Dimple Kapadia haircare routine
Dimple Kapadia haircare routine

Overview:68 साल की उम्र में खूबसूरत बालों का राज़: दिम्पल कपाड़िया का हेयरकेयर प्लान

68 साल की उम्र में भी डिम्पल कपाड़िया के बाल घने, चमकदार और हेल्दी हैं। इसका राज़ है उनका नेचुरल हेयरकेयर रूटीन—जिसमें शामिल है ऑयलिंग, प्याज का रस, अंडा‑केले का हेयर मास्क और हेल्दी डाइट। वे केमिकल्स से दूर रहकर घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। उनका यह प्लान न सिर्फ असरदार है, बल्कि हर उम्र की महिलाओं के लिए अपनाने लायक भी है।

Dimple Kapadia Haircare Routine: बॉलीवुड की जानी‑मानी ऐक्टरेस डिम्पल कपाड़िया, जिन्होंने कई दशकों से हमें अदाकारी के साथ-साथ अपने शानदार बालों से मंत्रमुग्ध किया है, 68 वर्ष की उम्र में भी अपनी बालों की सुंदरता बनाए हुए हैं। उनके चमकदार, स्वस्थ घने और हेल्दी बालों के पीछे एक सिम्पल, नैचुरल और ट्रेडिशनल रूटीन छिपा है। बचपन में अपनाई गई तेल लगाने की आदत, नियमित रूप से घरेलू हेयर पैक और पौष्टिक आहार—इनका सम्मिलन उनके बालों की ताकत और सुंदरता का राज़ है

इस लेख में हम आपके लिए उनके हफ़्तों‑दिनों के तेल‑पैक से लेकर ओनियन जूस, अंडा‑केले के मास्क और खास ऑयल ब्लेंड तक सबकुछ बताएंगे। साथ ही जानेंगे कि उनकी डाइट में किस तरह के पोषक तत्व शामिल हैं – जैसे फिश, सीड्स, और नट्स जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं । अगर आप भी उम्र के साथ बालों की सेहत बनाए रखना चाहती हैं, तो उनके इस प्लान को फॉलो करके आप भी पा सकती हैं घने, चमकदार, और स्वस्थ बाल।

तेल लगाने की आदत

It improves blood circulation and makes hair softer, shinier, and healthier over time.
Oiling your hair helps nourish the scalp and strengthen the roots naturally.

डिम्पल का मानना है कि तेल लगाना बालों की देखभाल की फाउन्डेशन है। बचपन से ही वे रात में नारियल, बादाम एवं चंदन के तेल में कुछ बूँदें एशेंशियल ऑयल्स—जैसे जरिनियम, रोज़मेरी, लैवेंडर—मिलाकर सिर पर लगाती हैं और रातभर रखती हैं । ऐसा करने से त्वचा को पोषण मिलता है और जड़ों को मजबूती मिलती है और बाल कोर्सी तथा रूखे होने से बचते हैं ।

अंडा‑केला हेयर मास्क

It helps strengthen hair strands, reduce breakage, and improve overall hair texture.
Banana and egg hair mask deeply nourishes dry, frizzy hair and adds natural shine.

वे बार‑बार सलून वाले कंडीशनर की बजाय घरेलू मास्क को प्राथमिकता देती हैं। वे कुछ अंडे के सफेद भाग, 1 पूरा अंडा और 1 पका केला मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाती हैं। इस मास्क को 10‑30 मिनट तक सिर पर रखने के बाद गुनगुने पानी से धोती हैं, जिससे बालों में नमी का संतुलन बना रहता है और वे मजबूत होते हैं I

प्याज का रस

डिम्पल प्याज के रस को बालों में लगाने की सलाह देती हैं। वे कहती हैं कि सीधे रस लगाने की जगह आजकल मार्केट में मिलने वाले ओनिअन ऑइल का भी इस्तमाल किया जा सकता है । प्याज में सल्फर होता है जो बालों की ग्रोथ, डेन्सिटी और चमक बढ़ाने में मदद करता है I

संतुलित और पौष्टिक आहार

बालों की देखभाल सिर्फ बाहर से ही नही है। डिम्पल अपनी डाइट में प्रोटीन, ओमेगा‑3 के अच्छे सोर्स यानि फिश, साथ ही सीड्स और नट्स शामिल करती हैं । ऐसा करने से जड़ों से बालों तक ताकत मिलती है और एजिन्ग का असर , बाल झड़ने या पतले होने कम होते हैं ।

केमिकल्स की जगह प्राकृतिक चीजों का इस्तमाल

डिम्पल का मानना है कि अपनी ऐज के साथ हुए ग्रे हेयर को गर्व से अपनाना चाहिए । वे सलाह देती हैं कि केमिकल वाले हेयर कलर से बचना चाहिए क्योंकि यह बालों को कमजोर बनाता है। ज़रूरत महसूस हो तो ग्रे बालों को नेचुरल लुक देने के लिए हल्के शेड्स या हाइलाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बालों में एक सॉफ्ट और स्टाइलिश लुक आता है I

Hindustan Times के हवाले से

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...