कोरोना का दौरा इंसानियत के कई पाठ पढ़ा कर अभी-अभी बस गया ही है। या कहें कि पूरी तरह गया भी नहीं है। इसके वापस आने का डर तो अभी भी बना ही हुआ है। सख्ती में ढील न करने की सलाह अभी भी दी जा रही है। अभी भी बाहर कम जाने, मास्क लगाने और हाथ साफ करते रहने जैसी कई गाइडलाइन लागू हैं। लेकिन घर-घर काम करने वाली बाई के लिए क्या ये इतना ही आसान है, जितना हमारे लिए। हमारे लिए घर पर रहना आसान है जबकि बाई अगर घर पर रहेगी तो कमाएगी कैसे। ऐसे में जरूरी है कि जब भी बाई आपके पास आए आप उसे सुरक्षित रखें। कोरोना काल में सिर्फ अपना ही नहीं आपके घर के काम करने वाली बाई का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है। कैसे करेंगी ये सब जान लीजिए-
वैक्सीन लगी या नहीं-
आपने अपने और अपने परिवार के लिए वैक्सीन लगवा ली है। लेकिन बाई को भी ये वैक्सीन लग गई है या नहीं। अगर नहीं लगी है और जानकारी के अभाव में वो इसे लगवाने के प्रयास भी नहीं कर रही है तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप उसे वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें या फिर खुद प्रयास करके उन्के वैक्सीन लगवा भी दें। इस तरह से कोरोना के संपर्क में आने की संभावना तो कम हो ही जाएगी। वो आपके साथ ही दूसरे घरों में भी आसानी से बिना ज्यादा सोचे समझे काम करने जा पाएगी।
ये भी पढ़ें- डांटना ही नहीं बच्चे की तारीफ भी है जरूरी
एक ही मास्क बार-बार-
यूज एंड थ्रो या सर्जिकल मास्क, कुछ बार इस्तेमाल के बाद ही हटा देने होते हैं। लेकिन ज्यादातर बार बाई या कम कमाई करने वाले लोग इन मास्क को ही ही कई दिनों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। जबकि ये गलत है। ऐसे में आप बाई को इन मास्क के ही बड़े पैक दे सकती हैं। ताकि मास्क धोने का आलस ना रहे और ना ही वायरस की चपेट में ही आएंगी। कुल मिलाकर आप बाई को इस खतरनाक समय के लिए तैयार कर देंगी। आप ये मत सोचिएगा कि ये आपकी जिम्मेदारी नहीं है। क्योंकि जब आप उसका ख्याल रखेंगी तब ही तो वो भी आपका ध्यान रखेंगी।
हाइजीन के टिप्स-
बाई को लेकर आपको एक जिम्मेदारी और निभानी होगी। आपको बाई को हाइजीन के जरूरी टिप्स भी देने होंगे। जैसे समय-समय पर हाथ धोना। या मुंह या नाक में हाथ न डालना। ये बातें उसे कहीं ना कहीं से पता जरूर चली होंगी। लेकिन आपको करना ये है कि आप उन्हें यही बातें रोज दिलाएं। ताकि वो सिर्फ आपके घर पर ही नहीं बल्कि बाकी घरों में भी साफ-सफाई से काम करें।
