Overview:
शाहरुख खान का दुबई विला “जन्नत” लग्जरी इंटीरियर और मॉडर्न डेकोर से तैयार किया गया है। जिसे गौरी खान ने खुद रॉयल एलिगेंस के साथ खास कोजी और वेलकमिंग टच दिया है। इसके अलावा विला से 'पाम जुमेराह' का बेहतरीन नजारा दिखाई पड़ता है।
Inside Shahrukh Khan’s Dubai Villa Jannat: बॉलीवुड के किंग खान केवल नाम के किंग खान नहीं बल्कि असल जिंदगी में रहते भी किंग की तरह ही हैं। इंडस्ट्री में पिछले 30 सालों से राज करने वाले शाहरुख खान आज एक ग्लोबल स्टार हैं। जिनका स्टारडम और लाइफस्टाइल उन्हें सबसे खास बनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको शाहरुख खान के सुपर लग्जरी दुबई विला के बारे में बताने वाले हैं। जी हां, शाहरुख खान के पास मुंबई में मन्नत के साथ-साथ दुबई में एक बेहद खूबसूरत ‘जन्नत’ भी है। जो असल में अपने नाम की तरह जन्नत जैसा ही दिखता है।
बॉलीवुड के किंग खान का रॉयल तोहफा है, दुबई विला जन्नत
Villa Shah Rukh Khan @iamsrk di Palm Jumeirah, Dubai | Shah Rukh Khan's villa in Palm Jumeirah, Dubai pic.twitter.com/AE9f4WN1UH
— SRK Universe Malaysia (@SRKUniverseMsia) January 13, 2016
अधिकतर सेलिब्रिटीज अपनी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए लक्जरी घर खरीदते हैं। लेकिन शाहरुख खान का दुबई विला ‘जन्नत’ उन्हें तोहफे में मिला है। जी हां, आपको बता दें दुबई के ‘पाम जुमेराह’ में स्थित ये बेहद खूबसूरत और लग्जरी प्रॉपर्टी। जिसे दुनिया का सबसे खूबसूरत मैन मेड आइलैंड कहा जाता है। वो शाहरुख खान को तोहफे में मिला है। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान खुद शाहरुख ने बताया था। कि “मैंने जन्नत को नहीं बनवाया है” बल्कि यह मुझे तोहफे के रूप में मिला है। ये प्रॉपर्टी नकील की तरफ से एक प्यारा जेस्चर था। जो उन्होंने मुझे बड़े प्यार के साथ दिया है।
नेचुरल लोकेशन और मॉडर्न लग्जरी का खूबसूरत नजारा
दुबई शहर की सबसे एक्सक्लूसिव और खूबसूरत जगहों में से एक पाम जुमेराह में स्थित “जन्नत”। बेहद खूबसूरत नेचुरल लोकेशन पर बसे लग्जरी विला जन्नत को सीधा बीच एक्सेस है। जहां अरब सागर की खूबसूरत लहरी और दुबई की चमकते स्काईलाइन दोनों के नजारे का लुत्फ उठाया जा सकता है। नेचर के बीच लगभग 14000 वर्ग फुट में बना यह रॉयल विला केवल नाम। ही नहीं बल्कि खूबसूरती में भी असली ‘जन्नत’ से कम नहीं है। जहां आपको नेचर की खूबसूरती और मॉडर्न लग्जरी का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिलता है।
रॉयल लग्जरी और मॉडर्न डेकोर की शानदार खूबियां
शाहरुख खान का रॉयल दुबई विला ‘जन्नत’ उनकी सुपर लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाता है। क्योंकि इस विला में वो सब मौजूद है, जिसकी कल्पना आप लग्जरी के रूप में कर सकते हैं। आपको बता दें, जन्नत में 6 बड़े-बड़े बेडरूम के साथ एक बेहद खूबसूरत प्राइवेट स्विमिंग पूल है। जहां आप फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इसके अलावा विला में पार्किंग के लिए रिमोट कंट्रोल गेराज मौजूद है। जिससे पार्किंग या सेफ्टी की परेशानी न हो। मन्नत को बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया है। जहां मॉडर्न लग्जरी के साथ विला में घर जैसा फील होता है।
गौरी खान ने खुद जन्नत को दिया है, मैजिकल रॉयल टच
गौरी खान एक बेहतरीन पार्टनर और मां होने के साथ काफी टैलेंटेड इंटीरियर डिजाइनर हैं। आपको बता दें, गौरी ने खुद मन्नत को अपने तरीके से सजाया है। गौरी ने विला को बेहद खूबसूरत टच दिया है। जिसमें स्टाइल के साथ-साथ सुकून का भी पूरा ख्याल रखा गया है। गौरी ने विला के हर कोने को पर्सनल टच देने की कोशिश की है। जिससे जन्नत खूबसूरत दिखने के साथ-साथ
कोजी और वेलकमिंग भी लगता है।
