sweat proof makeup tips and tricks for summer
sweat proof makeup tips and tricks for summer

Overview:

गर्मी के मौसम में अक्सर मेकअप फैल जाता है। खासतौर पर लिपस्टिक और आईमेकअप सबसे जल्दी खराब होते हैं। लेकिन कुछ टिप्स और ट्रिक अपनाकर आप सिंपल मेकअप को भी स्वेट फ्री और स्मज प्रूफ बना सकती हैं।

Sweat Proof Makeup and tricks for summer: क्या आपका काजल भी लगाने के थोड़ी सी देर बाद ही फैल जाता है और आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। क्या कुछ भी खाए बिना ही आपकी लिपस्टिक होंठों से गायब हो जाती है और पार्टी के बीच ही आपका चेहरा फीका-फीका नजर आता है। आमतौर पर हर महिला और युवतियां इन दोनों ही समस्याओं का सामना करती हैं। ऐसे में मेकअप के ये दोनों ही जरूरी हिस्से ही आपका लुक बिगाड़ देते हैं। ऐेसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने काजल, आईलाइनर और लिपस्टिक को फैलने से बचाएं। कुछ ट्रिक्स और टिप्स अपनाकर आप अपने नॉर्मल आई मेकअप और लिपस्टिक को भी स्मज प्रूफ बना सकती हैं। आइए जानते हैं, कैसे कर सकते हैं आप यह काम।

सबसे महत्वपूर्ण हैं आंखें और होंठ

Eyes and lips are most important
Eyes and lips are most important

ये तो हम सभी जानते हैं कि मेकअप की जब भी बात होती है तो आंखों और होंठों का जिक्र सबसे पहले होता है। क्योंकि इन दोनों पर ही आपके मेकअप का पूरा फोकस होता है। अगर आप हैवी मेकअप करना पसंद नहीं करती हैं तो भी आई मेकअप करके और लिपस्टिक लगाकर ही आप अपने लुक को संवार सकती हैं। लेकिन कई बार यही दोनों आपके लुक को खराब भी कर सकते हैं। आई मेकअप के कारण आप अपनी छोटी आंखों को भी बड़ा दिखा सकते हैं। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाते हैं। वहीं लिपस्टिक लगाने से आपके होंठों को शेप मिलती है और चेहरा निखरा हुआ नजर आता है।

आई मेकअप को ऐसे बनाएं स्मज प्रूफ

smokey eye makeup step by step guide
smokey eye makeup step by step guide

कुछ स्टेप्स को अपनाकर आप अपने आई मेकअप को स्मज प्रूफ बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

1. सबसे पहले करें चेहरा साफ

काजल लगाने से पहले आपको अपना चेहरा, खास तौर पर आंखें जरूर अच्छे से साफ करनी चाहिए। यह एक बहुत जरूरी स्टेप है, जिसपर अक्सर महिलाएं ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन इस स्टेप से आप अपने काजल को फैलने से बचा सकती हैं। कोशिश करें कि आप एक माइल्ड फेस वॉश और क्लींजर का उपयोग करें।​ जिससे आपकी आंखों में जलन न मचे और पानी न निकले। इसके बाद स्किन को टॉवल से अच्छे से सुखाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन व आंखों के नीचे से अतिरिक्त तेल और गंदगी हट जाएगी और आपका आई मेकअप लंबे समय तक चलेगा।

2. कंसीलर लगाना है जरूरी

आई मेकअप करने से पहले आप आंखों के नीचे अपनी स्किन टोन के अनुसार कंसीलर जरूर लगाएं। आप अंडर आई क्रीम भी लगा सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके डार्क सर्कल छिपेंगे, बल्कि काजल भी फैलने से बचेंगे। आंखें ज्यादा उभरी हुई नजर आएंगी और काजल व आई लाइनर ज्यादा गहरा दिखेगा।

3. प्राइमर को बनाएं बेस

आई मेकअप करने के लिए आपको बेस बनाना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप एक अच्छा प्राइमर जरूर लगाएं। पलकों के साथ ही आप आंखों के चारों ओर प्राइमर या लूज पाउडर लगाएं। इसे अच्छे से ब्लैंड करें। इससे काजल और आईशैडो दोनों ही नहीं फैलेगा। दरअसल, आंखों के नीचे और पलकों पर हमेशा अतिरिक्त नेचुरल तेल रहता है। प्राइमर और पाउडर से यह अतिरिक्त तेल सूख जाएगा, जिससे आई मेकअप फैलता नहीं है।

4. चुनें सही काजल

कुछ लोगों का काजल लगाने के थोड़ी देर बाद ही फैलने लगता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप एक अच्छा क्वालिटी का काजल लें, जो स्मज प्रूफ और वाटरप्रूफ हो। इससे आंखों में पानी नहीं आएगा और काजल फैलेगा भी नहीं। आजकल 16 से 24 घंटे लास्टिंग वाले कई आई लाइनर और काजल बहुत ही बजट में उपलब्ध हैं। आप उनका उपयोग करें। कोशिश करें कि आप जेल बेस काजल और लाइनर लगाएं। इससे फिनिश अच्छी मिलती है और यह देर तक लास्ट करता है। वहीं मस्कारा के हमेशा दो कोट जरूर लगाएं। इससे पलकों को भरपूर वैल्यूम मिलेगी।

