tyohar mein shubh hai green color wear tips
tyohar mein shubh hai green color wear tips

Green Outfits for Festival: सावन का महीना महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रिय होता है क्योंकि यह मौसम श्रृंगार का मौसम होता है। इस मौसम में वे हरे रंग की चूड़ी, हरी बिंदी और कपड़े पहनती हैं और कपड़ों में सलवार-सूट उनका फेवरेट होता है क्योंकि यह पहनने में आरामदायक होते हैं।

अपने यहां मौसम का खास महत्व है और हर मौसम अपने साथ कुछ खास परंपराएं, रंग और रीतिरिवाज लेकर आती है। इन्हीं में से एक है सावन का महीना, जो हरियाली से भरा, रिमझिम बारिशों वाला और भक्ति भाव से ओत-प्रोत होता है। यह समय स्त्रियों के लिए खास तौर पर उल्लास और श्रृंगार का महीना होता है। इस दौरान एक खास परंपरा देखने को मिलती है और वह है हरा रंग
पहनना। यह सिर्फ एक ट्रेंड नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक और भावनात्मक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि हरा रंग भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ होता है। यही वजह है कि सावन में सुहागिनें, युवतियां और यहां तक कि बच्चियां भी हरे रंग के
कपड़े और गहनों से खुद को सजाना पसंद करती हैं।

आज के समय में जब हर महिला चाहती है कि वह ट्रेंड में भी रहे और परंपरा का पालन भी करे, तो यह जरूरी हो जाता है कि हरे रंग को अपने लुक में थोड़े स्टाइलिश और क्रिएटिव तरीकों से शामिल किया जाए। तो फिर देर किस बात की, आइए इस लेख में हम जानते हैं कि हरा रंग सावन में क्यों खास होता है और कैसे आप इसे अपने फैशन में आधुनिक अंदाज में ढाल सकती हैं।

Green Outfits for Festival-Religious and cultural significance of the color green
Religious and cultural significance of the color green

सावन का महीना प्रकृति की हरियाली का प्रतीक है। खेतों में हरियाली, आसमान में बादल और वातावरण में ठंडक, इन सबका सीधा संबंध जीवन के नवचेतना से है। हरा रंग इसी एनर्जी, ताजगी और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। हिन्दू धर्म में यह रंग मां पार्वती की कृपा और सौभाग्य की निशानी माना जाता है। इसी कारण सावन के सोमवार के व्रत में महिलाएं हरे वस्त्र पहनती हैं, हरी
चूड़ियां और बिंदी लगाती हैं।

Green Color Outfit
Green Color Outfit

अब सवाल ये उठता है कि हरा रंग पहनें कैसे? सिर्फ पारंपरिक कपड़ों तक ही सीमित रहें या कुछ नया ट्राई करें? जवाब है दोनों का संतुलन बनाए रखें। यहां हम आपको कुछ ऐसे फैशनेबल और यूनिक तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप अपने सावन के लुक में हरे रंग को बेहद खूबसूरती से शामिल कर सकती हैं।

floral green kurti
floral green kurti

इस सावन आप लाइट फैब्रिक की फ्लोरल प्रिंट वाली ग्रीन कुर्तियों ट्राई कर सकती हैं। कॉटन, रेयॉन या चंदेरी फैब्रिक की कुर्ती गर्मी और उमस में आरामदेह रहती है। इसे आप व्हाइट पलाजो या शरारा के साथ पहन सकती हैं और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट करने से परफेक्ट सावन लुक मिलेगा।

अगर आप किसी त्यौहार या फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं, तो ग्रीन कलर का फ्लेयर्ड लहंगा या स्कर्ट पहन सकती हैं,जिसे स्टाइलिश क्रॉप टॉप या कुर्ती के साथ पेयर कर सकती यहीं। ऊपर से नेट या किसी अन्य लाइट फैब्रिक का हरा दुपट्टा इस लुक को और आकर्षक बनाने की
क्षमता रखता है।

कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए ग्रीन ट्यूनिक या लॉन्ग कुर्ती के साथ डेनिम एक स्मार्ट और फ्यूजन लुक तैयार करता है। इस पर लाइट वेट झुमके और हरे रंग का आई लाइनर लुक को पूरा करने के साथ ही आपको सबसे अलग लुक देने की क्षमता रखता है।

यदि आप ऑफिस जाती हैं और हरे कपड़े पहनना हर दिन संभव नहीं, तो हरे रंग को एक्सेसरीज के रूप में शामिल करें। जैसे- हरे रंग की बिंदी, हरे रंग की चूड़ियां या कंगन, ग्रीन स्टोन वाली इयररिंग्स या अंगूठी, ग्रीन बैग या फुटवियर सही रहेगा। यदि आप ये सब भी नहीं ले सकती हैं तो हरे रंग के
स्कार्फ को टीले स्टेटमेंट के रूप में इस्तेमाल में लाएं। इससे आप ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल, दोनों लुक को बैलेंस कर पाएंगी।

Green makeup and nail art
Green makeup and nail art

आजकल मेकअप में भी कलर टोन को मैच करना एक नया ट्रेंड है। सावन में आप ग्रीन आईलाइनर या हल्का ग्रीन आईशैडो ट्राई कर सकती हैं। नेल आर्ट में भी ग्रीन बेस के साथ व्हाइट या गोल्डन डिजाइन बहुत सुंदर लगती है।

Green makeup and nail art
Green makeup and nail art

पारंपरिक महिलाएं सावन में सबसे ज्यादा साड़ी पहनना पसंद करती हैं। हरे रंग की कांजीवरम, बनारसी या चंदेरी साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लाउज (जैसे- पिंक या गोल्डन) पहनकर आप ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पा सकती हैं। बालों में गजरा और माथे पर बिंदी इस लुक को चार-चांद लगा देंगे।

सावन के महीने में अगर आप फैमिली फोटोज क्लिक करवाने का प्लान कर रही हैं, तो ‘ग्रीन थीम’ रखें। सबके आउटफिट्स में हरा रंग शामिल करें, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक। इससे आपकी तस्वीरें न सिर्फ सुंदर दिखेंगी बल्कि एक पारंपरिक संदेश भी देंगी। सावन केवल श्रृंगार का नहीं, आत्मिक संतुलन और भक्ति का भी महीना है। हरा रंग जहां बाहरी सुंदरता को निखारता है, वहीं यह मन को भी शांत और ताजगी से भर देता है। यह रंग आपको प्रकृति से जोड़ता है, आपके भीतर ऊर्जा और संतुलन लाता है। चाहे आप पूरी साड़ी पहनें, एक लाइट स्कार्फ लें या सिर्फ नेलपेंट में हरे रंग
का इस्तेमाल करें, यह सब सावन के प्रति आपके जुड़ाव को दर्शाता है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...