April Grah Gochar 2025: निश्चित समयावधि में सभी ग्रह राशि बदते हैं। सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि समेत राहु और केतु भी समय-समय पर राशि बदलते हैं। जब कोई ग्रह राशि बदलता है तो इसे गोचर या राशि परिवर्तन कहा जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी होता है। अंतिम बार 29 मार्च 2025 को शनि का गोचर मीन राशि में हुआ था। अब इसके बाद अप्रैल महीने में भी कई प्रमुख ग्रहों का गोचर होने वाला है। इस कारण से अप्रैल 2025 का महीना ग्रह-गोचर की दृष्टि से बहुत खास रहने वाला है।
बता दें कि जब कोई ग्रह राशि या नक्षत्र बदलता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सकारात्मक तो कुछ के लिए नकारात्मक भी हो सकता है। आइए जानते हैं अप्रैल 2025 में कौन-कौन से ग्रह किस तिथि पर गोचर करेंगे और इसका विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
अप्रैल महीने में इन ग्रहों की बदलेगी चाल

- मंगल गोचर (3 अप्रैल 2025): रक्त, भूमि, साहस, पराक्रम और ऊर्जा के कारक मंगल का गोचर गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को कर्क राशि में होगा। मंगल का गोचर कुछ राशियों के जीवन में ऊर्जा और साहस में वृद्धि लाएगा तो वहीं कुछ के लिए परेशानी का कारण भी बनेगा.
- बुध मार्गी (7 अप्रैल 2025): बुद्धि, संचार, करियर, व्यापार आदि के कारक ग्रह बुध 7 अप्रैल को मीन राशि में मार्गी होंगे। मीन राशि पहले से शनि बैठे हुए हैं। ऐसे में इसी राशि में बुध के आने से शनि और बुध की युति भी बनेगी।
- शुक्र मार्गी (13 अप्रैल 2025): प्रेम, सौंदर्य और भोग-विलास के कारक शुक्र ग्रह 13 अप्रैल को मीन राशि में मार्गी होंगे। मीन राशि बुध और शनि के बाद शुक्र के आने से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।
- सूर्य गोचर (14 अप्रैल 2025): सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और जिस राशि में सूर्य का गोचर होता है, उस राशि के नाम की संक्रांति मनाई जाती है। 14 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य का प्रवेश होगा और इस दिन मेष संक्रांति मनाई जाएगी।
ग्रहों का गोचर किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ

अप्रैल में होने वाले ग्रहों के गोचर का एक ओर जहां कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत भी रहेगी। आइए जानते हैं ग्रहों के गोचर से अप्रैल का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किन्हें रहना होगा सतर्क।
ग्रहों के गोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मक:- मेष, सिंह, धनु, मकर और मीन राशि। इन राशियों के जीवन में प्रगति और उन्नति के योग बनेंगे, धन का लाभ होगा और सफलता मिलेगी। इस महीने कई रुके कार्यों में भी फिर से गति आएगी।
ग्रहों के गोचर से सावधान रहे ये राशियां:- कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को अप्रैल महीने में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। क्योंकि ग्रहों की चाल बदलने का प्रभाव सीधे तौर पर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। इस समय खर्चों में वृद्धि होगी और साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती है।
