Summary:मूड, ऊर्जा और सेहत

सेरोटोनिन जैसे हार्मोन हमारे मूड को स्थिर रखते हैं और कुछ फल इनके स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें संतरा, केला और अनानास जैसे फल शामिल हैं।

Mood Boosting Fruits: खाने का संबंध सिर्फ हमारी सेहत के साथ नहीं होता बल्कि अच्छा खाना हमारे मूड को भी अप करता है। असल में हमारे मूड का संबंध हमारे शरीर के हार्मोंस पर भी निर्भर करता है। सेरोटोनिन ऐसा ही एक हार्मोन है जो अगर सही मात्रा में बने तो हमारा मूड सही रहता है। इसकी वजह से हम तनाव को डील कर पाते हैं। इस आर्टीकल में हम ऐसे पांच फलों के बारे में जानकारी देंगे जो आपके सेहत के लिए तो अच्छे हैं ही। यह आपके मन की उदासी को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।

केला

इस लिस्ट में अगर हम सबसे पहले नाम की बात करें तो वह केला है। पोटेशियम से भरपूर केला ना आपके मूड को रेगुलेट करने का काम करता है बल्कि यह आपकी ब्रेन कैपेबिलिटी को बढ़ाता है। पके हुए केले की खुशबू आपको मेंटली रिलेक्स भी करती है। वहीं अगर आप अपने अंदर लो एनर्जी फील कर रहे हैं तो केला खाएं। आप सुबह के नाश्ते में केले का सेवन करें। यह दिनभर आपको ऊर्जावान रखेगा।

अनानास

अनानास एक ऐसा फल है जिसे हम खाते बाद में हैं। उसकी खुशबु और उसकी ब्यूटी हमें पहले आकर्षित करती है। आप इसे अपनी मील में शामिल करें। यह ज्यूसी फ्रूट ना केपल आपके मूड को बदलेगा बल्कि यह हमारे लिवर को डिटॉक्सफाई करने में भी सक्षम है। अगर आप इस फ्रूट को रुखा नहीं खा सकते, तो आप इसका रायता बनाकर खाएं। यह आपके मीठे की क्रेविंग को भी कम करेगा।

स्ट्रॉबेरी

Mood Boosting Fruits-Elderly man smiling while feeding a strawberry to an elderly woman who is about to take a bite, both enjoying a joyful moment outdoors
Sharing sweet moments together, one strawberry at a time

इम्यूनिटी बढ़ाने और गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए और वजन को कंट्रोल करने के लिए आजकल हेल्थ कॉन्शस लोग स्ट्राबेरी का सेवन कर रहे हैं। लेकिन यह ना केवल आपकी फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसे खाने से आप अपनी मूड स्विंग की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। स्ट्र्राबेरी एक स्ट्रेस बस्टर का काम करती है। इसकी स्मूदी भी आप ट्राय कर सकते हैं।

कीवी

विटामिन सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो स्ट्रे्रस की वजह से साउंड स्लीप नहीं ले पाते। यह आपके स्ट्रेस लेवल को कम कर आपको रिलेक्स करता है। यह आपके डाइजेशन के लिए भी अच्छा है। वैसे भी अगर आपका स्लीपिंग पैटर्न सही होगा तो आपकी ओवर ऑल हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

संतरा

Smiling woman holding an orange and playfully covering one eye with a sliced half of an orange.
orange

सभी खट्‌टे फल आपके मूड को इंहास करने का काम करते हैं। इसमें संतरा और कीनू नंबर वन है। संतरे में फॉलेट और विटामिन सी भरपूर होता है। अगर आप किसी तरह के इमोशनल ट्रोमा से गुजर रहे हैं तो संतरे का सेवन अपनी डाइट में बढ़ाए। यह आपको इमोशनल स्टेबल होने में मदद करेगा। आप जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में ज्यादा सक्षम रहेंगे।

शुरुआत आज से ही

बस, अब खुद को खुश रहने के लिए आप इन फलों का सेवन करें। यह जिंदगी आपको एक ही बार मिली है। इसे खुश रहकर गुजारिए। अपने मन में अच्छे विचारों को आने की जगह दीजिए। कोशिश करिए कि किसी भी तरह आपका मन उदास ना होने पाए।