Allu Arjun Removed From Spirit
Sandeep Reddy Vanga Controversy

Allu Arjun Removed From Spirit : बीते कुछ समय से साउथ में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ और फिल्म की कास्ट। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में एक नई चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम हटने के बाद अब पॉपुलर साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है। जी हां, हाल ही आई खबरों के अनुसार जहां दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट की शर्तों को लेकर विवाद के बाद फिल्म छोड़ दी थी। वहीं अब अल्लू अर्जुन के फिल्म से बाहर होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मस्पिरिट से बाहर हो चुके हैं, अल्लू अर्जुन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बाद अब अल्लू अर्जुन के फिल्म स्पिरिट से बाहर होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक अल्लू अर्जुन और संदीप रेड्डी वांगा के बीच कुछ रचनात्मक मतभेद हुए हैं। जिसके कारण अल्लू अर्जुन के फिल्म से बाहर होने का निर्णय लिया है।

दीपिका पादुकोण ने भी मतभेद के चलते ही लिया था, फिल्म से बाहर होने का फैसला

जी हां हाल ही में दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच हुई कंट्रोवर्सी का कारण। दीपिका का फिल्म की शूटिंग पर कुछ शर्तों का रखना था। जिसमें उनकी मांग थी कि 8 घंटे से अधिक शूटिंग शिफ्ट न रखी जाए और साथ ही फिल्म में उनकी फीस बढ़ाई जाए। जिसके कारण संदीप रेड्डी वांगा के साथ मतभेद हुए। और आखिर में दीपिका ने फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया। ऐसे में फिल्म की कास्ट की बात करें तो दीपिका की जगह अब तृप्ति डिमरी स्पिरिट में नजर आने वाली हैं।

खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, “स्पिरिट” कंट्रोवर्सी

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। जिसमें अब दीपिका पादुकोण की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ले चुकी हैं। आपको बता दें फिल्म की शूटिंग इस साल 2025 के अंत में शुरू होने की संभावना है। जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन कंट्रोवर्सी के चलते पहले दीपिका और अब अल्लू अर्जुन के बाहर होने से फिल्म इंडस्ट्री में कई सवाल उठ रहे हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...