।

आज की दुल्हन अपने लुक में कुछ नया और स्टाइलिश ट्रेंड अपनाना चाहती हैं। हर दुल्हन चाहती है उसका ब्राइडल लुक यादगार हो। इसलिए वो आजकल ट्रेडिशनल लाल की जगह कुछ नया ट्राय कर रही हैं।

अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं तो पेस्टल रंग का लहंगा जरूर पहनें। कई बार हमारे घरों में  पारम्परिक लाल रंग ही दुल्हन के लिए जरुरी होता है। ऐसे में परेशान होने की जगह शादी की दूसरी रस्मों में भी आप पेस्टल रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...