Hyderabad Hill Station: हैदराबाद शहर से 80 किमी दूर पूर्वी घाट के बीच में स्थित अनंतगिरी हिल्स एक सुंदर रिट्रीट है। अनंतगिरि हिल्स प्राचीन गुफाओं, मंदिरों, किले और महलों का एक पहाड़ी शहर है जो क्षेत्र के इतिहास को प्रदर्शित करता है। यह स्थान कुछ बेहतरीन ट्रेकिंग ट्रेल्स प्रदान करता है और इस प्रकार ट्रेकरस के लिए स्वर्ग के रूप में कार्य करता है। यह शहर, सुगंधित और विदेशी वनस्पतियों की सुंदरता के साथ परिपूर्ण है, जो किसी भी का मन मोहने के लिए पर्याप्त है। इस क्षेत्र की अद्भुद सुन्दरता के कारण यह जगह हनीमून के साथ-साथ पारिवारिक छुट्टियों के लिए भी एक आदर्श स्थान है। यदि आप भी फैमली वेकेशन या दोस्तों के साथ वीकेंड पर जाने के लिए अच्छी जगहों की तलाश में हैं तो आपको अनंतगिरी हिल्स की यात्रा अवश्य करनी चाहिये। तो आइये आज हम अनंतगिरी हिल्स के लोकप्रिय पर्यटक स्थल के बारे में जानते हैं-
अनंतगिरी हिल्स के प्रमुख पर्यटक स्थल
अनंतगिरी हिल्स विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थलों से भरा हुआ हैं जो प्रतिबर्ष हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है, जोकि इस खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से आते हैं। आइए हम आपको अनंतगिरी हिल्स के रमणीय पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं-
बोर्रा केव
अरकू घाटी की अनंतगिरी पहाड़ियों में स्थित बोर्रा गुफाएँ प्राकृति की सबसे अद्भुद संरचनाओं में से एक है। बोर्रा गुफायें देश की सबसे बड़ी गुफायें है जो लगभग 705 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। आपको बता दे कि बोर्रा गुफाएँ चूना पत्थर से बनी हैं जो 80 मीटर की गहराई तक फैली हुई हैं, और भारत की सबसे गहरी गुफा मानी जाती है। सूर्य का प्रकाश और अंधेरे का संयोजन बोर्रा गुफाओं की गहराई में एक अद्भुद दृश्य प्रस्तुत करता है, जो वास्तव में अकल्पनीय है।
श्री अनंत पद्मनाभ स्वामी मंदिर
अनंतगिरी हिल्स और आसपास के सबसे सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक अनंत पद्मनाभ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। मंदिर में भगवान विष्णु की एक मूर्ति देखी जा सकती है, जो पानी पर तैरते हुए स्थित है। भगवान विष्णु के अलावा मंदिर में देवी लक्ष्मी की एक मूर्ति भी स्थापित है। मंदिर का निर्माण हैदराबाद के नवाब द्वारा लगभग 400 साल पहले किया गया था और यह इस जगह की एक प्रमुख संरचना है। यह मंदिर हरे-भरे वातावरण के बीच स्थित है और एक ऐसा स्थान है जो न केवल एक पूजा स्थल है, बल्कि शांति और सुकून भी देता है। मंदिर की श्रद्धा का अंदाजा इस बात से लगया जा सकता है की हर साल हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं और भगवान विष्णु से आशीर्वाद मांगते हैं।
अनंतगिरी हिल्स व्यू पॉइंट
अनंतगिरी हिल्स व्यू पॉइंट अनंतगिरी हिल्स की सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। अनंतगिरी हिल्स व्यू पॉइंट से आप पहाड़ियों की शानदार और मनमोहक सुंदरता को देख सकते है। अनंतगिरी हिल्स व्यू पॉइंट पहुचने के लिए आप ट्रेकिंग का रोमांचक विकल्प चुन सकते है। व्यू पॉइंट पहुचने के बाद अपने दोस्तों या फैमली के साथ प्राकृतिक सुन्दरता की गोद में क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं और हसीन वादियों के अद्भुद नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।
टाइडा पार्क
अनंतगिरी हिल्स में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक टाइडा पार्क है जो कई वन्यजीव जानवरों के लिए एक सुंदर प्राकृतिक आवास प्रदान है। विभिन्न प्रकार के विदेशी जीवों के अलावा, यह जगह रॉक क्लाइम्बिंग, लक्ष्य शूटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। पक्षी और जानवर यहां स्वतंत्र रूप से घूमते हैं। यदि आप आंधप्रदेश के खुबसूरत पर्यटक स्थल अनंतगिरी हिल्स घूमने जा रहे है तो टाइडा पार्क को अपनी यात्रा सूची में अवश्य शामिल करें।
