Ajay Devgan and Kajol with Kids Nysa and Yug
Ajay Devgan and Kajol with Kids Nysa and Yug

Summary: अजय देवगन ने फैमिली चैट ग्रुप को इस वजह से कर रखा है म्यूट

हाल ही में अजय देवगन ने अर्चना पूरण सिंह के यूट्यूब चैनल पर अपनी पारिवारिक ज़िंदगी की कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की एक ग्रुप चैट है जिसे उन्होंने म्यूट कर रखा है क्योंकि उसमें “बहुत बकवास” चलती रहती है।

Ajay Devgn Family Group Chat: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन पर्दे पर जितने सख्त दिखते हैं, असल जिंदगी में उतने ही शांत और व्यावहारिक हैं। हाल ही में जब वह अर्चना पूरण सिंह के यूट्यूब चैनल पर नजर आए, तो उन्होंने अपनी फैमिली लाइफ के कुछ मजेदार किस्से शेयर किए। ये किस्से हर आम परिवार की तरह ही थोड़े चुटीले, थोड़े भावुक और बिल्कुल असली थे। इसी इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया कि वह अपनी फैमिली के चैट ग्रुप को म्यूट पर रखते हैं क्योंकि वहां सिर्फ बकवास होती रहती है। 

YouTube video

अजय ने बताया कि उनके घर का एक फैमिली ग्रुप चैट है, जिसमें उनकी पत्नी काजोल, बेटी नीसा और बेटा युग एक्टिव रहते हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि अजय ने इस ग्रुप को म्यूट कर रखा है। उन्होंने हंसते हुए अर्चना पूरण सिंह से कहा, “इतनी बकवास चलती रहती है ना आपस में, मैं उसमें नहीं होता। कोई मेरे जवाब का इंतजार नहीं करता और ना ही मुझे कोई मैसेज करता है।” यह सुनकर साफ होता है कि हर स्टार फैमिली भी हमारी तरह ही टेक्स्टिंग और फैमिली ग्रुप की उलझनों से गुजरती है।

जब अजय से यह पूछा गया कि फिर काजोल उन्हें कैसे संपर्क करती हैं, तो अजय ने बताया कि उनका फोन हमेशा ऑन रहता है, सिर्फ वही ग्रुप म्यूट है। यानी इमरजेंसी में काजोल आराम से कॉल कर सकती हैं।

इसी बातचीत के दौरान अजय ने अपनी बेटी नीसा और बेटे युग के स्वभाव के बारे में भी बताया। जहां नीसा फैमिली ट्रिप की प्लानिंग की जिम्मेदारी संभालती हैं, वहीं युग को घर पर ही रहना पसंद है। अजय बताते हैं, “युग बहुत चिल है। वह कहता है कि मुझे घर से बाहर नहीं जाना। कहता है, ‘पैसे क्यों बर्बाद कर रहे हो? ट्रैवल क्यों कर रहे हो?’ वह बिल्कुल मेरे जैसा है।”

अक्सर हमें लगता है कि सेलिब्रिटी परिवारों की जिंदगी पूरी तरह ग्लैमर और शोर में डूबी होती है, लेकिन अजय और काजोल का परिवार इससे बिल्कुल उल्टा सादा और एक-दूसरे की स्पेस को समझने वाला है। 4 साल की डेटिंग और 26 साल की शादी और दो प्यारे बच्चों के साथ यह कपल आज भी करीब है। गौरतलब है कि काजोल और अजय देवगन पहली बार फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर मिले थे।

1999 में शादी के बंधन में बंधे अजय और काजोल ने न सिर्फ एक बेहतरीन प्रोफेशनल करियर बनाया, बल्कि एक खूबसूरत परिवार भी संजोया। काजोल आज भी दमदार किरदार निभा रही हैं, उन्हें हालिया फिल्म ‘मां’ में देखा गया। वहीं अजय अपने आने वाली फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” के लिए तैयार हैं। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...