Summary: बिना जिम और डाइटिंग के वजन घटाने के 5 आसान और मज़ेदार तरीके"
जिम और डाइटिंग से तंग हैं? डांस, बच्चों के साथ खेल, घर के काम और माईंडफुल ईटिंग जैसे आसान और मज़ेदार तरीकों से भी वजन घटाया जा सकता है। थोड़ी एक्टिविटी और सही आदतें आपको फिट और एनर्जेटिक बना सकती हैं।
Interesting Ways for Weight Loss: वज़न घटाने की बात आते ही लोगों के मन में जिम, पसीना, भारी एक्सरसाइज और डाइटिंग का ख्याल आने लगता है। लेकिन हर कोई न तो समय निकाल पाता है, न ही सभी को एक्सरसाइज करना पसंद होता है। तो क्या ऐसे लोग वेट लॉस नहीं कर सकते? बिल्कुल कर सकते हैं और वो भी बिना बोर हुए! जानते हैं ऐसे 5 मज़ेदार और आसान तरीकों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप बिना जिम जाए, बिना थकान के भी वजन कम कर सकते हैं।
डांस को बनाएं अपनी फिटनेस थैरेपी

अगर आपको म्यूजिक पसंद है और आप थिरकने का शौक रखते हैं, तो डांस आपके लिए परफेक्ट है। चाहे बॉलीवुड हो, ज़ुम्बा हो या फ्रीस्टाइल — 20 से 30 मिनट डांस करने से आप सैकड़ों कैलोरी बर्न कर सकते हैं। डांस नहीं आता तो भी आप यूट्यूब पर डांस वर्कआउट देखकर आसानी से स्टेप्स कर सकते हैं। इससे शरीर एक्टिव रहता है और मूड भी अच्छा होता है। साथ ही तेज़ी से वजन घटाने में मदद मिलती है।
घर के कामों को बनाएं वेट लॉस टूल
झाड़ू लगाना, पोंछा लगाना, बर्तन धोना या बगीचे की देखभाल — ये सब कैलोरी बर्न करने वाले एक्टिविटी हैं। आप अगर समय निकालकर घर के ये काम कर लें तो भी आप वजन आसानी से कम कर सकती हैं। 30 मिनट झाड़ू-पोंछा करने से लगभग 150–200 कैलोरी बर्न होती है। इसी तरह गार्डनिंग से लगभग 200–300 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।
बच्चों के साथ एक्टिव गेम्स खेलें
बच्चे हमेशा पैरेंट्स के साथ समय बिताना चाहते हैं। तो, अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो उनके साथ बाहर या घर में खेलने से न सिर्फ आपका उनके साथ रिश्ता मजबूत होगा, बल्कि आप खुद भी फिट रहेंगे। बच्चों के साथ पकड़म-पकड़ाई, रस्सी कूद, बैलेंस गेम्स और बबल चेज़ जैसे मज़ेदार खेल खेल सकते हैं। इससे वजन के साथ-साथ स्ट्रेस घटता है।
वॉक एंड टॉक

कई बार लोग घंटों बैठे हुए फ़ोन पर बात करते रहते हैं। लेकिन, अगर आपको बातें करने का शौक है तो आप फोन पर बात करते हुए टहलना शुरू करें। इससे आप बिना एक्स्ट्रा टाइम लगाए ही एक्टिव रहेंगे। इसके लिए फोन पर बात करते हुए कमरे में चक्कर लगाएं, मॉल में विंडो शॉपिंग करते हुए चलें और ऑफिस में ब्रेक में 5-10 मिनट टहलें। 1 घंटे की बातचीत में आप 2,000+ कदम चला सकते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है
माईंडफुल ईटिंग
अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे तो अपनी खाने की आदतें सुधारना सबसे ज़रूरी है। माईंडफुल ईटिंग का मतलब है धीरे-धीरे खाना, ध्यान से खाना और भूख के अनुसार खाना। इससे ओवरईटिंग से बचाव के साथ ही डाइजेशन बेहतर होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
कैसे करें
- TV या मोबाइल देखते हुए न खाएं
- हर बाइट को अच्छे से चबाएं
- भूख से थोड़ा पहले खाना बंद कर दें
- प्लेट छोटी रखें
तो, आप भी इन मज़ेदार तरीक़ों को अपनाकर जिम में ट्रेडमिल या डम्बल उठाए भी वजन कम कर सकते हैं। थोड़ी सी चतुराई, थोड़ी सी मस्ती और रोज़मर्रा की आदतों में बदलाव से भी आप अपने वेटलॉस के गोल को पा सकते हैं।
