Breakfast for Energy and Focus: अधिकतर घरों में सुबह का नाश्ता परांठा या रोटी सब्जी होती है लेकिन इसे खाने के बाद पूरा आलस और नींद आती रहती है। चलिए फिर ऐसा नाश्ता खोजते हैं जो स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर हो लेकिन सुस्ती से आपको दूर रखे। होमशेफ नंदिनी महेश्वरी बता रही हैं 6 तरह के हल्के लेकिन स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते।
वेजटेबल पोहा

सामग्री: 1 कप पोहा, 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 चम्मच राई, 2 बड़े चम्मच मूंगफली, द कप कटा प्याज, द कप कटी गाजर, द कप मटर, द कप कटे टमाटर, द कप कटे आलू, करी पत्ते, 1 हरी मिर्च कटी हुई, कटा हरा धनिया पत्ती, स्वादानुसार नमक, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1
चम्मच शक्कर, 1 नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच सेव।
विधि: सबसे पहले पोहा को छान कर धो लें और छलनी में निकाल दें। पैन में तेल डाल कर मूंगफली फ्राई करके निकाल लें फिर उसी तेल में राई, करी पत्ते, हरी मिर्च, आलू, प्याज, गाजर, मटर डाल कर फ्राई करें और उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, डालें और भीगे हुए पोहा डाल कर अच्छे से मिक्स करके स्वादानुसार नमक, शक्कर, नींबू रस डालें, कटे टमाटर, धनिया पत्ती डाल कर ढक कर 4-5 मिनट पकायें। मूंगफली डालें, पोहा तैयार है। फिर प्लेट में पोहा डाले ऊपर से कटे प्याज, कटे टमाटर, सेव, धनिया पत्ती डाल कर सर्व करें।
ज्वार का डोसा

सामग्री: 1 कप ज्वार का आटा, 1 बड़ा चम्मच चावल का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच रवा (बारीक सूजी),
स्वादानुसार नमक, द चम्मच हल्दी पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच जीरा, 1 कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया पत्ती, 1 ह्रश्वयाज कटा हुआ, 1 बड़ा चम्मच काजू के टुकड़े, 1½ कप पानी।
विधि: ज्वार का आटा, चावल का आटा, रवा, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, हरी मिर्च,
धनिया, पानी मिला कर अच्छे से मिलायें और ढक कर 15 मिनट रख दें फिर नॉन स्टिक पैन में मध्यम आंच पर घी लगा कर घोल डालें और वापिस घी लगायें, गरमा गरम इंस्टेंट ज्वार डोसा तैयार है। नोट: इसका घोल पतला ही बनेगा।
मिक्स दाल वेज ढोकला

सामग्री: द कप छिलके वाली मूंग दाल, द कप चना दाल, द कप उड़द दाल, द कप तुवर दाल, द कप रागी, द कप चावल, द कप धुला कटा हुआ पालक, द कप कद्दूकस की हुई लौकी, द कप कद्दूकस की हुई गाजर, कटा हुआ हरा धनिया पत्ती, 2 कटी हरी मिर्च, 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ, करी पत्ते, 1 कप दही, 1 इनो का पैकेट, 2 चम्मच तेल, 1 चम्मच राई, 1 चम्मच तिल, ½ चम्मच दरदरी कुटी
कालीमिर्च, नमक स्वादानुसार।
विधि: सभी दाल और चावल को अच्छे से धो कर 4 घंटे के लिए भिगो दें फिर दही डाल कर दरदरा पीस लें और 4-5 घंटे के लिये ढक कर रख दें। फिर उसमें नमक, कुटी कालीमिर्च, पालक, गाजर, लौकी, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया पत्ती डाल कर मिक्स करें और इनो मिला दें और चिकनाई लगी हुई प्लेट में 15 मिनट स्टीम करें। तड़का पैन में तेल डाले राई, करी पत्ता, तिल, हींग, हरी मिर्च डाल कर तड़का बनायें और ढोकले पर तड़का लगायें। चौकोर टुकड़े काट लें, हरा धनिया पत्ती डालें और हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें।
थट्टेड इडली

सामग्री: 2 कप चावल, 1 कप साबुत उड़द बिना छिलके, ½ कप पोहा, ½ कप साबूदाना, द चम्मच दानामेथी, घी, पोड़ी मसाला।
विधि: चावल को अच्छे से 3-4 बार धो लें और भिगो दें। दूसरे बाउल में उड़द को भी दो बार धो कर भिगो दें। पोहा, साबूदाना और दानामेथी को भी 3-4 बार धो कर भिगो दें। 4-5 घंटे भीगने के
बाद उड़द, साबूदाना और पोहा को पानी डाल कर बारीक पीस लें और चावल को हल्का दरदरा पीस लें और सब को मिक्स कर के 10-12 मिनट तक फेंट लें, जिससे इसमें गर्माहट आ जायेगी और
खमीर अच्छा आयेगा। 6-7 घंटे में खमीर आ जायेगा फिर इसमें नमक डालकर बड़ी ह्रश्वलेट में केले का पत्ता और घी लगा कर 10 मिनट स्टीम कर लें। गरम-गरम इडली पर घी और पोड़ी
मसाला लगायें और नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व करे।
स्प्राउट्स ओट्स चीला

सामग्री: 1 कप मूंग स्प्राउट्स, द कप ओट्स, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 कप पालक के पत्ते, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, द चम्मच हींग, ½ कप पानी, नमक स्वादानुसार, तेल।
विधि: ग्राइंडर जार में स्प्राउट्स, ओट्स, बेसन, हरी मिर्च, पालक, अदरक, हींग, नमक और पानी डाल कर पीस लें और गरम तवे पर हल्का सा घी या तेल लगा कर पतला-पतला चीला बनायें और
क्रिस्पी होने तक सेक लें और कारा चटनी के साथ सर्व करें।
इडली शकशुका

सामग्री: 1 कप इडली बेटर, 1 बड़ा चम्मच तेल, ½ कप बारीक कटा हुआ प्याज, 1 कप बारीक कटा हुआ टमाटर, द चम्मच हल्दी पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच सांभर मसाला पाउडर, स्वादानुसार नमक, 2 टमाटर, 100 ग्राम पनीर, 6-7 लहसुन की कली
तड़का, 2 चम्मच तेल, ½ चम्मच राई, करी पत्ते, लाल मिर्च।
विधि: इडली के बेटर में स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर के रख लें। पैन में तेल गरम करें और प्याज फ्राई करें फिर टमाटर डाल कर फ्राई करें और हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सांभर मसाला, नमक डालकर नरम होने तक पकायें। ग्राइंडर जार में 2 कटा टमाटर, पनीर, लहसुन डाल कर पीस लें और इसको प्याज, टमाटर में डाल दें और ग्रेवी में इडली का घोल डाल कर ढक कर एकदम स्लो आंच पर 5-7 मिनट पकायें और तड़का पैन में तेल गरम करें। राई, करी पत्ता, लाल मिर्च डाल कर तड़का तैयार कर के इडली के ऊपर डाले और प्लेट में सर्व करें।
