Charu Asopa and Rajeev Sen
Charu Asopa and Rajeev Sen

Charu Asopa and Rajeev Sen: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी एक्स वाइफ चारु असोपा का एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला बंद ही नहीं हो रहा। 2019 में राजीव सेन और चारू की शादी हुई थी। 1 साल बाद ही इनके बीच झगड़ा होने लगा और यह अलग रहने लगे। 2023 में दोनों का तलाक हो गया। 2021 में उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम जिआना है। चारु असोपा एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई फेमस टीवी सीरियल्स जैसे ‘मेरे अंगने में’ और ‘बालवीर शो’ में एक्टिंग की है। दोनों ही अपने यूट्यूब ब्लॉग्स में एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। चारु और राजीव ने एक दूसरे पर कई इल्जाम लगाए। हाल ही में चारु अपनी बेटी जि़आना को लेकर मुंबई से बीकानेर शिफ्ट हो गई हैं।

राजीव सेन ने उन्हें मुंबई में रहने की सलाह दी थी और उनका किराया देने की भी बात कही थी, लेकिन चारु अपने बेटी को किराए के घर में नहीं बल्कि स्थाई घर में रखना चाहा। जहां उसे अच्छा बचपन मिल सके। अब राजीव सेन ने चारु पर आरोप लगाया है कि वह एलिमनी के पैसे का मिसयूज (Charu Asopa alimony misuse) कर रही हैं और इस बात का उन्हें हमेशा से डर था। 

राजीव ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा किया और कहते हैं कि चारु सुबह होते ही यह सोचने लगती हैं कि अब राजीव सेन पर कौन सा आरोप लगाया जाए। उनका कहना है कि चारु उनकी बेटी जि़आना का व्यूज पाने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। चारु ने भी राजीव पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा था कि राजीव उनसे मारपीट करते थे और इमोशनली कोई भी सपोर्ट नहीं देते थे। प्रेगनेंसी के दौरान वह उनके साथ नहीं रहते और उन्हें धोखा भी दिया। 

राजीव ने अपने नए ब्लॉग में चारु पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने एलिमनी के पैसे का मिसयूज किया है और अब वह चुप नहीं बैठेंगे। राजीव ने चारु के खिलाफ लीगल एक्शन लेने के इशारे भी किये। उन्होंने बोला कि आज तक मैंने कुछ नहीं कहा, लेकिन अब मैं चुप नहीं बैठूंगा।

राजीव सेन ने कहा की चारु उन्हें अपनी बेटी से मिलने नहीं देती हैं। इस पर चारु ने अपने ब्लॉग में कहा कि उन्होंने राजीव को बेटी से मिलने से नहीं रोका बल्कि समय और प्लान बदलने की रिक्वेस्ट की थी पेरेंट्स को कोई स्पेशल अधिकार नहीं मिलता कि वह जब चाहे आएं जब चाहे जाएं, मिलने का एक समय होता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तलाक के बावजूद भी वह राजीव के परिवार से रिश्ता बनाए रखती हैं केवल अपनी बेटी जिआना के लिए।

राजीव ने कहा कि चारु को उनके बारे में नेगेटिव बोलना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर चारु उनके बारे में कुछ भी बोलती हैं तो वह जरूर जवाब देंगे। उन्हें हमेशा से इस बात का डर था कि एलिमनी के पैसे का सही इस्तेमाल होना बहुत जरूरी है और वह सही जगह पर खर्च हो जैसे कि जिआना की पढ़ाई और उसकी परवरिश। उन्होंने यह भी कहा कि अगर चारु को बात आगे बढ़ानी है तो वह तैयार हैं। अब फैसला थर्ड पार्टी करेगी। चारु असोपा ने राजीव पर प्रेगनेंसी के समय साथ ना रहने का इल्जाम लगाया था, जिसका जवाब देते हुए राजीव ने कहा कि प्रेगनेंसी के वक्त मैं उनके साथ ही था। यह साबित करने के लिए उनके पास कई ब्लॉग हैं वही उनसे भाग रही थीं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...