सेक्स लाइफ को बनाना है रोमांटिक तो अपनाएं किंकी सेक्स आइडियाज
अगर आपको भी अपना रिश्ता बोरिंग लग रहा है तो आप अपने रिश्ते को रोमांटिक बनाने के लिए किंकी सेक्स आइडियाज अपना सकते हैं।
Kinky sex ideas: सेक्स लाइफ में अगर कुछ नया ना किया जाए तो सेक्स लाइफ बोरिंग लगने लगती है और इसकी वजह से ऐसा भी महसूस होने लगता है कि पार्टनर का प्यार और झुकाव कम हो गया है। इसलिए सेक्स लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए समय-समय पर कुछ ना कुछ जरूर करते रहना चाहिए, ताकि रिश्ता अच्छे से चल पाए। अगर आपको भी अपना रिश्ता बोरिंग लग रहा है तो आप अपने रिश्ते को रोमांटिक बनाने के लिए किंकी सेक्स आइडियाज़ अपना सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि किंकी सेक्स आइडियाज़ क्या होते हैं? तो आइए जानते हैं इसके बारे में ताकि आप भी अपनी असल जिंदगी इसे अपनाकर अपनी सेक्स लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं।
क्या है किंकी सेक्स?

किंकी सेक्स का मतलब होता है बोरिंग सेक्स लाइफ को रोमांचक और रंगीन बनाना। यह एक तरह की यौन गतिविधि होती है, जिसके द्वारा सेक्स को मजेदार व आनंददायक बनाया जाता है। इसमें पार्टनर अपनी सेक्स लाइफ में कुछ अलग और नया ट्राई करते हैं, जो उन्होंने पहले नहीं किया होता है।
पार्टनर को किस करते हुए मिरर तक लेकर जाएं

अधिकांश कपल की सेक्स लाइफ बिस्तर और सोफे तक ही सीमित रह जाती है। ऐसे में आप कुछ अलग और एक्साइटिंग करने के लिए पार्टनर को किस करते हुए मिरर तक लेकर जाएँ, दोनों एकदूसरे को मिरर में देखते हुए किस करें। जब इस तरह से आप अपने पार्टनर को खुश देखते हैं तो आपका रिश्ता काफी मजबूत होता है और आपके बीच कभी भी दूरियां नहीं आती हैं।
पार्टनर के कान में प्यार से फुसफुसाएं

कई बार पार्टनर से प्यार भरी बातें करना भी सेक्स लाइफ में जान डालने का काम करती है। आप प्यार से पार्टनर से बात करें। उनकी बॉडी की तारीफ करें, उन्हें बताएं कि उनका साथ आपको कितना अच्छा लगता है। जब आप इस तरह की बातें अपने पार्टनर को रोमांटिक अंदाज़ में बताते हैं तो उन्हें काफी अच्छा लगता है और वे आपके करीब आने की कोशिश करते हैं।
पार्टनर के साथ करें सेक्स चैट

अपनी सेक्स लाइफ को मजेदार बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ सेक्स चैट करें। इसके लिए अपने फोन से मैसेज करके अपने पार्टनर के करीब जाने की कोशिश करें। आपका इस तरह से मैसेज करना आपके पार्टनर को भी रोमांटिक बना देगा और आप एकदूसरे के साथ प्यार भरा समय बिता पाएंगे।
ब्लाइंडफोल्ड से एक्साइटमेंट बढ़ाएं

सेक्स लाइफ को मजेदार बनाने के लिए ब्लाइंडफोल्ड भी कारगर तरीका माना जाता है। इसमें पार्टनर की आँखों पर पट्टी बांधकर एक्साइटमेंट को बढ़ाया जाता है। आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ ऐसा कर सकते हैं, अपने पार्टनर की आँखों पर टाई या रूमाल, दुपट्टा का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से आंखों पर पट्टी बांधने से एक्साइटमेंट काफी बढ़ती है और पार्टनर का टच भी अच्छा लगता है।
सेक्स टॉयज का सहारा लें
आप सोच रहे होंगे कि पार्टनर के साथ सेक्स टॉयज की क्या जरूरत है? कहीं इसकी वजह से आपका रिश्ता खराब ना हो जाए। पर यकीन मानिए ऐसा कुछ भी नहीं होगा, बल्कि इससे आप अपनी सेक्स लाइफ में कुछ नया कर पाएंगे और आप दोनों के लिए भी यह एक अच्छा अनुभव होगा।
