Sweat-Proof Makeup Tips
Sweat-Proof Makeup Tips

Overview: मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश और टिकाऊ बनाए रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीने और उमस के कारण मेकअप जल्दी खराब हो जाता है, लेकिन सही तकनीक अपनाकर इसे स्वेट-प्रूफ बनाया जा सकता है। हल्का और ऑयल-फ्री स्किनकेयर से शुरुआत करना, प्राइमर का इस्तेमाल करना और क्रीम की जगह पाउडर बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनना बेहद मददगार होता है। साथ ही वॉटरप्रूफ आई और लिप मेकअप लगाने से लुक लंबे समय तक टिका रहता है।

Sweat-Proof Makeup Tips: गर्मियों में मेकअप करना जितना मुश्किल होता है, उसे टिकाए रखना उससे भी बड़ी चुनौती है। पसीने की वजह से मेकअप जल्दी मेल्ट हो जाता है, जिससे चेहरा चिपचिपा और थका-थका लगने लगता है। लेकिन अगर आप कुछ आसान और सही तरीके अपनाएं, तो गर्मी के मौसम में भी आपका मेकअप फ्रेश और लॉन्ग-लास्टिंग बना रह सकता है। यहां हम बता रहे हैं 5 ऐसे आसान स्वेट-प्रूफ मेकअप टिप्स जो आपकी ब्यूटी रूटीन को गर्मियों में भी परफेक्ट बना देंगे।

स्किन को अच्छे से प्रेप करें

Prep your skin properly
Prep your skin properly

मेकअप लगाने से पहले स्किन को प्रेप करना बेहद जरूरी है। सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें और फिर ऑयल-फ्री मॉइश्चराइज़र लगाएं। गर्मियों में हेवी प्रोडक्ट्स से बचें और जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप की बेस स्मूद बनेगी और पसीना भी कंट्रोल में रहेगा।

प्राइमर को न करें नजरअंदाज

प्राइमर गर्मी के मौसम में आपका बेस्ट फ्रेंड हो सकता है। यह न सिर्फ स्किन को स्मूद बनाता है, बल्कि मेकअप को लंबे समय तक टिकने में भी मदद करता है। ऑयली स्किन वालों को मैटिफाइंग प्राइमर चुनना चाहिए, जो चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करे और पोर्स को मिनिमाइज़ करे।

लाइटवेट और लॉन्ग-लास्टिंग प्रोडक्ट्स

गर्मियों में फुल कवरेज फाउंडेशन की बजाय लाइटवेट, बीबी क्रीम या टिंटेड मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। ये स्किन को भारी भी नहीं लगते और नेचुरल ग्लो भी देते हैं। वाटरप्रूफ कंसीलर, काजल और मस्कारा का इस्तेमाल करें ताकि पसीने के बावजूद मेकअप स्मज न हो।

पाउडर से करें सेट

मेकअप को लॉक करने के लिए ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें। ये एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है और मेकअप को मैट फिनिश देता है। टी ज़ोन पर खास ध्यान दें, क्योंकि वहां सबसे ज़्यादा पसीना आता है।

सेटिंग स्प्रे से दें फिनिशिंग टच

आखिरी लेकिन बेहद जरूरी स्टेप है सेटिंग स्प्रे। ये पूरे मेकअप को लॉक कर देता है और फ्रेश लुक को घंटों तक बरकरार रखता है। अगर दिन भर बाहर रहना है तो सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं, ये गर्मी और पसीने दोनों से मेकअप को बचाए रखता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...