Overview:
इस बार होलिका दहन 13 मार्च, 2025 को होगा। माना जाता है कि होलिका दहन की अग्नि में लोगों की सारी परेशानियां, दुख और कष्टों का भी दहन हो सकता है। इस दिन किए गए धार्मिक अनुष्ठान और विशेष उपायों से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का आगमन हो सकता है।
Holika Dahan 2025 Upay: होलिका दहन में सारी बुराइयों का दहन होता है। हर साल देशभर में यह पर्व धर्म, आस्था और विश्वास की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन 13 मार्च, 2025 को होगा। माना जाता है कि होलिका दहन की अग्नि में लोगों की सारी परेशानियां, दुख और कष्टों का भी दहन हो सकता है। इस दिन किए गए धार्मिक अनुष्ठान और विशेष उपायों से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का आगमन हो सकता है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करें तो यह और भी प्रभावशाली हो सकता है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कौन सी सामग्री होलिका में आहुति के रूप में अर्पित करना आपके लिए शुभ होगा।
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए होलिका दहन में गुड़ की आहुति देना शुभ माना जाता है। यह छोटा सा उपाय जीवन में सुख-समृद्धि ला सकता है। इसके साथ ही 7 काली मिर्च भी अर्पित करनी चाहिए। गुड़ और काली मिर्च अर्पित करने के बाद आप होलिका की 9 बार परिक्रमा करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को होलिका दहन में मिश्री की आहुति देनी चाहिए। मिश्री का यह उपाय विशेष रूप से व्यापार और नौकरी में तरक्की के मार्ग खोलता है। वहीं सफेद चंदन की आहुति देने से मानसिक शांति मिलती है। वृषभ राशि के जातकों को पूजा के बाद 11 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को होलिका में चने की दाल और गेहूं की बालियों की आहुति देनी चाहिए। यह उपाय जीवन में सकारात्मकता और नए अवसरों के रास्ते खोलता है। इस दिन 7 बार होलिका की परिक्रमा करने से मानसिक शांति मिलती है।
कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को होलिका में सफेद तिल और सौंफ की आहुति देनी चाहिए। आपको कच्चा सूत बांधते हुए होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन से सभी संकट अपने आप दूर होने लगते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए होलिका में लोहबान और जौ की आहुति देना फायदेमंद रहेगा। लोहबान से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और जौ से नई ऊर्जा का संचार होता है। सिंह राशि के जातकों को इस दिन 9 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए। इस उपाय से सफलता और तरक्की की संभावना प्रबल हो सकती है।
कन्या राशि

अगर आप लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और जीवन से खुशियां दूर होती जा रही हैं तो कन्या राशि के जातकों के लिए होलिका दहन के दिन पूजा करना विशेष महत्वपूर्ण होता है। कन्या राशि के जातकों को होलिका में हरे पान के पत्ते, तीन जायफल और तीन हरी इलायची की आहुति देनी चाहिए। यह उपाय ग्रहों के शुभ प्रभाव को जागृत करता है।
तुला राशि
होलिका में कपूर, हल्दी की गांठ और काले तिल की आहुति देना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। कपूर से घर में धन वर्षा की संभावना बढ़ती है और हल्दी की गांठ और काले तिल से आर्थिक तंगी दूर होती है। इस दिन तुला राशि के जातकों को 21 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को होलिका में चने की दाल और पीली सरसों की आहुति देनी चाहिए। यह उपाय आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
धनु राशि
अगर लंबे समय से आपके बनते काम अटके हुए हैं और मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है तो होलिका दहन के दिन कुछ उपाय करना आपके लिए शुभ होगा। धनु राशि के जातकों को होलिका में चावल और सफेद तिल की आहुति देनी चाहिए। इस उपाय से जल्दी ही शुभ परिणाम मिलने लगेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को होलिका की अग्नि में काले तिल और हल्दी की 5 गांठों की आहुति देनी चाहिए। यह उपाय नकारात्मकता को दूर करता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। मकर राशि के जातकों के लिए 15 बार होलिका की परिक्रमा करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए होलिका में काली सरसों, मूंग की दाल और काले तिल की आहुति देना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को होलिका की अग्नि में पीले सरसों की आहुति देनी चाहिए। इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है। मीन राशि के जातकों के लिए 9 बार होलिका की परिक्रमा करना शुभ रहेगा।
