Summary: कश्मीर में सेना और युवाओं का क्रिकेट मैच वायरल, लोगों ने कहा- नेक्स्ट लेवल Aura
कश्मीर में सेना और युवाओं के बीच खेला गया क्रिकेट मैच सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस पहल को सेना और जनता के बीच सौहार्द बढ़ाने वाला कदम बता रहे हैं।
Army Officer Cricket Video Viral: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो काफी वायरल भी होते हैं। अब इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है। वीडियो में कश्मीर के शोपियां ज़िले में स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेलते हुए एक भारतीय सेना अधिकारी नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होते ही, सोशल मीडिया यूज़र्स जमकर सेना और इस अधिकारी की तारीफ कर रहे हैं।
युवाओं संग क्रिकेट खेलते दिखे आर्मी ऑफिसर
The Indian Army in Shopian Kashmir, playing cricket with the locals!
— Fatima Dar (@FatimaDar_jk) August 17, 2025
The bonhomie between the Awaam and the Jawan is strengthening in Kashmir! These scenes were once unimaginable but now the youth understand their contribution in empowering them! pic.twitter.com/C5JShjWRLe
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जम्मू-कश्मीर का है। इस वीडियो में 44 राष्ट्रीय राइफल्स के एक अधिकारी को क्रिकेट खेलता हुए देखा जा सकता है, जो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में विशेषज्ञता रखने वाली भारतीय सेना की एक इकाई है। सेना का ये अधिकारी तेज़ गेंदबाज का सामना करते हुए क्रिकेट का बल्ला थामे नजर आता है। यह क्रिकेट कश्मीर के शोपियां ज़िले के एक मैदान में खेला गया है, जहां स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेलते हुए एक भारतीय सेना अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया आर्मी ऑफिसर का वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर किया गया है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कश्मीर के शोपियां में भारतीय सेना स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेल रही है। कश्मीर में जनता और जवान सेना के बीच सौहार्द बढ़ रहा है। ये दृश्य कभी अकल्पनीय थे, लेकिन अब युवा उन्हें सशक्त बनाने में उनके योगदान को समझ रहे हैं.”नागरिकों के साथ सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की सराहना की जा रही है।
वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल
वीडियो के वायरल होते ही, सोशल मीडिया यूज़र्स जमकर सेना और इस अधिकारी की तारीफ कर रहे हैं। नागरिकों के साथ सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की सराहना की जा रही है।

क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए जिसमें अधिकारी ने गेंद को मैदान के बाहर फेंका, एक यूज़र ने लिखा, “44 राष्ट्रीय राइफल्स राजपूत रेजिमेंट। उनका ऑरा नेक्स्ट लेवल का है। मुझे उनके स्कार्फ़ बहुत पसंद हैं। कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, मीडिया और अन्य कॉर्पोरेट घरानों के बीच क्रिकेट मैच आयोजित करने शुरू कर देने चाहिए.” तीसरे यूजर ने लिखा, “बहुत बढ़िया, स्थानीय सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन ज़्यादा बार होना चाहिए, खासकर युवाओं के लिए. हमें बाहरी ताकतों का गुलाम बनने की आदत छोड़कर, ज़मीनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत है.”
भारतीय सेना ने की आपसी संबंध सुधारने की कोशिश
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब भारतीय सेना ने खेल आयोजनों के ज़रिए आपसी संबंध सुधारने की कोशिश की हो। पिछले महीने, भारतीय सेना ने बारामूला स्थित बिपिन रावत स्टेडियम में चिनार प्रीमियर लीग के 11वें एडिशन की शुरुआत की थी। इस स्टेडियम का नाम भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के सम्मान में रखा गया है। कश्मीर घाटी की 64 टीमों वाली इस लीग का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़ी लीग में आगे बढ़ने के मौका देना है।
