Summary: 261 किलोग्राम वजन उठाकर विस्पी खराड़ी ने दिखाया स्टील मैन ऑफ इंडिया का दम
विस्पी खराड़ी, जिन्हें "स्टील मैन ऑफ इंडिया" कहा जाता है, ने हरक्यूलिस पिलर्स चैलेंज में 261 किलोग्राम वजन उठाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह उनका 17वां गिनीज रिकॉर्ड है। गुजरात के सूरत के रहने वाले विस्पी ने कई ताकत और मार्शल आर्ट रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने भारतीय सेना को अपनी यह बड़ी उपलब्धि समर्पित की।
Steel Man of India: मशहूर भारतीय मार्शल आर्टिस्ट विस्पी खराड़ी, जिन्हें “स्टील मैन ऑफ इंडिया” के नाम से जाना जाता है। हमेशा वह अपने नए कीर्तिमान से दुनिया को हैरान करते हैं। इन सब के बीच उन्होंने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया, जिसने पूरी दुनिया को हैरान किया है। विस्पी खराड़ी ने नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने हरक्यूलिस पिलर्स चैलेंज में 261 किलोग्राम का भारी वजन उठाकर यह रिकॉर्ड पंजाब के अटारी बॉर्डर पर बनाया। अपनी इस बड़ी उपलब्धि को विस्पी ने भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया और अपने गुरुओं का धन्यवाद किया।उनकी यह ताकत और देशभक्ति सबके लिए प्रेरणा है।
विस्पी ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, विस्पी खराड़ी ने अपनी ताकत से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, दोनों खंभे का वजन करीब आधे पोलर बीयर के बराबर था। इसके 1 मिनट तक उठाना था। विस्पी ने इससे अधिक ही इस वजन को उठाए रखा। इस रिकॉर्ड ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। बताया जाता है कि इस श्रेणी में किसी पुरुष द्वारा उठाया गया सबसे भारी वज़न का रिकॉर्ड है। विशाल पिलर्स को कई लोगों द्वारा अपनी जगह पर रखना पड़ा, उसके बाद विस्पी ने एक ऊंचे मंच पर खड़े होकर वज़न से जुड़ी ज़ंजीरों को पकड़कर इसे संभाला।
विस्पी खराड़ी ने दिया गुरुओं को सम्मान
विस्पी खराड़ी ने अपनी इस बड़ी सफलता के बाद यह रिकॉर्ड भारतीय सेना को समर्पित किया। उन्होंने अपने गुरु शिहान और हंशी को भी दिल से धन्यवाद दिया, जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया।यह उनका 17वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है, यानी उन्होंने अब तक 17 बार दुनिया में सबसे बड़ा काम कर दिखाया है।
सूरत से लेकर विश्व की तक विस्पी ने बनाई पहचान
विस्पी खराड़ी का जीवन एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसने अपने मजबूत इरादों और मेहनत से बड़ी-बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। वे गुजरात के सूरत से हैं और उन्होंने कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। विस्पी एक मार्शल आर्ट एक्सपर्ट और सुपर ताकतवर इंसान हैं, जिन्हें “स्टील मैन ऑफ इंडिया” कहा जाता है। विस्पी का मानना है कि असली ताकत सिर्फ शरीर की नहीं, बल्कि मन और आत्मा की भी होती है। उन्होंने अपने शरीर को इस तरह तैयार किया है कि वे बहुत ही भारी वजन उठा सकते हैं, पत्थर तोड़ सकते हैं और खतरनाक स्टंट कर सकते हैं, जिनसे आम लोग डर जाते हैं।
ऐसा रहा विस्पी की सफलता का सफर
बता दें, विस्पी का हरक्यूलिस पिलर्स के साथ एक मज़बूत इतिहास रहा है। साल 2024 नवंबर में उन्होंने सबसे लंबे समय तक हरक्यूलिस पिलर्स थामने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें उन्होंने 166.7 किलोग्राम और 168.9 किलोग्राम वजन वाले पिलर्स को 2 मिनट 10.75 सेकंड तक थामा था।विस्पी की ताकत का सिलसिला यहीं नहीं रुकता। अक्टूबर 2019 में उन्होंने एक मिनट में सबसे ज्यादा लोहे की छड़ें गले से मोड़ने का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उन्होंने 21 छड़ें मोड़ीं। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। इसके अलावा, 4 अक्टूबर 2022 को उन्होंने एक ही दिन में दो रिकॉर्ड अपने नाम किए: बेड ऑफ नेल्स पर सबसे भारी कंक्रीट ब्लॉक तोड़ने का रिकॉर्ड 528 किलोग्राम) और एक मिनट में कोहनी से सबसे ज्यादा कंक्रीट ब्लॉक तोड़ने का रिकॉर्ड का रिकॉर्ड बनाया था।
