इतने आलीशान बंगले में परिवार के साथ रहते हैं अमिताभ बच्चन, सोने-हीरों से लदी हैं भगवान की मूर्तियां
सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन एक ऐसी शख्सियत है, जिनके बारे में हर छोटी से छोटी बात जानने के लिए प्रशंसक उत्सुक रहते हैं। अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। खासतौर पर उनके घर के बारे में। मुंबई के जुहू में अमिताभ के तीन बंगले हैं- जलसा, प्रतीक्षा और जनक।
Amitabh Bachchan House: सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन एक ऐसी शख्सियत है, जिनके बारे में हर छोटी से छोटी बात जानने के लिए प्रशंसक उत्सुक रहते हैं। अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। खासतौर पर उनके घर के बारे में। मुंबई के जुहू में अमिताभ के तीन बंगले हैं- जलसा, प्रतीक्षा और जनक। इन तीनों ही बंगलों में ‘जलसा’ अमिताभ के दिल के बेहद करीब है। वह अपने परिवार के साथ जलसा में ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ घर के अंदर की तस्वीरें अक्सर साझा करते रहते हैं।
इन तस्वीरों में घर की भव्यता साफ नजर आती है। बिग बी को हरियाली से खास लगाव है ऐसे में घर में एक बड़ा गॉर्डन भी है। अमिताभ बच्चन के घर जलसा की कीमत 140 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। पहले इस घर का नाम मनसा था लेकिन बाद में इसे जलसा किया गया था। अमिताभ बच्चन का ये बंगला किसी महल से कम नहीं है। यहां राजसी ठाठ जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन क्या आपने अमिताभ के घर ‘जलसा’ की झलकियां देखी हैं? आज आप यहां ऐक्टर के घर की खूबसूरत फोटोज देख सकते हैं कि आखिर अमिताभ का घर अंदर से कैसा दिखता है।

घर के अंदर की दीवारों को अलग-अलग थीम से सजाया गया है। घर बाहर से काफी खूबसूरत दिखाई देता है। इसमें लगीं लाइट्स इसे और भी ज्यादा यूनिक बनाती हैं।

यह तस्वीर अमिताभ बच्चन के लिविंग रूम की है। इस तस्वीर में शानदार सोफा, तरह-तरह के पेड़ और अलग तरह का इंटीरियर नजर आ रहा है।जलसा में एक ही छत के नीचे पूरा बच्चन परिवार रहता है। इतना ही नहीं श्वेता बच्चन भी इसी घर में ज्यादा समय बिताती हैं।
यह बिग बी के घर के बेडरूम की तस्वीर है। इस तस्वीर में भी अलग इंटीरियर नजर आ रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग तरह की हैंगिंग लाइट का इस्तेमाल भी किया गया है। जो इसे और भी खूबसूरत बना रहा है।

जलसा में दुनियाभर की एंटीक चीजों और बेशकीमती लग्जरी सामानों का अंबार लगा है।अमिताभ बच्चन के ड्रीम होम का इंटीरियर काफी क्लासी है। घर का फर्नीचर काफी स्पेशल है और शानदार तरीके से सजाया गया है।घर को किसी फाइव स्टार होटल जैसी सुख सुविधाओं से तैयार किया गया है। बिग बी के घर में वेंटिलेशन का भी खास ख्याल रखा गया है।
बाहर से आने वाली फ्रेश एयर और लाइट घर में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं। इसके साथ ही घर में तमाम सोफा और काउच हैं। जिन्हें रंग बिरंगे कुशन से सजाया गया है। घर में कालीन से लेकर झूमर हर एक चीज नायाब है।

पूरे घर में तमाम बड़ी और मशहूर आर्टिस्ट की पेंटिंग से सजाया गया है। बिग बी अपने इस सपनों के महल में परिवार के साथ हर त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। ये घर उनके दिल के बेहद करीब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर में रखी मूर्तियों को सोने और हीरे जड़ित भारी-भरकम गहनों से सजाया गया है।

अमिताभ बच्चन के घर के बाहर गार्ड एरिया भी काफी बड़ा है। बिग बी अक्सर यहां वॉक करते नजर आते हैं।

