how to improve relationship with sister in law
how to improve relationship with sister in law

Overview:

ससुराल में हर भाभी की सबसे अच्छी दोस्त होती है ननद। जी हां, फिल्मों में भले ही इस रिश्ते को अक्सर नेगेटिव रूप से दिखाया जाता है। लेकिन असल जिंदगी में यह एक प्यार रिश्ता है, जो आपको नए घर को अपना बनाने में मदद करेगा।

Good Relationship with Sister in Law: शादियों का दौर एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। दिल में हजारों ख्वाहिशें और आंखों में सैकड़ों सपने लिए नवविवाहिताएं अपने नए घर यानी ससुराल जाएंगी। ससुराल में हर भाभी की सबसे अच्छी दोस्त होती है ननद। जी हां, फिल्मों में भले ही इस रिश्ते को अक्सर नेगेटिव रूप से दिखाया जाता है। लेकिन असल जिंदगी में यह एक प्यार रिश्ता है, जो आपको नए घर को अपना बनाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं आप कैसे इस बॉन्ड को मजबूत बना सकती हैं।

साथ में बिताएं क्वालिटी टाइम

ननद के साथ अपना बॉन्ड स्ट्रांग बनाना चाहती हैं तो साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं।
If you want to strengthen your bond with your sister-in-law, then spend quality time together.

ननद चाहे छोटी हो या बड़ी अगर आप उनके साथ अपना बॉन्ड स्ट्रांग बनाना चाहती हैं तो साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं। कभी लंच प्लान करें, शॉपिंग पर जाएं, सैलून जाएं, कभी-कभी साथ मिलकर वॉक पर निकल पड़ें। ये छोटी-छोटी कोशिशें आपको उनके करीब लाएंगी। वो आपको अपना दोस्त मानने लगेंगी।

कोई प्यारा गिफ्ट दें

समय समय पर आप अपनी ननद को यह जरूर बताएं कि आपके लिए वह कितनी जरूरी हैं। गिफ्ट से यह काम कुछ आसान हो सकता है। जरूरी नहीं है कि आप हमेशा कोई महंगा गिफ्ट ही लें। कभी-कभी उनकी पसंद की लिपस्टिक, परफ्यूम, हैंडबैग देकर भी आप उनका दिल जीत सकती हैं। यह यादें वे हमेशा अपने पास रखेंगी।

खास मौकों पर दें बधाई

ससुराल में सभी लोग नए होते हैं। नई बहू को कुछ कोशिशें करके उन्हें अपना बनाना होता है। इसलिए सिर्फ ननद ही नहीं परिवार के सभी सदस्यों के स्पेशल दिन, जैसे बर्थडे, वेडिंग एनिवर्सरी याद रखें। उन्हें जरूर फोन करके विश करें। अगर आप एक ही शहर में हैं तो केक, गिफ्ट, फूलों से उन्हें सरप्राइज दें।

हमेशा सलाह लें

ननद को सिर्फ एक रिश्ता न मानें, बल्कि उन्हें एक दोस्त बनाने पर फोकस करें। आप उनसे बातें करें और उनकी बातें सुनें भी। अगर आप किसी उलझन में हैं तो उनसे सलाह जरूर लें। अपनी सासु मां को समझने में भी आप ननद से मदद ले सकती हैं। नए परिवार को अपनाने का यह सबसे आसान तरीका है। क्योंकि वह सबको अच्छे से जानती हैं।

सीमाओं का हमेशा रखें ध्यान

यह बात सही है कि आपको ननद से दोस्ती करनी है और उनके करीब जाना है। लेकिन इस चक्कर में अपनी सीमाएं न भूलें। सभी कदम रिश्तों की मर्यादा में रहकर उठाएं। ध्यान रखें ननद पहले आपके पति की बहन है। ऐसे में बातें शेयर कर समय इस बात को हमेशा ध्यान में रखें।

मदद को हमेशा रहें तैयार

परेशानी के समय किसी की मदद करना रिश्ते को बेहतर बनाता है। इसलिए जब भी आपकी ननद को आपकी मदद की जरूरत हो, आप कभी पीछे न हटें। ऐसा करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा। इससे वह आप पर विश्वास करना सीखेंगी।

थोड़ा समझौता करें

हर रिश्ते में हमें थोड़े बहुत समझौते करने पड़ते हैं। इसलिए ननद भाभी के रिश्ते में भी कुछ समझौते आपको करने पड़ेंगे। यह बहुत ही नॉर्मल है। ध्यान रखें अगर आपको समझौता करना भी पड़ रहा है तो भी उसे दिल पर न लें। रिश्तों में ऐसा होता रहता है।

सम्मान करना है जरूरी

अपनी ननद को भरपूर प्यार देने के साथ ही उसका सम्मान करना न भूलें। हर रिश्ते को मजबूत बनाने में सम्मान बहुत जरूरी होता है। तीज त्योहार आप ननद के साथ मनाएं। इससे घर में खुशियों का माहौल होता है। साथ ही ननद से आपका रिश्ता अच्छा होगा।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...