जानिए सर्दी में क्यों खाने चाहिए अंडे, बनाएं ये हटकर रेसिपी: Egg Recipe in Winter
Egg Recipe

Egg Recipe in Winter: क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा नाश्ते के तौर पर बनने वाली चीज क्या है? वो है अंडा। यह बेहद आसानी से बन जाता है। रोज सुबह-सुबह बहुत से लोग अंडा ब्रेड के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अंडे में ऐसी क्या खूबी है जो डॉकटर इसे रोज खाने की सलाह देते हैं? यहां तक कि यह इतना फायदेमंद है कि वेजीटेरियन लोगों को भी सर्दी में इसे खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे में जिंक होता है, जो कि फ्लू और सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा यह मसल्स बनाने और वेट कंट्रोल के लिए भी अचछा है।

Also read : Anda: मार्केट में जल्द आने वाला है शाकाहारी अंडा

सर्दी में है जरुरी

अंडा खाना सर्दी में बहुत फायदेमंद है। यह एक इम्यूनिटी बूसटर भी है। इसमें विटामन डी, प्रोटीन, फैट और गुड कॉलेसट्राल होता है। यही वजह है कि अगर हम रोज अंडा खाते हैं तो हम कम बीमार पड़ते हैं। इसे खाने से पेट भी बहुत देर तक भरा रहने का अहसास रहता है। इतना ही नहीं यह हमारी मेटाबॉलिक रेट को दुरुस्त करने में मदद करता है।

अब जान लेते हैं एक हटकर रेसिपी

हमें पता है कि आपको अंडे की बहुत सी रेसिपी आती होंगी इसलिए हम आपके लिए पोषक तत्व और स्वदा से भरपूर अंडे के हलुए की रेसिपी लेकर आए हैं। यह रेसिपी खासतौर से उन लोगों के लिए है जिन्हें अंडा खाने में बहुत महक आती है। तो बस जान लेते हैं इसकी रेसिपी

अंडे का हलवा

Egg Recipe
Egg Halwa

सामग्री

  • अंडे-3
  • दूध-1 कप
  • घी-1 बड़ा चम्मच
  • इलायची-4
  • मावा-1 बड़ा चम्मच
  • खजूर की चीनी-1 बड़ा चम्मच

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले अंडे को एक बाउल में लेकर उसे अच्छे से फेंट लें। इसमें आधा कप दूध को मिलाएं। अब इसे फेंटकर अलग रख दें।
  • अब पैन को गैस पर गर्म करें। इसमें घी डालें। अगर आपको कुछ सॉलटी सा टेसट पसंद है तो घी की जगह मक्खन डाल सकते हैं।
  • बस अब इलायची को इसमें चटकाएं। और आंच को बंद कर दें ताकि घी ठंडा हो जाए। घी को ठंडा कर इसमें बचा हुआ दूध डालें और आंच पर रखें।
  • अब बारी है अंडे के बैटर को डालने की। जिस समय अंडे का बैटर डालें। उस समय ही चीनी डाल दें। इसे लगातार चलाते रहें। इसे आपको एकदम धीमी आंच पर भूनना है। जब यह आधा भुन जाए उस समय इसमें मावे डालें।
  • इसके भुनने निशानी है कि घी ऊपर आ जाएगा। वैसे भी आप जितना इसे मद्धम आंच पर सेकेंगी यह उतना स्वादिष्ट बनेगा। यह हलुआ बहुत गर्म होता है और सर्दी में बहुत फायदा करता है। इसके ऊपर आप सूखे मेंवे बुरक सकती हैं।