Top Travel Destination

Summary: भारत की वो 5 जगहें जो विदेशी सैलानियों को बार-बार अपनी ओर खींचती हैं

भारत के कुछ खास शहर और गांव ऐसे हैं जहाँ पूरे साल विदेशी सैलानियों की आवाजाही बनी रहती है। ये जगहें सिर्फ पर्यटन स्थलों के रूप में नहीं बल्कि आध्यात्मिक अनुभव, आर्ट एंड कल्चर, योग और स्थानीय जीवन शैली को जानने के लिहाज से भी खास मानी जाती हैं।

Popular Indian Places: हमारा देश भारत विविधताओं से भरा हुआ है। यहां की संस्कृति, इतिहास, खानपान और प्राकृतिक सौंदर्य दुनियाभर के यात्रियों को अपनी ओर खींचता है। यही कारण है कि भारत के कुछ खास शहर और गांव ऐसे हैं जहाँ पूरे साल विदेशी सैलानियों की आवाजाही बनी रहती है। ये जगहें सिर्फ पर्यटन स्थलों के रूप में नहीं बल्कि आध्यात्मिक अनुभव, आर्ट एंड कल्चर, योग और स्थानीय जीवन शैली को जानने के लिहाज से भी खास मानी जाती हैं। आइए जानते हैं भारत की ऐसी 5 जगहों के बारे में जो विदेशी पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और एक्सप्लोरिंग के लिहाज से बेहद खास हैं।

Popular Indian Places
Rishikesh, Uttarakhand

गंगा नदी के किनारे बसा यह छोटा शहर न सिर्फ भारतीय पर्यटकों के लिए बल्कि विदेशियों के लिए भी एक आध्यात्मिक केंद्र है। यह कई मायने में ख़ास है। पहला यही कि इस जगह को विश्व की योग राजधानी कहा जाता है। यहां हर साल हजारों विदेशी योग सीखने, ध्यान करने और गंगा आरती का अनुभव लेने आते हैं। लोगों को इस जगह पर आकर योग आश्रमों में रहना, गंगा किनारे ध्यान, रिवर राफ्टिंग और लक्ष्मण झूला घूमना बेहद पसंद आता है। 

हिंदू धर्म का सबसे पवित्र शहर माना जाने वाला वाराणसी एक आध्यात्मिक अनुभव देने वाला शहर है। विदेशी पर्यटक यहां गंगा आरती, घाटों पर जीवन और मृत्यु के दर्शन, और सैकड़ों साल पुरानी सभ्यता को देखने आते हैं। इस जगह पर घूमने और देखने के लिये काफ़ी कुछ है। गंगा की नाव यात्रा, घाटों पर आरती देखना, काशी विश्वनाथ मंदिर जाना, बनारसी स्ट्रीट फूड खाना लोगों को बहुत पसंद आता है। 

Pushkar, Rajasthan
Pushkar, Rajasthan

रेगिस्तान की रेत में बसा पुष्कर छोटा सा लेकिन बेहद जीवंत शहर है जो विदेशियों का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है। इस जगह पर हर साल लगने वाला पुष्कर मेला और ब्रह्मा मंदिर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। साथ ही यहाँ की हिप्पी कैफे संस्कृति, योग सेंटर और लोक संगीत का असर गहरा होता है। इस जगह पर ऊंट की सवारी, पुष्कर झील के किनारे ध्यान और लोक बाजार में शॉपिंग का एक अपना मज़ा है। 

भारत का सबसे छोटा लेकिन सबसे जीवंत राज्य गोवा विदेशी पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। इस जगह पर आने का लोगों के पास एक नहीं बल्कि हज़ार कारण हैं। यहाँ के समुद्र तट, नाइट लाइफ, यूरोपीय शैली के चर्च, सस्ती शराब और खुला माहौल विदेशी सैलानियों को सालभर बुलाते हैं। समुद्र में वाटर स्पोर्ट्स, पार्टी करना, पुराने गोवा के चर्च घूमना और लोकल सी फूड खाना लोग ख़ूब पसंद करते हैं। 

Dharamsala and McLeodganj
Dharamsala and McLeodganj

धर्मशाला और मैक्लोडगंज तिब्बती संस्कृति और शांतिपूर्ण माहौल के कारण विदेशियों की खास पसंद बन चुके हैं। इस जगह पर तिब्बती आध्यात्म, दलाई लामा का निवास और ट्रेकिंग के शानदार रास्ते हैं। शांत पहाड़ और बुद्धिस्ट मोनास्ट्रीज विदेशी यात्रियों को गहराई से आकर्षित करते हैं। इस जगह पर आकर भोटा बाज़ार घूमना, ट्रेकिंग, मोनास्ट्री में ध्यान लगाना और तिब्बती खाने का स्वाद लेना सैलानियों को बेहद पसंद आता है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...