एक लड़की के लिए उसकी शादी और शादी का लेहंगा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी में उसका लेहंगा उसके पसंद का हो और बहुत सुन्दर हो। वो अपनी शादी में सबसे खूबसूरत लगे और सभी उसके लहंगे को देखते ही रह जाए। हर लड़की की ख़्वाहिश होती है कि वो अपनी शादी में डिज़ाइनर लेहंगा पहनें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही डिजाइनर ब्राइडल लहंगे के बारे में बताएंगे जिसे आप अपनी शादी में ट्राई कर सकती है।

 

1. हैवी बॉर्डर

आमतौर पर ब्राइडल लंहगा काफी हैवी होता है। लेकिन अगर लंहगा हैवी हो और उसका बिलाउस थोड़ा लाइट हो तो ये एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बैठता है। जैसा की आप इस फोटो में देख सकते है कि, इस लहंगे की बॉडर काफी हैवी है और बिलाउस बिल्कुल लाइट और साथ ही इसमें 2 चुन्नियों का भी इस्तेमाल किया गया है। एक पल्ला लेने के लिए और दूसरी घूँघट लेने के लिए। इस बात का भी ख़ास ध्यान रखा गया है कि, पल्ले वाली चुन्नी थोड़ी लाइट है और घूंघट वाली चुन्नी में हैवी बॉडर है। जो की इस पूरे लहंगे को एक अट्रैक्टिव लुक दे रही है।

 

2. डिफरेंट स्टाइल

भारत अपने अलग अलग कल्चर और पहनावे से जाना जाता है। वही अब अगर इस लहंगे की बात की जाए तो इसमें बहुत ही खूबसूरती से कलाकारी करते हुए बारात की डिज़ाइन डाली गई है और साथ ही कुछ लोगों को नाचते हुए भी दिखाया गया है। जो की इस लहंगे को एक डिफरेंट लुक रे रहा है। वहीं इस लहंगे के हर एक कोने में भराव दिया गया है लेहंगा कही से कही तक भी आपको खली नहीं दिखेगा। भराव से लेहंगा काफी हैवी लुक दे रहा है।

 

3. एम्ब्रोडरी

 

इस लहंगे की अगर बात की जाए तो इसमें एम्ब्रोडरी से भराव दिया गया है और लहंगे को काफी सिंपल और लाइट वेट दिया गया है। लहंगे में बॉर्डर हैवी दी गई है जोकी उभर कर दिख रही है और अट्रैक्टिव लुक आ रहा है। वहीं लहंगे का कलर भी थोड़ा अलग है और लाइट और डार्क कलर का कॉम्बिनेशन है। अगर आपको आपकी शादी में लाइट वेट और हैवी लुक का लेहंगा पहनना है तो यह लेहंगा आपके लिए परफेक्ट है।

 

4. सिंपल शोवर

अगर आप ज्यादा हैवी लेहंगा नहीं चाहती और चाहती है कि, लेहंगा थोड़ा सिंपल शोवर हो लेकिन अट्रैक्टिव हो तो आप यह लेहंगा ट्राई कर सकती है। दुल्हन द्वारा पहना जाने वाला लाल रंग का लहंगा। लाल रंग को पारंपरिक रंग माना जाता है जो दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। इस लहंगे में लाइट बॉडर ही दी गई है और बिलाउस में भी ज्यादा वर्क नहीं किया गया है। इस लहंगे के साथ भी २ दुपट्टे है जिसमे से घूँघट वाला पूरा नेट का दुपट्टा है।

 

5. रेड कलर

आपको बता दें कि, इस तरह का लेहंगा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में पहना था। जिसके बाद इस तरह के लहंगे का फैशन चला और अब ज्यादातर लड़कियों को इस तरह का लेहंगा पसंद आता है। आप अपने ब्लाउज में लाल रंग के जरदोसी, मखमली या जालीदार शेड्स जोड़ें। जो आपको एक अलग ही लूक देगा। आपके लहंगे के साथ कॉन्ट्रास्ट रंग के आभूषण भी पहन सकते हैं जो आपको और सुंदर बनाएगा।

 

6. फ्लावर प्रिंट

गर्मियों के समय ज्यादातर लोग फ्लावर प्रिंट पहनना पसंद करते है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए कुछ ऐसा ढूंढ रही है जिसमें ट्रेडिशनल और फैशन दोनों हो तो यह लेहंगा आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह लेहंगा ज्यादा हैवी भी नहीं है और इसमें कलाकारी भी काफी अच्छी की गई है। वहीं फ्लावर की डिज़ाइन ने इस लहंगे में चार चाँद लगा दिए है।

 

7. पेस्टल कलर

वहीं अगर इस लहंगे की बात की जाए तो यह लहंगा बहुत ही सुन्दर लग रहा है। इसका कलर और इसका भराव दोनों ही बहुत सुन्दर तरीके से किये गए है। इस लहंगे का बिलाउस भी काफी हैवी है और इसकी कारीगरी में बारीकियों का ख़ास ध्यान रखा गया है।

 

8. रेड और सिल्वर कॉम्बिनेशन

ज्यादातर लहंगों में गोल्डन से कारीगरी की जाती है लेकिन अगर बात इस लहंगे की तो इसका सिल्वर वर्क इसे काफी अट्रैक्टिव बना रहा है। इस लहंगे में डार्क रेड कलर पर सिल्वर से कारीगरी की गई है जो की बहुत सुन्दर लग रही है। लहंगे में सिल्वर का वर्क भी काफी हैवी किया गया है।

 

यह भी पढ़े। 

Celebrity Fashion – जाह्नवी कपूर के इन कुर्ता कलेक्शन को आप भी बना सकती हैं अपना स्टाइल, देखें तस्वीरें

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com