Mohit Suri Spoke on 'Spirit' Controversy
Mohit Suri Spoke on 'Spirit' Controversy

Overview: स्पिरिट' विवाद में कूदे मोहित सूरी,

मोहित सूरी ने 'स्पिरिट' विवाद पर कहा कि दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट की मांग बहाना है, असल मुद्दा बजट का था। उन्होंने बताया कि निर्माता कई बार बजट से बंधे होते हैं, जिससे शूटिंग के घंटों पर असर पड़ता है।

Mohit Suri Spoke on ‘Spirit’ Controversy: हाल ही में फिल्म निर्देशक मोहित सूरी ने दीपिका पादुकोण की ‘स्पिरिट’ फिल्म से बाहर होने को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी है। दीपिका के इस फिल्म से बाहर होने की वजह उनकी कथित तौर पर 8 घंटे की शिफ्ट की मांग बताई जा रही थी, लेकिन मोहित सूरी का कहना है कि यह केवल एक बहाना है और असली मुद्दा बजट का है।

‘स्पिरिट’ विवाद पर बोले मोहित सूरी

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट‘ में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने फिल्म के निर्माताओं से कुछ शर्तें रखी थीं, जिनमें 8 घंटे की शिफ्ट, मुनाफे में हिस्सा और तेलुगु डायलॉग बोलने से इनकार शामिल था। इन शर्तों के कारण दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट करने की खबरें सामने आईं। इस घटना के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटे और खासकर नई मां बनी अभिनेत्रियों के लिए सुविधाओं को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है।

मोहित सूरी का बयान

‘जहर’, ‘आवारापन’ और ‘आशिकी 2’ जैसी सफल फिल्में बनाने वाले मोहित सूरी ने ‘एनडीटीवी’ से बात करते हुए इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। मोहित सूरी का मानना है कि 8 घंटे की शिफ्ट की मांग सिर्फ एक बहाना है, जबकि असली खेल बजट का है। उन्होंने कहा, “खैर, हर किसी की अपनी पसंद होती है। मुझे लगता है कि ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के बजट पर काम कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी निर्देशक किसी से जरूरत से ज्यादा काम करवाना चाहेगा। कोई भी इतना क्रूर नहीं होता कि किसी को बेवजह प्रताड़ित करे।”

निर्माताओं की सीमाएं

मोहित सूरी ने बताया कि कई बार फिल्म निर्माताओं को बजट जैसे फैक्टर से बांध दिया जाता है, जिसका असर प्रोडक्शन के कई पहलुओं पर पड़ता है। इसमें हर दिन शूटिंग के घंटों की संख्या भी शामिल है।

शर्तें थोपना गलत

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना या न बनना आपकी पसंद हो सकती है। लेकिन, “यह अनुचित है, जब कोई व्यक्ति आकर साइन करने के बाद अपनी शर्तें थोपना शुरू कर देता है। आपको पता होता है कि प्रोजेक्ट में क्या-क्या शामिल है – प्रतिबंध, रिएलिटी।”

उद्योग में बहस जारी

दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट‘ से बाहर होने के बाद, फिल्म उद्योग में अभिनेताओं के काम के घंटों और शर्तों को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। ‘ओह माय गॉड 2’ के निर्देशक अमित राय ने भी इस पर अपनी राय दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उद्योग को ‘उद्योग’ का दर्जा मिले तो कई चीजें ठीक हो जाएंगी। वहीं, दीपिका ने इस विवाद के बीच सेल्फ-केयर पर एक पोस्ट शेयर कर इशारों-इशारों में जवाब दिया था।

मोहित सूरी की आगामी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहित सूरी फिलहाल अपनी फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 18 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...