Yoga poses to reduce back pain
Yoga poses to reduce back pain

Yoga for Back Pain: आजकल की भागती दौड़ती भरी जिंदगी और लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने की वजह पीठ दर्द एक आम दिक्कत बन गई है। गलत बैठने की आदतों और फिजिकल एक्टिविटी में कमी की वजह से रीढ़ की हड्डी में कमजोरी आ जाती है। इससे कमर और पीठ में दर्द रहनेने लगता है। ऐसे में योग हमारी मदद कर सकता है। नियमित योग अभ्यास करके आप अपने शरीर को न सिर्फ फ्लेक्सिबल बना सकती हैं बल्कि रीढ़ को भी मजबूत किया जा सकता है। यहां ऐसे 6 योगासन बताए जा रहे हैं, जिन्हें लगातार करने से आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होगी और पीठ दर्द को भी कम होने में मदद मिलेगी।

Cobra pose
Cobra pose

भुजंगासन रीढ़ को सीधा करने और कमर के निचले हिस्से की जकड़न को दूर करने में मदद करता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथ अपने कंधे के पास रखें। अब सांस लेते हुए चेस्ट को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर करें। इस पोजीशन में 20-30 सेकंड तक रुकें। 

Cat Cow pose
Cat Cow pose

इस योग आसान को करने से  पीठ की अकड़न दूर होती है और फ्लेक्सिबिलिटी बूस्ट होती है। इसे करने के लिए हाथ और घुटने के बल आकर टेबल पोजीशन में रहें। सांस लेते हुए पीठ को नीचे करें और सिर ऊपर उठाएं। अब सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर करें और ठोड़ी को चेस्ट से लगाएं। इसी पोजीशन को 10-15 बार दोहराएं।

Downward facing dog pose
Downward facing dog pose

इस आसन को रेगुलर करने से रीढ़ को सीधा करने और पीठ दर्द कम होने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए हाथ और पैरों के बल आकर शरीर को उल्टे “वी” आकार में रखें। अब सिर को नीचे करें और कंधे फैलाएं। इस पोजीशन में 20-30 सेकंड तक रहें।

Child pose
Child pose

बालासन एक कम्फर्टेबल पोज़ है, जो पीठ के मसल्स को रिलैक्स करता है। साथ ही यह स्ट्रेस से भी निजात दिलाने में मददगार है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठें और शरीर को आगे की ओर झुकाएं। अब आगे की ओर हाथ को फैलाएं और सिर को जमीन पर टिकाएं। इसी पोजीशन में 30 सेकेंड तक रहें।

Seated Forward Bend pose
Seated Forward Bend pose

यह योग आसन रीढ़ को सीधा करने और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है। इसे करने के लिए पैर आगे फैलाकर बैठें और सांस लेते हुए दोनों हाथ ऊपर उठाएं। अब सांस छोड़ें, आगे की ओर झुकें और पैर के अंगूठों को पकड़ने की कोशिश करें। इसी पोजीशन में 20-30 सेकेंड तक रुकें।

Mountain Yoga Pose
Mountain Yoga Pose

ताड़ासन रीढ़ को सीधा करने और शरीर की मुद्रा को सुधारने में मदद कर सकता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हों और दोनों पैर आपस में मिलाएं। अब दोनों हाथ ऊपर उठाएं और पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें। कुछ सेकेंड तक इसी पोजीशन में बने रहें और फिर नॉर्मल स्थिति में वापस आ जाएं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...