Border Movie Shooting: बॉलीवुड में आज तक वैसे तो कई सारी वॉर पर फिल्में बनी, जो भारत-पाकिस्तान के बीच के तनाव को बखूबी दिखाती हैं। देशभक्ति से लबालब इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। लेकिन, क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं जो सच्ची घटना पर तो बनी ही है। साथ ही साथ इसकी शूटिंग भी रियल लोकेशन पर हुई है और इसमें इस्तेमाल की गई चीजें भी रियल थीं। तो आइए आपको भी बताते हैं कि वो कौन सी वॉर फिल्म है जिसमें सब कुछ असली था।

Border Movie Shooting
The film proved to be a blockbuster

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ फिल्म की, जिसने अपने सच्चे और साहसिक कंटेंट से दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी। फिल्म के निर्देशक जेपी दत्ता ने इसे और भी वास्तविक बनाने के लिए असली जवानों को भी फिल्म में शामिल किया था।

अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और सनी देओल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने दर्शकों को युद्ध की वास्तविकता का एहसास कराया। लोन्गेवाला युद्ध पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में 1-2 नहीं चार सुपरस्टार थे और 10 करोड़ में बनी थी, जो उस दौर में काफी बड़ी रकम थी।

इस फिल्म का जेपी दत्ता के निर्देशन ने किया था। फिल्म में जो हथियार इस्तेमाल किए गए थे, वह पूरी तरह असली थे। सिर्फ बंदूकें ही नहीं, फिल्म में इस्तेमाल किए गए टैंक और अन्य तमाम हथियार और छोटी-बड़ी चीजों के साथ-साथ फिल्म में लीड कलाकारों के अलावा नजर आए जवान भी असली थे। बॉर्डर भारत की कुछ सबसे आइकॉनिक वॉर फिल्मों में से एक है।

Real Weapons
Real Weapons Were Used

निर्देशक जेपी दत्ता की बात की जाए तो उनके भाई खुद भारतीय वायु सेना में पायलट थे। वह एक एमआईजी फाइटर जेट उड़ाते हुए 1987 में मारे गए थे। जेपी दत्ता ने बॉर्डर फिल्म अपने भाई को समर्पित की थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने भाई की डायरीज पढ़ीं और उनके तजुर्बे का रिफरेंस लेते हुए फिल्म बना डाली।

फिल्म ‘बॉर्डर’ लोंगेवाला युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को करारी शिकस्त दी थी। इस फिल्म ने न केवल युद्ध की वास्तविकता को दिखाया, बल्कि भारतीय सेना के साहस और बलिदान को भी उजागर किया।

story of the film
What is the story of the film

फिल्म ‘बॉर्डर’ एक ऐसी वॉर मूवी है जिसने अपने सच्चे और साहसिक कंटेंट से दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी। यह फिल्म भारतीय सेना के साहस और बलिदान को उजागर करती है और दर्शकों को युद्ध की वास्तविकता का एहसास कराती है ।

बता दें, बॉर्डर फिल्म के लिए कई बड़े सितारों को अप्रोच किया गया था, जिनमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे नाम शामिल थे।

Movie Cast
Big stars rejected the film

हालांकि, इन सभी ने मल्टी हीरो फिल्म नहीं करने की वजह से इसे रिजेक्ट कर दिया था। बाद में अक्षय खन्ना ने इस फिल्म को स्वीकार किया और अपने किरदार को बखूबी निभाया।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...