Naomika Saran
Naomika Saran Credit: Instagram/Naomika Saran

Naomika Saran Fashion: हाल के दिनों में डिम्पल कपाड़िया की नातिन और रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका सरन की खूब तारीफ़ें हो रही हैं। नाओमिका ने प्रोड्यूसर दिनेश विजन की एक पार्टी में शामिल हुई, जो मैडॉक फिल्म्स के 20 साल पूरे होने पर रखी गई थी। नाओमिका ने इस मौके पर ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी, उन्हें नानी डिम्पल के साथ स्पॉट किया गया। आइए जानते हैं नाओमिका सरन के बारे में सब कुछ और देखते हैं उनके फैशनेबल लुक्स। 

Naomika Saran Fashion
Naomika Saran and Dimple Kapadia

कुछ दिनों पहले ही पहली बार डिम्पल कपाड़िया की नातिन और रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका सरन को एक पार्टी में देखा गया। यह पार्टी प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स के 20 साल पूरे होने की खुशी में रखी थी। इस पार्टी में बिजनेसमैन समीर सरन की बेटी को नानी डिम्पल कपाड़िया के साथ देखा गया। 

इस पार्टी में नाओमिका मिनी ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने मिडिल पार्टिंग करके अपने बाल खुले रखे थे और गोल्डन जूलरी पहनी थी। नाओमिका को पहली बार मीडिया के सामने देखकर पैप्स ने भी कहीब तस्वीरें क्लिक की और बाद में इंटरनेट पर नाओमिका छा गईं। 

Naomika Saran and Dimple Kapadia
Naomika Saran and Dimple Kapadia

इस पार्टी में नाओमिका के साथ डिम्पल कपाड़िया भी नजर आईं। डिम्पल हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने आइवरी कलर की ड्रेस पहनी थी। इसमें आइवरी स्कर्ट, मरून टॉप और आइवरी कलर का ही बॉर्डर वाला श्रग शामिल था। लेयर्ड नेक चेन और ब्रॉड फ्रेम वाले ग्लासेज लगाए डिम्पल की खूबसूरती का इस उम्र में भी कोई जवाब नहीं है। 

डिम्पल ने पहले तो अपनी नातिन नाओमिका के साथ फोटो क्लिक करवाई। फिर बाद में उन्होंने नाओमिका को लाइमलाइट लेने दी। उन्होंने नाओमिका को आगे आने को भी कहा ताकि पैप्स उनकी अलग से सिंगल फोटो क्लिक कर सकें। 

उसी दिन रात को नाओमिका को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ भी देखा गया था। तीनों एक रेस्टोरेंट से साथ में बाहर निकल रहे थे। 

नाओमिका इस समय न्यूयॉर्क के टिश्च स्कूल ऑफ द आर्ट्स से पढ़ाई कर रही हैं। एक्टिंग के साथ ही फिल्म मेकिंग वाले इस कोर्स में नाओमिका अच्छा भी कर रही हैं।  

नाओमिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह अपनी नानी, मम्मी, मौसी, भाई और कजिन के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरें देखकर पता चलता है कि वह अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

कहा जा रहा है कि जल्दी ही नाओमिका अगस्त्य नंदा के साथ एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। बॉलीवुड हंगामा का कहना है कि इस फिल्म को जगदीप सिद्धू डायरेक्ट और दिनेश विजन प्रोड्यूस करेंगे। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...