Overview: कठिन प्रयासों के बाद भी क्यों नहीं मिलती सफलता, अपनाएं ये ईजी फॉर्मूला
कामयाबी की डगर बहुत कठिन होती है ऐसे में हमारी छोटी-छोटी गलतियां असफलता का कारण बन सकती हैं।
Formula for Success: कहा जाता है कि जो जितनी मेहनत करेगा उसे उतना ही फल प्राप्त होगा। लेकिन कई लोगों को कड़ी मेहनत और कठोर परिश्रम के बाद भी मनचाहा फल प्राप्त नहीं होता। जीवन में हर किसी को सफलता प्राप्त हो, ऐसा संभव नहीं है। लेकिन इस डर से प्रयास ही न करना आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। कामयाबी की डगर बहुत कठिन होती है ऐसे में हमारी छोटी-छोटी गलतियां असफलता का कारण बन सकती हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी यदि सफलता नहीं मिल पा रही है तो इसके पीछे के कारणों को जानने का प्रयास करें। साथ ही इन ईजी फॉर्मूले को अपनाकर आप अपने सपनों को साकार करने की कोशिश कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
क्यों नहीं मिलती सफलता

कई बार सफलता व्यक्ति के हाथ में नहीं होती। अंजाने में की गई गलती या लापरवाही आपको सफल होने से रोक सकती है।
दूसरों से तुलना
कहा जाता है कि दूसरों की जली रोटी भी हमें पकवान ही दिखाई देती है…यानी दूसरों की सफलता हमें हमेशा खुद से बेहतर लगती है। जो लोग दूसरों से अपनी तुलना करने लगते हैं उन्हें अपनी कमियां और खूबियां दिखाई देनी बंद हो जाती हैं। वह वही काम करना पसंद करते हैं जो सामने वाला व्यक्ति करता या कहता है। ऐसी स्थिति में वह सफलता का ऐसा पैरामीटर सेट कर लेता है जिसे पार करना नामुमकिन हो जाता है।
असफलता का डर
कई लोग असफलता के डर से प्रयास ही नहीं करते। जो लोग प्रयास ही नहीं करते उनका विकास पूरी तरह से रूक जाता है। वह परिस्थितियों के हिसाब से खुद को आगे बढ़ने के लिए पुश नहीं कर पाते। सफलता और असफलता सिक्के के दो पहलू हैं लेकिन उसे भी उछालने की जरूरत पड़ती है। ऐसे ही सफलता प्राप्त करने के लिए कोशिश करनी पड़ती है।
योजना व रणनीति में कमी
सफलता प्राप्त करने के लिए सही प्लानिंग की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार प्लानिंग और रणनीति की कमी के कारण असफलता हाथ लगती है। किसी भी काम को पूरा करने के लिए लक्ष्य को साधना जरूरी होता है और उसी हिसाब से योजनाएं बनाई जाती हैं।
स्मार्ट वर्क की कमी
कई लोग मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लगती। सफलता प्राप्त करने के लिए हार्ड वर्क की नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क की आवश्यकता होती है। स्मार्ट वर्क और एग्जीक्यूशन की कमी हमें बार-बार असफलता का मूंह देखने पर मजबूर कर सकती है।
सफलता के लिए अपनाएं ये स्मार्ट फॉर्मूला

कमियों को पहचानें: सफलता प्राप्त करने के लिए दूसरों की कमियों को निकालना बंद करें और खुद की कमियों व खामियों पर ध्यान दें। यदि आप अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगे तो निश्चित ही सफलता हाथ आएगी।
सकारात्मक रहें: सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं। इसलिए अपनी असफलताओं से सीख लें और सकारात्मक रहें। व्यक्ति की जैसी सोच होगी उसे वैसा ही फल प्राप्त होगा।
पैरामीटर सेट करें: सफलता प्राप्त करने के लिए खुद को पुश करें लेकिन ऐसा पैरामीटर सेट न करें जिसे प्राप्त करना नामुमकिन हो जाएं। छोटी-छोटे पैरामीटर सेट करें ताकि बड़ी छलांग लगाई जा सके।
काम को दें महत्व: किसी भी काम को शुरू करने के लिए डेडिकेशन होना बेहद जरूरी है। यदि आप अपने काम को महत्व नहीं देंगे तो काम भी आपकी कद्र नहीं करेगा। पूरी लगन के साथ काम करें अवश्य ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
सीखें स्मार्ट वर्क: हार्ड वर्क तो गधा भी करता है लेकिन क्या उसे सफलता प्राप्त होती है, नहीं। इसलिए हार्ड वर्क की बजाये स्मार्ट वर्क करने की आदत डालें। स्मार्ट वर्क करने से आप कम समय में अधिक काम कर सकेंगे।
