Amitabh Bachchan Home Pratiksha: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम सफलता और शाही जीवनशैली का प्रतीक है। शानदार फिल्मी करियर के साथ-साथ उनकी आलीशान संपत्तियाँ भी हमेशा से चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर पर मुंबई में मौजूद उनके बंगले जलसा और प्रतीक्षा को लेकर लोग काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। जहाँ जलसा अक्सर सुर्खियों में रहता है, वहीं प्रतीक्षा की भी अपनी खास अहमियत है। क्योंकि, ये मुंबई में बिग बी का पहला घर है।
आपको बता दें, प्रतीक्षा की कीमत लगभग ₹50.63 करोड़ रुपए है। जिसे अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट के तौर पर दिया है। प्रतीक्षा सिर्फ एक प्रॉपर्टी ट्रांसफर नहीं, बल्कि परिवार के प्रति अमिताभ बच्चन के गहरे प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। इस घर से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं, क्योंकि ये वही जगह है। जहाँ वे अपने माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के साथ रहते थे।
ऐसे में आज हम आपके लिए प्रतीक्षा से जुड़ी कुछ बेहद खास बाते लेकर आए हैं।
अमिताभ बच्चन के लग्जरियस बंगले ‘प्रतीक्षा’ की खास झलक
प्रतीक्षा अमिताभ बच्चन का पहला घर था, जो मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है। यह वही जगह है जहाँ वे अपने माता-पिता, पॉपुलर राइटर हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के साथ रहे थे। इस बंगले का नाम उनके पिता ने रखा था, जिससे ये घर बच्चन परिवार के इतिहास में एक खास जगह रखता है। अमिताभ बच्चन के अन्य घरों की तुलना में, प्रतीक्षा सिर्फ एक संपत्ति नहीं बल्कि यादों, पारिवारिक स्नेह और उनके विरासत की भावना से भरा एक खूबसूरत प्रतीक है। ये घर उनके जीवन के शुरुआती संघर्षों और सफलताओं का गवाह रहा है, जो आज भी भावनात्मक रूप से उनके परिवार के करीब है।
हर घर की अपनी एक कहानी होती है, और अमिताभ बच्चन का बंगला प्रतीक्षा भी इससे अलग नहीं है। इस खूबसूरत घर की सबसे खास बात इसका गार्डन है, जहाँ एक 48 साल पुराना पेड़ मौजूद था, जिसे अमिताभ बच्चन ने खुद 1976 में लगाया था। हालांकि, 2020 में एक तूफान के दौरान ये पेड़ गिर गया। लेकिन अपनी माँ तेजी बच्चन की याद में अमिताभ बच्चन ने वहाँ गुलमोहर का एक नया पेड़ लगाया है। जो न सिर्फ उनकी माँ के प्रति प्रेम का प्रतीक है, बल्कि इस घर की यादों और भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है।
ग्रैंड एंट्रेंस के साथ खूबसूरत इंटीरियर से सजा है, अमिताभ का बंगला प्रतीक्षा
प्रतीक्षा के एंट्रेंस गेट पर लाइट ब्राउन और उसके पीछे एक बेहद खूबसूरत संरचना देखने को मिलती है। पहले, अमिताभ बच्चन हर रविवार प्रतीक्षा के बाहर अपने प्रशंसकों से मुलाकात किया करते थे, लेकिन बाद में यह परंपरा उनके दूसरे घर जलसा में स्थानांतरित हो गई। प्रतीक्षा का इंटीरियर डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल आर्ट का सुंदर मेल है। हल्के रंगों से सजे इसके लिविंग रूम में एक खास तरह की शांति और स्नेह की भावना झलकती है, जो इस घर को और भी खास बनाती है।
बच्चन परिवार की यादों का गवाह है, प्रतीक्षा
प्रतीक्षा बच्चन परिवार के कई महत्वपूर्ण पलों का साक्षी रहा है, जहाँ कई खास आयोजन हुए हैं। बात साल 2007 की करें तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी भी प्रतीक्षा में हुई थी। अमिताभ बच्चन के अनुसार उनके पिता, हरिवंश राय बच्चन, ने इस बंगले का नाम अपनी एक साहित्यिक रचना से प्रेरित होकर रखा था। उन्होंने लिखा था “स्वागत सबके लिए यहाँ पर, नहीं किसी के लिए प्रतीक्षा।” ऐसे में आपको बता दें ये नाम सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि बच्चन परिवार की संस्कृति और विरासत का प्रतीक है।
