Summary: 2025 में शादियों के 10 ट्रेंड्स जो सबको चौंकाएंगे
शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि जिंदगी का सबसे खास दिन बन चुकी है। 2025 में टेक्नोलॉजी ने शादियों को और भी मॉडर्न और यादगार बना दिया है। आइए जानते हैं कौन-कौन से नए टेक ट्रेंड्स आपके दिन को और भी खास बनाएंगे।
Wedding Technology Trend 2025: शादी सिर्फ एक रस्म नहीं होती, बल्कि यह जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार दिन होता है। बदलते समय के साथ शादियों का अंदाज़ भी बदल रहा है। पहले जहां शादी का मतलब सिर्फ डेकोरेशन, खाने-पीने और डांस तक सीमित था, वहीं अब टेक्नोलॉजी ने इसे और भी मॉडर्न और खास बना दिया है। साल 2025 में शादियों में कई नए टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं जो न सिर्फ दुल्हा दुल्हन के पलों को यादगार बनाते हैं बल्कि मेहमानों को भी खूब मजा आता है।तो आइए जानते हैं 2025 की शादियों में कौन-कौन से जबरदस्त टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स छाए हुए हैं, जो आपके खास दिन को और भी शानदार बना देंगे।
पर्सनल वेडिंग वेबसाइट
अब कपल्स अपनी शादी की एक वेबसाइट बनाते हैं। इसमें उनकी लव स्टोरी, फोटो गैलरी, शादी का प्रोग्राम, लोकेशन और सवाल-जवाब तक लिखे रहते हैं। गेस्ट्स को सारी जानकारी एक ही जगह मिल जाती है।
डिजिटल वेडिंग रजिस्ट्री

अब गेस्ट्स को गिफ्ट्स खरीदने की टेंशन नहीं रहती। कपल्स ऑनलाइन लिस्ट बना देते हैं कि उन्हें कौन-सी चीज़ चाहिए या फिर हनीमून फंड में पैसे डालने का ऑप्शन रखते हैं। गेस्ट्स सीधे वही चुन लेते हैं।
रेट्रो स्टाइल फोटो बूथ
शादी में एक रेट्रो फोटो बूथ लगाया जाता है, जिसमें पुराने जमाने के स्टाइल के प्रॉप्स होते हैं। गेस्ट्स फोटो खींचते हैं और तुरंत प्रिंट मिल जाता है। इससे सबको यादगार तस्वीरें मिलती हैं। ये ट्रेंड लगभग हर शादी में देखने को मिल रहा है।
डिजिटल वेडिंग इनवाइट्स
आजकल शादी में आने के लिए मेहमानों को पहले की तरह पेपर कार्ड नहीं भेजे जाते। इसके बजाय व्हाट्सएप, ईमेल या मोबाइल ऐप्स के जरिए डिजिटल कार्ड भेजे जाते हैं, जिनका मेहमानों को तुरंत जवाब देना होता है कि वे शादी में आएंगे या नहीं।
QR कोड से फोटो शेयरिंग

शादी के वेन्यू पर QR कोड लगाया जाता है। गेस्ट्स उसे स्कैन करके अपनी खींची हुई तस्वीरें सीधे एक ऑनलाइन एल्बम में अपलोड कर देते हैं। इससे शादी की हर तस्वीर एक जगह जमा हो जाती है।
QR कोड से कैश गिफ्टिंग
कपल को कैश के रूप में गिफ्ट देने के लिए अब लिफाफों की जरूरत नहीं। गेस्ट्स QR कोड स्कैन करके सीधे पैसे भेज सकते हैं। यह तरीका आसान, सुरक्षित और टेंशन-फ्री है।
वेडिंग कंटेंट क्रिएटर्स
कुछ कपल्स अपनी शादी के लिए सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हायर करते हैं, जो शादी से जुड़े मजेदार पलों पर जोक या रील बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, ताकि उनकी शादी ज्यादा पॉपुलर हो सके।
मेमोरी बूथ

शादियों में अब मेमोरी बूथ का इस्तेमाल किया जाता है, जहां मेहमान कपल के लिए वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं और कपल बाद में इन्हें VR में देख अपनी यादें ताजा कर सकते हैं।
चार्जिंग स्टेशन

आजकल लोगों को मोबाइल की बैटरी खत्म होने की चिंता बहुत होती है। इसी लिए शादियों में स्पेशल चार्जिंग स्टेशन लगाए जाते हैं, जहां गेस्ट अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं और शादी के फलों को टेंशन फ्री होकर एंजॉय कर सकते हैं।
पोलारॉइड कैमरे

आज कल शादियों में गेस्ट के टेबल पर पोलारॉइड कैमरे रखे जाते हैं। गेस्ट्स तुरंत फोटो खींचकर शादी की स्क्रैपबुक में प्यारा-सा मैसेज लिखकर चिपका देते हैं। इससे शादी की पर्सनल यादें बनती हैं।
