Summary: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हेमा मालिनी का साथ, सोशल मीडिया पर दिया देशभक्ति का संदेश
भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का समर्थन करते हुए देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने की अपील की है।'सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और देशभक्ति की भावना जगाई।
Hema Malini On Har Ghar Tiranga: देशभर में इस समय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं और चारों ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। सरकार इस मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है, जिसको लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है। इसी बीच अभियान में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी शामिल हुईं और लोगों से तिरंगा लगाने की अपील की।
हेमा मालिनी सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
Let us celebrate our great nation’s Independence Day with pride on the 15th of August. Bharat Mata ki Jai! Jai Hind! pic.twitter.com/kT5JxlfKL9
— Hema Malini (@dreamgirlhema) August 14, 2025
दरअसल, अब हेमा मालिनी ने लोगों से गुजारिश की है कि वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम में हिस्सा लें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हेमा मालिनी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की अहमियत के बारे में बताया है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को भी याद किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर देशभक्ति का संदेश देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह भारतीय तिरंगे के सम्मान में अपनी भावनाएं जाहिर करती नजर आ रही हैं।योग के फायदों का जिक्र करते हुए हेमा मालिनी ने आगे कहा था कि योग से हम स्वस्थ शरीर के साथ-साथ खुशहाल मन भी पा सकते हैं. सभी लोग योग करें और स्वस्थ रहें।
हेमा मालिनी ने बढ़ाया ‘हर घर तिरंगा’ का उत्साह
वीडियो में वह गर्व के साथ तिरंगा लहराती नजर आ रही हैं और ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे राष्ट्रभक्ति से भरे नारों को बुलंद कर रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और देशवासियों में देशभक्ति की भावना को जगा रहा है। लुक की बात करें तो हेमा मालिनी ने इस वीडियो में हल्के नारंगी रंग का सूट पहना हुआ है, जो भारतीय संस्कृति और गरिमा को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने नेक रैप भी पहना है, जिस पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ जैसे प्रेरणादायक शब्द लिखे हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘आप हमेशा प्रेरणा देती हैं, जय हिंद.’दूसरे फैन ने लिखा, ‘आप जैसी हस्तियों से ही हमें तिरंगे की अहमियत का अहसास होता है.’ वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट्स में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से कमेंट बॉक्स भर दिया।
2025 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा?

हर साल 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की कड़ी मेहनत, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश हुकूमत से आजादी पाई थी। इस साल 2025 में हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, जो हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। यह दिन सिर्फ छुट्टी नहीं, बल्कि हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर है।
भाजपा सांसद है हेमा मालिनी

बॉलीवुड में ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपने समय की सबसे खूबसूरत और सबसे कामयाब एक्ट्रेस मानी जाती हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में देने वाली हेमा के करियर की सबसे पसंदीदा फिल्म है ‘शोले’। ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इसी हेमा मालिनी लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और वो राजनीति में एक्टिव हैं। फिलहाल एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं।
