Grehlakshmi Mrs. India: गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 विजेता (गोल्ड)
जन्म दिन : 18 नवम्बर
शिक्षा : बी.टेक कंप्यूटर साइंस फेवरेट खाना : मां के हाथ का खाना
फेवरेट रंग : : गुलाबी फेवरेट मिठाई : चॉकलेट केक
फेवरेट एक्ट्रेस : नीना गुप्ता फेवरेट एक्टर : इरफान खान
फेवरेट मूवी : मुआना और कुंग फु पांडा ड्रीम डेस्टिनेशन : नीमराना फोर्ट और गोवा
सनसाइन : वृश्चिक
महिलाओं को परिवार में कौन-सी ‘पावर’ मिलनी चाहिए? अपनी जिंदगी के अहम फैसले खुद लेने का हक होना चाहिए।
आपके लिए रोमांस क्या है? अपने साथी के साथ हलके-फुल्के माहौल में, कुछ प्यार और कुछ शरारत
भरी बातें करते हुए साथ में समय बिताना।
आप अपने आपको परफेक्ट बहू मानती हैं? मेरे अनुसार कोई भी रिश्ता परफेक्ट होना ही नहीं चाहिए। रिश्तों में थोड़ी अनिश्चितता, आजादी ही उनको सुंदर बनाती है।
जब आपका मूड खराब होता है तो आप क्या करती हैं? बागवानी, आर्ट एंड क्राफ्ट और डांस।
मौका मिले तो किस रूल को ब्रेक करना चाहेंगी?
वो सभी नियम तोड़ना चाहती हूं जो समय के साथ बदले नहीं हैं और आज के परिपेक्ष में सटीक नहीं बैठते हैं।
आपका तकिया कलाम क्या है?
हम तो गजब के सुंदर हैं।
घर पर आपको किस नाम से पुकारते हैं?
अब हमें सब ‘मिसेज गृहलक्ष्मी’ के नाम से बुलाते हैं।
क्या कभी पति की जेब से पैसे निकाले हैं?
पति की जेब से अपने ही पैसे अक्सर निकालती हूं। उनके सारे पैसे हमारे पैसे हैं। उनका क्रेडिट कार्ड स्वाइप करने में बड़ा मजा आता है।
आपकी सास का फेवरेट ताना कौन सा है?
मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मेरी सास मुझे कोई ताना नहीं देती।
