Charu Asopa Rajeev Sen controversy
Charu Asopa Rajeev Sen controversy

Charu Asopa and Rajeev Sen: एक्ट्रेस चारू आसोपा ने यूट्यूब ब्लॉग में अपने एक्स हसबैंड राजीव सेन के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि राजीव का दावा था कि चारू बीकानेर में नहीं रह पाएंगी और जल्द ही मुंबई आ जाएंगी। राजीव ने उन्हें मुंबई में किराए के घर में रहने के लिए ऑफर किया था और वह उन्हें रेंट देने के लिए तैयार थे लेकिन चारू ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। क्योंकि वह अपनी बेटी जि़आना के लिए परमानेंट घर चाहती थी उन्होंने अपने ब्लॉग में स्पष्ट बताया कि वह अपनी बेटी जि़आना  के लिए किसी सुरक्षित और स्थाई घर की तलाश में है ना की अस्थाई किराए के घर की।

चारू आसोपा ने टीवी सीरियल्स जैसे मेरे अंगने में और बालवीर इत्यादि में एक्टिंग की है। वहीं राजीव सेन सुष्मिता सेन के भाई हैं जो मॉडल और बिजनेसमैन भी है। इन दोनों ने 2019 में शादी की। शुरुआत में इनका रिश्ता काफी अच्छा था लेकिन कुछ समय बाद उनके बीच में अनबन की खबरें सुनने को मिलती। 1 साल बाद ही इन लोगों ने एक दूसरे से अलग रहना शुरू कर दिया। चारू ने कई बार राजीव सेन पर आरोप लगाया कि वह उन्हें इमोशनली सपोर्ट नहीं करते, जबकि राजीव का कहना है कि चारू ने कई बार बिना वजह के झगड़ा किए।

2021 में इन दोनों की एक बेटी जियाना सेन का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के बाद दोनों ने अपने रिश्तों को फिर से संभालने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। चारू ने कई बार अपने यूट्यूब ब्लॉग में यह बताया कि वह अपनी बेटी के लिए अच्छा माहौल देना चाहती हैं। इसलिए उन्हें राजीव से दूर रहना चाहिए। 2023 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। डिवोर्स के बाद दोनों के बीच अक्सर सोशल मीडिया पर टकराव देखने को मिलता है। दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बातें करते हैं और जो अक्सर ट्रेडिंग में रहता है। चारू सिंगल मदर की तरह अपने बेटी की परवरिश करना चाहती हैं और किसी भी नकारात्मक माहौल का हिस्सा नहीं बनना चाहती।

चारू असोपा ने  यूट्यूब ब्लॉग में बताया कि वह अपनी बेटी जि़आना के लिए अच्छे एनवायरनमेंट की तलाश में है। वह बीकानेर में ही किसी स्थाई घर की तलाश कर रही हैं, जिससे वह अपनी बेटी को एक स्टेबल और सेफ वातावरण दे पाएं और वह अपना बचपन अच्छे से बिता सके। उन्होंने बताया कि वह बीकानेर में रहना चाहती हैं ना कि मुंबई में किसी किराए के घर में। उनके पति के ऑफर को भी उन्होंने इसलिए ठुकरा दिया।

चारू ने यूट्यूब ब्लॉग में अपने एक्स हस्बैंड राजीव सिंह के आरोपों का जवाब दिया क्योंकि राजीव  ने हाल ही में एक ब्लॉग में इस बात का दावा किया था कि चारू बीकानेर में लंबे समय तक नहीं रह पाएंगी और जल्दी मुंबई लौट आएंगी। चारू अशोपा का यह डिसीजन अपनी बेटी के फ्यूचर के लिए जरूरी था। उनका यह निर्णय दिखाता है कि वह अपने बच्चों के लिए निस्वार्थ प्रेम और समर्पण का भाव रखती है। इस बात से  पता चलता है कि एक मां अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए किसी हद तक गुजर सकती है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...