Deepika Padukone In AA22xA6
Deepika Padukone Joins AA22xA6 With Allu Arjun

Deepika In Atlee’s AA22xA6: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते काफी समय से साउथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा। की फिल्म स्पिरिट में 8 घंटे वर्किंग शिफ्ट और फीस की मांग के चलते डायरेक्टर के साथ कंट्रोवर्सी में फंसी हुई हैं। लेकिन आपको बता दें, स्पिरिट से एक्जिट और अनबन की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहतरीन न्यूज शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि स्पिरिट के बाद वे अब एटली की अगली फिल्म “AA22xA6” में अल्लू अर्जुन के साथ एक बेहतरीन किरदार में नजर आने वाली हैं। अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका की फिल्म की खबर के बारे में सुनते ही दीपिका के फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

स्पिरिट की कंट्रोवर्सी के बाद दीपिका ने साइन की बड़ी साउथ फिल्म

जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते कुछ दिनों से स्पिरिट कंट्रोवर्सी के चलते डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से अनबन में फंसी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनबन की वजह अभिनेत्री का अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद। 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट मांगना और फिल्म में ज्यादा फीस चार्ज करना बताया जा रहा है।

जिसके कारण दीपिका पादुकोण अब स्पिरिट का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह एनिमल गर्ल तृप्ति डिमरी स्पिरिट में नजर आने वाली हैं। स्पिरिट में दीपिका की एग्जिट से उनके फैंस काफी निराश थे। लेकिन इसी के बीच दीपिका पादुकोण ने शेयर किया। कि वे साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एटली की अगली फिल्म “AA22xA6” में अल्लू अर्जुन के साथ पावरफुल किरदार में नजर आने वाली हैं।

फैंस के साथ सेलिब्रिटीज भी दे रहे हैं, दीपिका को बधाई

दीपिका पादुकोण के इस खास अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस लगातार कमेंट बॉक्स में उन्हें बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। जिसमें कई लोगों ने “क्वीन फाइनली इन द हाउस” तो कुछ “फायर” कमेंट कर दीपिका को बधाई दी है। दीपिका की पोस्ट के नीचे उनके फैंस के साथ कई सेलिब्रिटीज भी रिएक्ट करते नजर आए हैं। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ मृणाल ठाकुर और सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण साउथ डायरेक्टर एटली के साथ शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे अपकमिंग फिल्म “AA22xA6” में भी एटली और अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...