CCF Tea Benefits
CCF Tea Benefits

Overview:CCF टी : जीरा-धनिया-सौंफ से डाइजैशन और गट हेल्थ को मिले नेचुरल बूस्ट

यह हर्बल चाय जीरा, धनिया और सौंफ से बनती है और इसे CCF Tea कहा जाता है। वेलनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह ब्लोटिंग, गैस, हल्की बदहजमी (indigestion) और पाचन की समस्या में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल ऑयल्स पेट को आराम देते हैं और शरीर को हल्का डिटॉक्स भी करते हैं। हालांकि, GERD, प्रेग्नेंसी या ब्लड प्रेशर की दवा लेने वालों को इसे सावधानी से लेना चाहिए।

CCF Tea Benefits: आजकल ब्लोटिंग, गैस और बदहजमी जैसी पेट की दिक्कतें आम हो गई हैं। लोग अक्सर महंगी दवाइयाँ या सप्लीमेंट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी हमारे किचन के साधारण मसाले ही बड़ी राहत दे सकते हैं। वैलनेस एक्सपर्ट Luke Coutinho ने हाल ही में ऐसी ही एक आसान हर्बल चाय का ज़िक्र किया है, जो सिर्फ तीन चीज़ों से बनती है – जीरा, धनिया और सौंफ।

इसे CCF Tea (Cumin, Coriander, Fennel Tea) कहा जाता है। इस चाय को बनाने का तरीका बहुत आसान है – बराबर मात्रा में जीरा, धनिया और सौंफ को दो कप पानी में उबालकर छान लें। यह चाय 7 मिनट से भी कम समय में तैयार हो जाती है और खाने के बाद पीने से पाचन को आराम मिल सकता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस चाय में मौजूद नैचुरल ऑइल, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटो न्यूट्रीएंट्स (phytonutrients) पेट को शांत करने, सूजन कम करने और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं। हालांकि, यह कोई जादुई इलाज नहीं है, लेकिन रोज़मर्रा की छोटी परेशानियों जैसे गैस, बलोटिंग और हल्की इनडाइजैशन में यह काफी कारगर मानी जाती है।

जीरा-धनिया-सौंफ की चाय क्यों है खास?

CCF Tea: A simple herbal blend of cumin, coriander and fennel for digestion and bloating relief.
CCF Tea: A simple herbal blend of cumin, coriander and fennel for digestion and bloating relief.

जीरा, धनिया और सौंफ भारतीय रसोई के कॉमन मसाले हैं, लेकिन जब इन्हें साथ में उबालकर चाय बनाई जाती है, तो ये पेट के लिए एक टॉनिक का काम करते हैं। जीरे में मौजूद एंज़ाइम्स डाइजैशन को तेज करते हैं, धनिया हल्का डिटॉक्स का असर देता है और सौंफ गैस व ऐंठन को कम करती है। इन तीनों के मेल से बनी CCF Tea पेट को हल्का और आरामदायक महसूस कराती है। यही वजह है कि इसे खाने के बाद पीने की सलाह दी जाती है।

डाइजैशन और इंफ्लामेशन में फायदेमंद है यह चाय

Natural gut health remedy – CCF tea helps ease gas, indigestion and supports smooth digestion
Natural gut health remedy – CCF tea helps ease gas, indigestion and supports smooth digestion

इस हर्बल चाय में मौजूद नेचुरल कंपाउंड्स पाचन को आसान बनाते हैं। जीरा एंज़ाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना जल्दी पचता है। धनिया लिनालूल नामक तत्व से भरा होता है, जो आंतों के इंफ्लामेशन को कम करता है। वहीं, सौंफ का एनेथोल पेट की ऐंठन और गैस को रोकने में मदद करता है। इन तीनों के गुण मिलकर डाइजैशन को संतुलित करते हैं और पेट की जलन या भारीपन से राहत दिलाते हैं।

रोज़ पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं

अगर इसे रोज़ाना एक-दो कप पिया जाए तो यह शरीर को धीरे-धीरे डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। यह चाय हल्की डाययूरेटिक होती है यानी शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन निकालने में सहायक। इसके अलावा, यह चाय पेट हल्का करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज़्म को भी सपोर्ट करती है। हल्की-फुल्की बदहजमी, ब्लोटिंग और गैस जैसी कॉमन प्रॉबलम्स में यह एक घरेलू उपाय बन सकती है।

क्या हर किसी के लिए सही है CCF Tea?

यह चाय अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी ज़रूरी है। अगर किसी को एसिडिटी या GERD की समस्या है, तो सौंफ इसके लक्षण बढ़ा सकती है। प्रेग्नेंसी में ज़्यादा मात्रा लेना ठीक नहीं है क्योंकि सौंफ गर्भाशय पर असर डाल सकती है। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर या डाययूरेटिक दवा लेने वालों को भी डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। यानी यह चाय फायदेमंद है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं।

सही तरीके से कैसे पिएं यह हर्बल चाय

CCF Tea बनाने का सबसे आसान तरीका है – बराबर मात्रा में जीरा, धनिया और सौंफ लें। इन्हें दो कप पानी में 7 मिनट तक उबालें और छानकर गरम-गरम पिएं। इसे खाने के बाद या सुबह खाली पेट लिया जा सकता है। शुरुआत में दिन में एक कप से शुरू करना बेहतर है। धीरे-धीरे इसे दो कप तक लिया जा सकता है। ज़रूरी है कि इसे सीमित मात्रा में ही पिएं और अगर कोई हेल्थ कंडीशन है, तो पहले डॉक्टर की राय ज़रूर लें।

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...