Kabir Supports Deepika Padukone : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और साउथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच कंट्रोवर्सी तब शुरू हो गई। जब दीपिका ने फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग के लिए वर्किंग शिफ्ट को 8 घंटे करने और अपनी फीस बढ़ाने की शर्त सामने रख दी। ऐसे में दीपिका की इस मांग को संदीप रेड्डी वांगा और उनके बीच कंट्रोवर्सी शुरू हो गई। जो अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में आपको बता दें इंडस्ट्री में इस कंट्रोवर्सी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। और लोग दो अलग अलग गुटों में बटे हुए हैं। जिसमें कई सेलिब्रिटीज दीपिका का समर्थन करते नजर आए हैं। जिनमें अब एक और नाम निर्देशक कबीर खान का जुड़ गया है। जो खुलकर दीपिका को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर कबीर खान का समर्थन, बोले “बिल्कुल जायज है”
फिल्म डायरेक्टर कबीर खान हाल ही एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान स्पिरिट कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि वर्क लाइफ बैलेंस फिल्म इंडस्ट्री में भी उतना ही जरूरी है, जितना किसी और फील्ड में। उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग में लगभग 500 या उससे ज्यादा लोग काम करते हैं। जिनकी अपनी फैमिली और पर्सनल लाइफ होती है। ऐसे में अगर लोग मेंटली हेल्दी और स्ट्रांग रखेंगे। तभी वे अपना काम बेहतर ढंग से कर पाएंगे। ऐसे में दीपिका का 8 घंटे की शिफ्ट मांगना बिल्कुल जायज है।
अपनी पर्सनल लाइफ को कुर्बान करना नहीं है, फिल्म मेकिंग का मतलब
इसके बाद कबीर खान कहते हैं, इंडस्ट्री में आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े-बड़े एक्टर्स भी 8 घंटे की शिफ्ट में ही काम करते हैं। फिर दीपिका को ही इसे क्यों रोका जाए?कबीर खान मानते हैं, कि फिल्म मेकिंग का मतलब अपनी पर्सनल लाइफ को कुर्बान करना बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया “मैं कभी 10 से 12 घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं करता हूं”। मैं कभी ओवरटाइम नहीं लेता हूं और हफ्ते में एक दिन संडे को काम नहीं करता हूं। और मेरे हिसाब से ये किसी के लिए भी बेसिक नियम है।
दीपिका पादुकोण के ज्यादा फीस चार्ज करने पर बोले कबीर खान
स्पिरिट कंट्रोवर्सी में खबरों की अनुसार दीपिका ने फिल्म के लिए 25 करोड रुपए की फीस मांगी थी। जिससे संदीप रेड्डी वांगा खफा हो गए और दोनों के बीच अनबन हो गई। ऐसे में कबीर खान दीपिका का समर्थन करते हुए कहते हैं। यह सोच गलत है कि मेल एक्टर्स ही ज्यादा फीस डिजर्व करते हैं। “दीपिका उन एक्ट्रेस में से हैं जो बॉक्स ऑफिस पर भीड़ खींचती हैं” ऐसे में वो जितना डिजर्व करती हैं, उतनी फीस चार्ज कर सकती हैं। दीपिका कई मेल एक्टर्स से ज्यादा कमाती हैं। ऐसे में उन्हें और हर कलाकार को अपनी शर्तों पर काम करने का पूरा हक है।
