Summary: राजीव सेन ने शेयर की बैंकॉक वेकेशन की तस्वीरें, साथ दिखीं चारु असोपा और बेटी
चारु असोपा इन दिनों एक्स हस्बैंड राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ बैंकॉक वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
Charu Asopa and Rajeev Sen Vacation: चारु असोपा टीवी की दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अक्सर चारु असोपा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने एक्स हस्बैंड राजीव सेन और बेटी के साथ बैंकॉक में छुट्टियां माना रही हैं। चारु असोपा राजीव के साथ थाईलैंड वेकेशन पर है। इस दौरान उन्होंने वहां से कई तस्वीरें भी शेयर की, जो काफी वायरल हो रही हैं। चारु असोपा ने इन तस्वीरों पर सफाई भी दी है
एक्स हस्बैंड- बेटी के साथ छुट्टियां मना रही चारु असोपा
दरअसल, चारु असोपा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वेकेशन पर छुट्टियां मनाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्स हस्बैंड और बेटी भी साथ है। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- बैंकॉक से कुछ फन से भरी पिक्चर्स साथ ही चारु ने कहा कि वह “सिर्फ आराम करना चाहती थीं”। यह उनके रिश्ते में हुए हालिया उतार-चढ़ावों के बावजूद हुआ है, जिसमें दुबई में हुए एक साथ छुट्टियां मनाने के दौरान राजीव ने चारू पर उनके दोस्त से गुप्त रूप से बात करने का आरोप लगाया था।
राजीव सेन ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
राजीव सेन और चारु असोपा अब अपनी बेटी जियाना की खातिर थाईलैंड वेकेशन के लिए रवाना हो गए। इंस्टाग्राम पर राजीव ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘हम थाईलैंड जा रहे हैं, दुबई और हांगकांग के बाद ज़ियाना की तीसरी इंटरनेशनल ट्रिप।’ तीनों एक साथ तस्वीर में इस फैमली वेकेशन के लिए उत्सुक नजर आए। एक्स कपल चारु और राजीव सिर्फ बेटी जियाना के लिए एक साथ आते हैं। इतना सब होने के बाद भी हाल ही में राजीव सेन और चारू असोपा एक साथ गणेश चतुर्थी मनाने हुए भी देखे गए थे। राजीव अपनी मां शुभ्रा सेन के साथ बीकानेर गए थे जहां चारू अपनी बेटी जियाना के साथ रहती हैं। वहां एक्स-कपल ने एक साथ मिलकर गणपति उत्सव मनाया और उनके साथ चारु भी नजर आई थीं।
दोनों को साथ देखकर फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

तलाक के बाद दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर अब उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। यूजर्स बोल रहे हैं, ये सब पैसों के लिए है। बेटी जियाना की खातिर एक दूजे की बुराइयों को नजरअंदाज कर एक साथ आने के फैसले से फैंस एक्स कपल से काफी इंप्रेस है। साल 2019 में चारु ने राजीव सेन संग सात फेरे लिए थे। करीब 4 साल बाद आपसी मतभेतों के चलते दोनों ने तलाक लेकर रास्ते जुदा कर लिए। दोनों ने अपने रिश्ते को बार बार संभालने की कोशिश लेकिन सब पानी में डूब गई।
कौन हैं राजीव सेन?
बता दें कि, राजीव सेन सुष्मिता सेन के भाई और चारु के एक्स-हस्बैंड हैं। राजीव सेन एक पूर्व टीवी अभिनेता होने के साथ-साथ एक यूट्यूब क्रिएटर भी हैं, जो अपने यूट्यूब चैनल पर अपने दैनिक जीवन के वीडियो साझा करते हैं। वह पहले एक आभूषण व्यवसाय भी चलाते थे। वह अपने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, जहाँ वह अक्सर वर्कआउट वीडियो शेयर करते हैं।