5. बहुत काम की है यह ट्रिक

काजल को फैलने से बचाने के लिए इसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। काजल को हमेशा आपके इनर कॉर्नर से आउटर कॉर्नर की ओर लगाएं। काजल का डबल कोट लगाना भी बहुत जरूरी है। पहले काजल का एक हल्का कोट लगाएं। इसके बाद दूसरा गहरा कोट लगाएं। काजल को फैलने से रोकने के लिए आप काजल के नीचे आई लाइनर का एक पतला बेस लगाएं। इससे काजल लॉक हो जाएगा और घंटों तक फैलेगा नहीं। अगर आप आई लाइनर नहीं लगाना चाहती तो ब्रश की मदद से ब्लैक आईशैडो भी लगा सकती हैं। इससे काजल अच्छे से सेट हो जाएगा।

6. सेटिंग स्प्रे लगाना न भूलें

आई मेकअप करने के बाद आप एक अच्छा सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं। इससे आपका आई मेकअप पूरी तरह से सेट हो जाएगा और घंटों तक खराब नहीं होगा। यह एक जरूरी स्टेप है। जिसे हमेशा फॉलो करना चाहिए।

होंठों से घंटों गायब नहीं होगी लिपस्टिक

For some women, their lipstick fades or fades from their lips after a short while.
For some women, their lipstick fades or fades from their lips after a short while.

कुछ महिलाओं की लिपस्टिक थोड़ी देर बाद ही होंठों से गायब हो जाती है या फैल जाती है। ऐसे में आपके मेकअप का पूरा लुक खराब हो जाता है। कभी-कभी तो बिना कुछ खाए-पिए ही लिपस्टिक होंठों से उतर जाती है। हालांकि कुछ ट्रिक अपनाकर आप लिपस्टिक को भी ट्रांसफर प्रूफ बना सकती हैं।

1. होंठों को मॉइश्चराइज व स्क्रब करें

लिपस्टिक आमतौर पर होंठों के बीच से उतरती है। वहीं मैट लिपस्टिक पपड़ा जाती है और इसमें क्रैक्स नजर आने लगते हैं। इन दोनों ही स्थितियों का कारण है सही लिप केयर रूटीन को न अपनाना। लिपस्टिक लगाने से पहले आप होंठों को एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज जरूर करें। सबसे पहले आप होंठों को अच्छे से साफ करें। इसके बाद इन्हें स्क्रब करें। आप चीनी और नींबू के रस से स्क्रब बना सकती हैं। इससे होंठों से डैड स्किन हट जाएगी। अब एक अच्छा लिप मास्क, लिप बाम, लिप ऑयल या लिप जेल लगाएं। इससे होंठ हाइड्रेट रहेंगे। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर चिपकी रहेगी। न फैलेगी, न गायब होगी। मैट लिपस्टिक लगाने के बावजूद होंठ रूखे नहीं लगेंगे।

2. प्राइमर लगाना न भूलें

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर बेस बनाना न भूलें। एक अच्छा लाइट वेट, लॉन्ग लास्टिंग और ट्रांसफर प्रूफ प्राइमर लगाएं। इससे लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग बनेगी। साथ ही ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक को आॅरिजनल कलर भी मिलेगा। कई बार होंठों का रंग गहरा होने के कारण लिपस्टिक का कलर बदल जाता है। इस ट्रिक से वो समस्या नहीं होगी।

3. लिप लाइनर लगाना है जरूरी

लिपस्टिक लगाने से पहले एक अच्छा लिप लाइनर जरूर लगाएं। इससे होंठों को अच्छी शेप मिलेगी और लिपस्टिक फैलने से भी बचेगी। अगर आप न्यूड शेड की लिपस्टिक लगा रही हैं तो लाइनर थोड़ा डार्क भी लगा सकती हैं। नहीं तो अपनी लिपस्टिक से मैच करता हुआ लिप लाइनर लगाएं।

4. सही लिपस्टिक का करें चुनाव

लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि आप सही लिपस्टिक का चुनाव करें। आजकल कई बड़े और फेमस ब्रांड्स ट्रांसफर प्रूफ, स्मज प्रूफ और लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक लॉन्च कर रहे हैं। आप इनका उपयोग कर सकती हैं। एक समय था जब माना जाता था कि सिर्फ मैट फिनिश की लिपस्टिक ही ज्यादा देर तक आपका साथ देती हैं, लेकिन आज के समय में ग्लॉसी फिनिश की ट्रांसफर प्रूफ लिपस्टिक के भी कई विकल्प आपके पास मौजूद हैं। ये लिपस्टिक 12 से 16 घंटे तक होंठों पर लगी रहती हैं। खास बात यह है कि इनकी चमक भी बरकरार रहती है।

5. हर लिपस्टिक को लगाने का अलग तरीका

अगर आप लिक्विड लिपस्टिक लगा रही हैं तो इसे अच्छे से सेट होने का समय दें। होंठों को आपस में रगड़ें नहीं। इससे लिपस्टिक खराब हो सकती है और उनकी लॉन्ग लास्टिंग खराब हो सकती है। वहीं अगर आप नॉर्मल लिपस्टिक यूज कर रही हैं तो एक बटर पेपर से अतिरिक्त लिपस्टिक हटाना न भूलें। आप ट्रांसपेरेंट लूज पाउडर भी यूज कर सकती हैं। इससे लिपस्टिक फैलती नहीं है। लिपस्टिक लगाने के बाद आप सेटिंग स्प्रे लगाना न भूलें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...