Saif Ali Khan’s son Ibrahim Ali Khan and Raveena Tandon’s daughter Rasha Thadani made a grand entry into Bollywood this year. Since their debut, both have been constantly in the spotlight.

SUMMARY: ICW 2025 में राशा और इब्राहिम का दिखा रॉयल अंदाज़, हर नजर उन पर टिक गई:

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इस साल बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की। अपने डेब्यू के बाद से ही ये दोनों लगातार चर्चा में हैं। अब एक बार फिर ये स्टारकिड्स सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह बनी है इंडिया कुट्योर वीक (ICW) 2025 का ग्रैंड फिनाले, जहां इन्होंने रैम्प पर अपना जलवा दिखाया।

ICW 2025: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और रवीना टंडन की बेटी राशा ठंडानी ने इसी साल बॉलीवुड में अपना ग्रैंड डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से ही ये दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब एक बार फिर ये दोनों सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह बनी ICW 2025 का ग्रैंड फिनाले। इब्राहिम और राशा ने मशहूर फैशन डिज़ाइनर जे. जे. वलाया के लिए रैम्प वॉक किया और अपने लुक्स व कॉन्फिडेंस से खूब वाहवाही बटोरी। अब आप सोच रहे होंगे कि इन स्टार्स ने रैम्प वॉक पर आखिर किस तरह के आउटफिट्स पहने थे और उनका ओवरऑल लुक कैसा था। तो आइए, जानते हैं इनके लुक्स और स्टाइल की पूरी डिटेल।

राशा ने ब्लैक और गोल्डन रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। लहंगे पर गोल्डन कढ़ाई की गई थी, जो बहुत ही रॉयल लग रही थी। ये लहंगा ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का मिलाजुला रूप था। लहंगे के साथ उन्होंने ब्रालेट स्टाइल की चोली पहनी थी, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। उनका दुपट्टा केप स्टाइल में ड्रेप किया हुआ था। राशा ने डायमंड ब्रेसलेट और रिंग्स जैसी ज्वेलरी पहनी थी। उनका मेकअप भी बहुत नैचुरल रखा गया था, जिससे उनका लुक और ज्यादा ग्रेसफुल लग रहा था।

इब्राहिम ने अपने डेब्यू रैम्प वॉक में एक वेलवेट शेरवानी पहनी थी। उनकी शेरवानी गहरे रंग की थी और इसमें डिटेलिंग व एम्ब्रॉयडरी का बखूबी इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ उन्होंने पठानी स्टाइल के बॉटम्स कैरी किए थे, जो उनके लुक को ट्रेडिशनल टच देने के साथ-साथ मॉडर्न भी बना रहा था। इस बात को भी मानना पड़ेगा कि सैफ के बेटे भी उनकी तरह एथनिक लुक में हैंडसम लगते हैं।

रैम्प वॉक के बाद राशा ने कहा, “2025 मेरे लिए कई नई शुरुआतों का साल रहा है। बचपन से मैं अपनी मां को जे जे वलया के कपड़े पहनते हुए देखती आई हूं। उनके आइकॉनिक प्रिंट्स मुझे हमेशा पसंद रहे हैं… और अब मुझे खुद उनका डिज़ाइन पहनकर ICW में अपना पहला रैम्प वॉक करने का मौका मिला, इसके लिए मैं बहुत थैंकफूल हूं।”

वहीं, डिज़ाइनर जे जे वलया भी इस मौके पर इमोशनल हो गए। उन्होंने रवीना टंडन के साथ अपने लंबे दोस्ती को याद करते हुए कहा, “मैंने एक्ट्रेस की मां रवीना के साथ लंबे समय तक काम किया है। और अब उनकी बेटी के साथ काम कर रहा हूं। ये मेरे लिए डबल खुशी की बात है। पिछली पीढ़ी के साथ जिस तरह से मैंने काम किया, अब अगली पीढ़ी के साथ वही रिश्ता बना पाना मेरे लिए वाकई बहुत खास है।”

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...