Money Plant Vastu: धन-दौलत से समृद्ध रहना हर व्यक्ति की ख्वाहिश रहती है। इसके लिए व्यक्ति खूब मेहनत करता है और कई तरह के उपाय भी आजमाता है। धन लाभ के लिए लोग घर पर मनी प्लांट का पौधा भी लगते हैं। नाम के अनुसार इसे धन का पौधा भी कहा जाता है। मान्यता है कि घर पर मनी प्लांट का हरा-भरा पौधा आर्थिक समस्या को दूर करने में कारगर होता है।
लेकिन पैसों की कमी को दूर करने के लिए मनी प्लांट के अलावा भी एक ऐसा पौधा है जिसे लगाने से धन लाभ होता है। इसलिए इसे ‘धन का पौधा’ भी कहा जाता है। मनी प्लांट के बारे में तो कई लोग जानते हैं, लेकिन यह ऐसा पौधा है जिसके बारे में कम लोगों को जानकारी होती है। लेकिन धन संबंधित मामलों में यह बेहद लाभकारी पौधा माना जाता है, जिसका जिक्र वास्तु, फेंगशुई और ज्योतिष में भी मिलता है। आइए जानते हैं इस धन के पौधे के बारे में।
क्रासूला है धन का पौधा

क्रासूला के पौधे को धन का प्रतीक माना जाता है। अगर आप वास्तु अनुसार इसे घर पर उचित दिशा में लगाते हैं तो यकीन मानिए ये किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर जिन लोगों को हमेशा आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है, पैसों की तंगी पीछा नहीं छोड़ती, खूब मेहनत करने के बाद भी असफलता ही हाथ लगती है, उन्हें यह पौधा जरूर लगाना चाहिए। क्रासूला का पौधा अगर आप वास्तु अनुसार घर पर लगाते हैं और वास्तु में बताई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो यह पौधा आपके भाग्य को चमकाने वाला साबित होगा।
क्रासूला पौधे से जुड़े वास्तु नियम

- यह पौधा तभी लाभकारी सिद्ध होगा, जब आप इसे सही दिशा पर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार धन लाभ के लिए क्रासूला के पौधे को घर के उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा होती है।
- साथ ही अगर कुंडली में शुक्र दोष है तो आपको यह पौधा घर जरूर लगाना चाहिए। क्योंकि शुक्र कमजोर होने पर धन और लग्जरी लाइफ का सुख नहीं मिलता।
- सकारात्मक ऊर्जा के लिए क्रासूला के पौधे को मुख्य द्वार के दायीं ओर लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और घर पर सुख-सौभाग्य की वृद्धि होगी।
- आप इसे घर के साथ ही दुकान-ऑफिस कहीं भी लगा सकते हैं। यह वर्कप्लेस पर भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है और लाभ देता है।
- कुछ लोग इसके आकार और सुंदरता के लिहाज से इसे सजावट के तौर पर भी लगाते हैं। क्रासुला का पौधा वातावरण को ताजा और सुखद बनाता है, जिससे मानसिक चिंता और तनाव में कमी आती है।
कैसा होता है क्रासूला का पौधा

फेंगशुई में इसे मनी ट्री के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह पौधा लगाते ही धन चुंबक की तरह खिंचा आता है। साथ ही यह दिखने में भी काफी खूबसूरत सा होता है, जिसमें सिर्फ छोटी-छोटी लेकिन मोटी पत्तियां होती हैं। यह पौधा मखमली पत्तों वाला होता है, जोकि गहरे हरे रंग का होता है। अगर अच्छे से देखभाल की जाए तो इसका फैलाव भी बहुत जल्दी होता है। इसे पानी की भी बहुत कम आवश्यकता होती है। आप इसे इंडोर या आउटडोर कहीं भी लगा सकते हैं।
