Egg Free Recipe
Egg Free Recipe

Egg Free Recipe: आजकल कई लोग नॉनवेज के बजाय शाकाहारी खाने को अधिक पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोग अपने खाने में अंडे का भी इस्तेमाल नहीं करते। यदि आप भी अंडा नहीं खाते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी स्वादिष्ट रेसिपीज़ लेकर आए हैं जिन्हें आप बिना अंडे के आसानी से बना सकते हैं। ये डिशेज न केवल स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि इन्हें तैयार करने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरी नहीं होती। आप इन्हें अपने मेहमानों को भी परोस सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन खास डिशेज़ की रेसिपीज़ के बारे में।

Egg Free Recipe
Paneer tikka masala
  • पनीर – 200 ग्राम
  • दही – 1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – 1 छोटा चम्मच
  • नमक
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • नींबू रस – 1 चम्मच
  • तेल – 1 चम्मच
  • प्याज़ – 1
  • टमाटर – 2
  • काजू – 6-8
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी – 1 चुटकी
  • मलाई – 2 चम्मच
  • तेल
  • पनीर को सभी सामग्रियों के साथ मिलाकर मैरीनेट करें। 15-30 मिनट रखें।
  • फिर तवा या पैन में थोड़ा तेल लगाकर पनीर को दोनों ओर से सेंक लें।
  • एक पैन में तेल गर्म करें, प्याज़ डालें और सुनहरा करें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर की प्यूरी डालें।
  • मसाले डालें और भूनें जब तक तेल न छोड़ दे। अब काजू का पेस्ट डालें और थोड़ा पकाएं। फिर थोड़ी मलाई और कसूरी मेथी डालें।
  • अब तैयार पनीर टिक्का ग्रेवी में डालें और 3-5 मिनट पकाएं। ऊपर से हरा धनिया और क्रीम डालकर परोसें।
Mix Veg Recipe
Mix Veggies
  • आलू – 1
  • गाजर – 1
  • बीन्स – 8-10
  • मटर – 1/2 कप
  • शिमला मिर्च – 1
  • गोभी – 1 कप
  • प्याज – 1
  • टमाटर – 2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक
  • गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • तेल
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें प्याज डालें और सुनहरा करें।
  • फिर अदरक-लहसुन और टमाटर के साथ सभी प्रकार के मसाले डालें और 5 मिनट भूनें।
  • फिर सारी सब्जियां डालें, अच्छी तरह मिलाएं और ढककर 10-12 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
  • जब सब्जियां नरम हो जाएं, गरम मसाला डालें और 2 मिनट पकाएं।
  • लास्ट में हरा धनिया छिड़कें और रोटी या पराठे के साथ मेहमानों को परोसें।
Bhindi Masala
Bhindi masala recipe
  • भिंडी – 500 ग्राम
  • तेल
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • प्याज – 2 मध्यम
  • टमाटर – 2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – 1 चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
  • नमक
  • हरा धनिया
  • भिंडी को अच्छे से धोकर सूखा लें ताकि भिंडी कड़वी न बने और पकाते वक्त पानी न छोड़े।
  • एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें। फिर भिंडी डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसे बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि सब तरफ से अच्छी तरह पक जाए।
  • फिर भुनी हुई भिंडी को एक प्लेट में निकाल लें। अब उसी कड़ाही में बाकी तेल डालें। जीरा डालकर तड़काएं।
  • अब बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट भूनें।
  • कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं। फिर हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं। फिर भुनी हुई भिंडी को मसाले में डालें।
  • लास्ट में गरम मसाला और अमचूर पाउडर छिड़कें और रोटी या पराठे के साथ मेहमानों को सर्व करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...