भवानीसिनी झील
अनंतगिरी हिल्स की इस पवित्र झील को दक्षिण के बद्रीनाथ के बराबर शुभ माना जाता है, और माना जाता है की इस झील में डूपकी लगाने से बद्रीनाथ की यात्रा के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के कारण दूर दूर से श्रद्धालु इस झील में स्नान करने के लिए इस पवित्र झील का दौरा करते है। अगर आप अनंतगिरी हिल्स घूमने जा रहे हैं भवानीसिनी झील में एक डूपकी लगाना बिलकुल ना भूलें।
डॉल्फिन नोज
जैसा कि नाम से पता चलता है, डॉल्फिन नोज एक विशाल चट्टान है जो डॉल्फिन की नाक के आकार में है यह चट्टान समुद्र तल से 357 मीटर ऊंची है। डॉल्फिन नोज अपने मनोरम दृश्यों के साथ अनंतगिरी हिल्स में सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट में से एक है। इस चट्टान पर एक प्रकाश स्तंभ बना है जिसकी रोशनी का किरण समुद्र से लगभग 65 किमी दूर दिखाई देता है।
कॉफी बागान
अनंतगिरि हिल्स अपने पर्यटक स्थलों के साथ साथ काफी के बागानों के लिए प्रसिद्ध है जो अपनी सुन्दरता से अनंतगिरि हिल्स आने वाले पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है। यदि आप पिकनिक या अपनी छुट्टीयां बिताने के लिए अनंतगिरि हिल्स घूमने जा रहे तो अपना कुछ समय कॉफी बागान समय अवश्य व्यतीत करें। कॉफी बागान अनंतगिरी हिल्स में देखने के लिए बेहतरीन स्थानों में से एक है जहाँ इसकी सुन्दरता के साथ साथ आप कॉफी की सुगंध और स्वाद का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
अनंतगिरी हिल्स में आप क्या क्या कर सकते हैं
अक्सर हम किसी भी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने से पहले पूरी प्लानिंग कर लेते हैं की हम अपनी यात्रा घूमने के अलावा क्या क्या कर सकते हैं। यदि आपके मन में अनंतगिरि हिल्स की यात्रा पर जाने से पहले यही सवाल चल रहा हैं तो हम आपको बता दें अनंतगिरि हिल्स अपने सुंदर और अद्भुद नजारों के साथ साथ अपनी एक्टिविटीज के लिया भी जाना जाता है जो पर्यटकों की यात्रा को रोमांच और उत्साह से भर देती है, तो आइये जानते हैं कि आप अनंतगिरि हिल्स की यात्रा में क्या क्या कर सकते हैं-
ट्रेकिंग
अनंतगिरि हिल्स अपने पर्यटक स्थलों के साथ साथ अपनी ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए भी जाना जाता है। अनंतगिरि हिल्स में करने के लिए ट्रेकिंग सबसे रोमांचक एक्टिविटी है जिसमे जंगल के हर भरे रास्तो में पैदल चलकर अपनी ट्रिप को यादगार और रोमांचक बना सकते हैं। ट्रेकिंग में कई जगहों पर नाईट कैम्पिंग भी मौजूद है जहाँ आप ट्रेकिंग करते हुए रात में कैम्पिंग भी कर सकते हैं।
कैम्पिंग
अनंतगिरि हिल्स में वीकेंड या छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए कैम्पिंग एक आदर्श और उत्साह पूर्ण विकल्प है। कैम्पिंग के माध्यम से आप अनंतगिरि हिल्स की खुबसूरत सुन्दरता को करीब से महसूस कर सकते है। यहाँ नदियों के किनारे और जंगलों में कैम्पिंग के बिभिन्न विकल्प मौजूद है जिनमे कोई भी आनंद ले सकता है।
अनंतगिरी हिल्स घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
अनंतगिरि में पूरे वर्ष मौसम बहुत सुखद रहता है। लेकिन गर्मियां थोड़ी गर्म होती जिस दौरान तापमान 40 डिग्री तक पहुच जाता है। जबकि सर्दियां 16 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बदलती हैं इसलिए इस मंत्रमुग्ध कर देने वाले स्थान की यात्रा करने का आदर्श समय अक्टूबर और मार्च के महीनों के बीच का समय माना जाता है। इस समय मौसम बेहद सुहावना रहता है और पूरी जगह हरियाली में शानदार दिखाई देती है। लेकिन अगर आप प्रकृति के बीच रहने और आराम करने की योजना बना रहे हैं, तो आप मानसून के मौसम में भी इस जगह की यात्रा कर सकते हैं।
