You can choose this shor-term investment option for better returns
You can choose this shor-term investment option for better returns

Summary: FD से बेहतर रिटर्न पाने के लिए अपनाएँ ये 5 निवेश विकल्प

FD सुरक्षित हैं लेकिन बढ़ती महंगाई के हिसाब से रिटर्न कम दे रहे हैं। म्यूचुअल फंड्स, PPF, पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना, REITs और सरकारी बॉन्ड्स में निवेश करके आप FD से ज्यादा लाभ कमा सकते हैं।

Smart ways to Earn More than FD: आज भी अधिकांश लोग फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी (FD) सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश मानते हैं क्योंकि इसमें रिस्क नहीं होता है। लेकिन, जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से FD रिटर्न नहीं दे पा रही है। पिछले कुछ वर्षों में इसकी ब्याज दरें घटकर 5-7% तक रह गई हैं। ऐसे में अगर आप अपने निवेश पर FD से बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो आपको कुछ अन्य विकल्प तलाशने चाहिए। जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन विकल्प, जहां निवेश करके आप FD से ज्यादा लाभ कमा सकते हैं।

म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds)

Mutual Funds KYC Rules
Mutual funds

म्यूचुअल फंड्स में भले ही थोड़ी रिस्क है लेकिन इसमें एफडी की तुलना में अच्छा रिटर्न देते है। इक्विटी म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश करने पर 10-15% तक का सालाना रिटर्न संभव है। इसमें आप सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए बहुत कम अमाउंट से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें निवेश से आप टैक्स लाभ (ELSS में निवेश करने पर 80C के तहत छूट) भी पा सकते हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

पब्लिक प्रोविडेंट फंड सरकार द्वारा समर्थित एक लॉन्ग टर्म निवेश योजना है। इसमें ब्याज FD से ज्यादा मिलता है और टैक्स फ्री होता है। वर्तमान में PPF पर 7.1% ब्याज मिल रहा है, जो FD की तुलना में बेहतर और पूरी तरह सुरक्षित है।

फायदे

  • 15 साल की अवधि के लिए (लॉक-इन)
  • ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री
  • हर साल ₹1.5 लाख तक निवेश पर 80C के तहत छूट

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (POMIS)

अगर आप नियमित आय चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें आपकी पूंजी सुरक्षित रहती है और हर महीने ब्याज के रूप में आपको आय मिलती है।

विशेषताएं

  • 6.7% का निश्चित मासिक ब्याज
  • न्यूनतम निवेश ₹1000
  • अधिकतम सीमा ₹9 लाख

रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (REITs)

Property Renting Rule
Property Renting Rule

रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट  का मतलब है कि आप बिना प्रॉपर्टी खरीदे ही रियल एस्टेट से कमाई कर सकते हैं। रीट (REITs) वे कंपनियाँ होती हैं जो किराये पर दी गई बड़ी वाणिज्यिक संपत्तियों जैसे मॉल, ऑफिस स्पेस आदि में निवेश करती हैं। इनसे मिलने वाली आय का लाभ नियमित अंतराल पर निवेशकों को दिया जाता है। हर तीन महीने में निवेशकों को किराये से प्राप्त आय का हिस्सा मिलता है। साथ ही, जब रियल एस्टेट की कीमतों में वृद्धि होती है, तो निवेशकों को पूंजी में बढ़त (कैपिटल एप्रिसिएशन) का भी लाभ मिलता है। कानून के अनुसार, रीट को अपनी कुल कमाई का कम से कम 90% हिस्सा निवेशकों को

क्यों बेहतर है?

  • FD की तुलना में बेहतर रिटर्न
  • बाजार में लिक्विडिटी
  • SEBI द्वारा रेगुलेटेड निवेश

RBI रिटेल डाइरेक्ट और सरकारी बॉन्ड्स

सरकार ने आम लोगों के लिए RBI रिटेल डाइरेक्ट और सरकारी बॉन्ड्स शुरू की है, जिससे आप सीधे गवर्नमेंट सिक्योरिटी में निवेश कर सकते हैं। इसमें जोखिम बेहद कम होता है और रिटर्न 7-7.5% तक जा सकता है।

फायदे

  • पूरी तरह सुरक्षित
  • कोई बिचौलिया नहीं
  • फिक्स्ड इनकम

तो, अगर आप भी FD से बेहतर और स्मार्ट निवेश की तलाश में हैं, तो ये विकल्प आपको निश्चित रूप से ज्यादा रिटर्न देंगे।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...