पसीने से तर-बतर चेहरा मेकअप से करें ठीक
Makeup Tips

Makeup Tips: गर्मियों में चेहरे पर अधिक पसीना आने की वजह से मेकअप जल्दी खराब हो सकता है। ऐसे में आप कुछ आसान से उपायों को अपनाकर अपने मेकअप को लंबे समय तक फैलने से रोक सकते हैं।

गर्मियो के सीजन में पसीना आना स्वाभाविक है, लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर इस सीजन में काफी अधिक पसीना आता है। ऐसे में चेहरे पर मेकअप करना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है। कई महिलाओं के चेहरे पर इतना अधिक पसीना आता है कि वे अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर तक नहीं लगा पाती हैं। हालांकि मार्केट में कई ऐसे स्वेट प्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स आ चुके हैं, जिससे महिलाओं के लिए मेकअप करना आसान हो चुका है। हर व्यक्ति को इसकी जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको स्वेट प्रूफ मेकअप के लिए कुछ आसान से टिप्स बताएंगे, जिसे आपके चेहरे पर मेकअप का लुक काफी बेहतर होगा। आइए जानते हैं स्वेट प्रूफ मेकअप करने के लिए कौन से टिप्स अपनाएं-

Also read: मेकअप में ऐसे शामिल करें फेस ऑयल और मिनटों में पाए सेलिब्रिटी लुक: Face Oil with Makeup

Makeup Tips
Clean face with ice cubes

स्वेट प्रूफ मेकअप के लिए सबसे पहले आपको अपने चेहरे को साफ करना होगा। इससे चेहरे पर मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। इसके लिए सबसे पहले 1 से 2 आइस क्यूब लें। अब इसे एक कॉटन के कपड़े से लपेट लें। इसके बाद इससे अपने चेहरे पर रगड़ें। ऐसा करने से चेहरा अच्छे से साफ हो सकता है। आइस क्यूब से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा के रोमछिद्र सिकुड़ जाते हैं, जिससे पसीना कम आता है। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

कई महिलाओं की यह शिकायत होती है कि गर्मियों में वह कितने भी अच्छे ब्रांड का प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर लें, लेकिन उनकी त्वचा पर मेकअप टिक नहीं पाता है। ऐसे में आपको स्वेट प्रूफ मेकअप लुक पाने के लिए सबसे पहले मॉइश्चराइजर के बाद चेहरे पर प्राइमर लगाने की जरूरत होती है। इससे लंबे समय तक चेहरे पर मेकअप टिका रहेगा। प्राइमर का प्रयोग करने से छिद्रों से पसीना कम निकलता है, इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। साथ ही चेहरे के अंदर धूल-मिट्टी भी जमा नहीं होगी।

Foundation
Use foundation sparingly

गर्मियों में अगर आप स्वेट प्रूफ मेकअप चाहते हैं तो अपने चेहरे पर कम मात्रा में क्रीम और लिक्विड फाउंडेशन का प्रयोग करें। अधिक फाउंडेशन का प्रयोग करने से चेहरा काफी ज्यादा बेकार नजर आने लगता है। हालांकि, आप गर्मियों में फाउंडेशन के बजाय चेहरे पर सीसी या बीबी क्रीम लगा सकते हैं। यह अधिक स्वेट प्रूफ होता है। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

प्राइमर लगाने के बाद आप अपने चेहरे पर वॉटरप्रूफ मस्कारा और आईलाइनर का प्रयोग करें। वॉटरप्रूफ मस्कारा लगाने से पसीना आने के बावजूद आई लाइनर और मस्कारा नहीं हटेगा। साथ ही गर्मियों में आपका लुक लोगों से काफी ज्यादा अलग नजर आएगा।

matte lipstick
Apply matte lipstick on lips

गर्मियों में पसीना अधिक आता है। ऐसे में होंठों पर ग्लॉसी और क्रीमी लिपस्टिक न लगाएं। अगर आप इस तरह के लिपस्टिक लगाते हैं, तो यह काफी जल्दी निकल सकता है। इसके बजाय आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास मैट लिपस्टिक नहीं है, तो आप लिप लाइनर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको लिप लाइनर का 3 से 4 कोड लगाने की जरूरत होती है। यह लंबे समय तक आपके लिप्स पर टिका रहेगा।

स्वेट प्रूफ मेकअप करने के लिए आप इन आसान से उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन को मेकअप से एलर्जी है, तो चेहरे पर अधिक मेकअप न लगाएं। इससे आपकी स्किन अधिक खराब हो सकती है।

Sweat Proof Makeup
Sweat Proof Makeup

“गर्मियों में अगर आप स्वेट प्रूफ मेकअप चाहते हैं तो अपने चेहरे पर कम मात्रा में क्रीम और लिक्विड फाउंडेशन का प्रयोग करें। अधिक फाउंडेशन का प्रयोग करने से चेहरा काफी ज्यादा बेकार नजर आने लगता है।”